अब्राहम लिंकन का जीवन परिचय Abraham Lincoln In Hindi

Abraham Lincoln In Hindi

अब्राहम लिंकन की जीवनी Information About Abraham Lincoln In Hindi

Information And Biography Of Abraham Lincoln In Hindi पोस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की जीवनी है। अब्राहम लिंकन अमेरिका देश के पूर्व राष्ट्रपति थे। अब्राहम लिंकन को अमेरिका के वर्षों से चले आ रहे गृहयुद्ध को खत्म करने के लिए याद किया जाता है। उनकी उपलब्धियां और सम्मान के बारे में जानकारी देने का प्रयास है।

उनका सम्पूर्ण जीवन ही संगर्ष भरा रहा था। अब्राहम लिंकन की जीवनी और इतिहास इस बायोग्राफी में संक्षिप्त में है। तो आइए अमेरिका के इस महानायक के बारे में जानते है।

जब में अच्छा काम करता हूं, तो अच्छा अनुभव करता हूं और जब बुरा काम करता हूं, तो बुरा अनुभव करता हूं। यही मेरा धर्म है। – अब्राहम लिंकन

अब्राहम लिंकन का जीवन परिचय Biography Of Abraham Lincoln In Hindi –

1. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और महान राजनेता अब्राहम लिंकन का जन्म वर्ष 12 फरवरी, 1809 को केंटुकी, अमेरिका के एक गरीब अश्वेत परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम थॉमस लिंकन और माता का नाम नैंसी लिंकन था। माता की मृत्यु उनके बचपन में ही हो गई थी। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद अब्राहम लिंकन के पिता ने दुबारा शादी की थी।

2. वयस्क होने पर अब्राहम लिंकन ने आमदनी के लिए कई प्रकार के कार्य और जॉब किये थे। उन्होंने मीट बेचने से लेकर लकड़ी काटने तक का काम किया था। उन्होंने आजीविका के लिए खेत में मजदूर का काम भी किया था।

3. अब्राहम लिंकन ने पोस्टमास्टर की नौकरी भी की थी। कुछ समय के लिए वो सेना में भी भर्ती हुए थे। आखिरकार उन्होंने राजनीति में हिस्सा लिया लेकिन कुछ समय बाद इसे छोड़कर वकालत की और रुख किया था। अंत में वापस उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर सुशोभित हुए।

4. अब्राहम लिंकन को पढ़ाई का बहुत शौक था। गरीबी के कारण वो किताबें खरीदने में असमर्थ थे। किताबें किराए पर लाने के लिए वो अक्सर कई किलोमीटर दूर जाया करते थे। आर्थिक हालात अच्छे नही होने के कारण लिंकन को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा था।

5. अब्राहम लिंकन का विवाह वर्ष 1842 में मैरी टॉड के साथ हुआ था। उनके कुल चार बच्चे थे। ऐसा माना जाता है कि उनकी पत्नी झगड़ालू प्रवर्ति की थी। वो बात बात पर लिंकन से झगड़ा किया करती थी। यह भी एक कारण था की अब्राहम लिंकन ने परिवार से परेशान होकर राजनीति में कदम रखा था।

अब्राहम लिंकन का जीवन परिचय और इतिहास –

6. अब्राहम लिंकन मजबूत और लम्बी कद काठी थे। उनकी लम्बाई 6 फुट 4 इंच थी। लिंकन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे जो कि दाढ़ी रखते थे।

7. अब्राहम लिंकन पेशे से बैरिस्टर भी थे। उन्होंने गरीबों के अधिकार के लिए वकालत की पढ़ाई की थी। उनको हमेशा सत्य की पैरवी करने वाला माना जाता था।

8. उनका व्यक्तित्व ईमानदारी का था। यही एक बड़ा कारण था कि वो अमेरिका के सर्वोच्च पद पर पहुंचे थे। अब्राहम लिंकन दयालु स्वभाव के थे। उनकी दयालुता का आलम यह था कि वो केस लड़ने की बहुत कम फीस लिया करते थे।

9. दास प्रथा को खत्म करने का श्रेय भी अब्राहम लिंकन को ही जाता है। उन्होंने अमेरिका के निचले तबके के लोगो को गुलामी से मुक्त कराया था। अमेरिका में उस समय काले गोरे का रंगभेद था, उन्होंने इससे लोगो को मुक्त कराया। अमेरिका की दास प्रथा के अनुसार दक्षिण राज्यों के गौरे लोग उत्तर राज्यों के लोगों को गुलाम बनाकर खेती करवाते थे। इसी गुलामी प्रथा को खत्म करने का श्रेय अब्राहम लिंकन को जाता है।

10. अब्राहम लिंकन ने अमेरिका के वर्षों से चले आ रहे गृहयुद्ध को भी खत्म किया था। लिंकन के शासनकाल में ही अमेरिकी नागरिकों को गृहयुद्ध से निजात मिली थी। लिंकन के राष्ट्रपति बनने के बाद वर्ष 1861 में अमेरिका में गृहयुद्ध की शुरुआत हुई थी। यह ग्रह युद्ध अमेरिका के उत्तरी और दक्षिणी राज्यों के मध्य हुआ था। गृहयुद्ध के पीछे का कारण दास प्रथा थी। अमेरिका के दक्षिणी राज्य खुद का एक देश चाहते थे। इसी अलगाववादी विचारधारा के खिलाफ लिंकन ने जंग की थी।

अब्राहम लिंकन के बारे में जानकारी Abraham Lincoln Information In Hindi –

11. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार के रूप में जीता था। अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16 वें राष्ट्रपति थे जिनका कार्यकाल वर्ष 1861 से 1865 तक था।

12. अब्राहम लिंकन अपने शुरुआती राजनीतिक करियर में कई बार असफल भी हुए थे। कई बार लिंकन ने सांसद का चुनाव लड़ा था लेकिन सफल ना हो सके। उन्होंने व्हीग पार्टी उम्मीदवार के तौर पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति का चुनाव भी लड़ा था। परन्तु उन्हें इस चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा पड़ा था।

13. वर्ष 1856 में अब्राहम लिंकन न्यू रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य बने थे। इसी पार्टी में रहकर उन्होंने राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा था।

14. अब्राहम लिंकन की मृत्यु गोली लगने से हुई थी। अमेरिकी अभिनेता जॉन विकेल्स बूथ ने वर्ष 15 अप्रैल, 1865 में गोली मारकर उनकी हत्या की थी।

15. अब्राहम लिंकन को अमेरिका में कई तरह के सम्मान मिले है। अमेरिका के 5$ के नोट पर अब्राहम लिंकन की तस्वीर होती है। अमेरिकी पेनी सिक्कों पर भी लिंकन की फ़ोटो होती है।

यह भी पढ़े – 

नोट – अब्राहम लिंकन का जीवन परिचय (Biography Of Abraham Lincoln In Hindi) और इतिहास पर जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Information About Abraham Lincoln In Hindi” अगर आपको अच्छा लगा हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment