Cashew Nut In Hindi काजू खाने के फायदे और नुकसान

यह आर्टिकल Cashew Nut In Hindi काजू खाने के फायदे (Kaju Khane Ke Fayde In Hindi), नुकसान और सामान्य जानकारी पर आधारित है। काजू एक ड्राई फ्रूट है जो स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ ही स्वादिष्ट भी है। बादाम की तरह ही काजू का सेवन लाभदायक होता है। सेहतमंद रहने के लिए काजू खाना बेहतर है। काजू में पाये जाने वाले न्यूट्रिशन और पोषक तत्वों के साथ ही काजू के बारे में सामान्य जानकारी इस पोस्ट “Kaju Benefits In Hindi” में बताने का प्रयास है।

Cashew Nut In Hindi

सूखा मेवा काजू की जानकारी Cashew Nut In Hindi –

काजू (Cashew Nut) का इस्तेमाल मिठाई बनाने में अत्यधिक किया जाता है। काजू की बनी मिठाई “काजू कतली” तो आपने जरूर खायी होगी। काजू सूखे मेवे (Dry Fruits) की श्रेणी में आता है। काजू का उपयोग हलवा बनाने में भी करते है। खीर जैसे मीठे पेय प्रदार्थ बनाने में भी काजू का उपयोग किया जाता है। काजू को सीधे भी खाया जा सकता है। खासकर सर्दियों में काजू खाना बेहतर है। काजू कभी भी किसी भी समय खा सकते है लेकिन सुबह के वक्त काजू खाना श्रेस्ठ है।

काजू की उत्पत्ति ब्राजील देश की मानी जाती है। वर्तमान में भारत समेत कई देशों में काजू की व्यवसायिक खेती की जा रही है। ऐसा माना जाता है कि काजू पुर्तगालियों के द्वारा भारत आया था। काजू के पेड़ पर किडनी के आकार की गिरी होती है। काजू के फल को पकने पर ही पेड़ से तोड़ना चाहिए। काजू के फल से लगी हुई गिरी को अलग किया जाता है। इसी गिरी से काजू प्राप्त होता है। इस गिरी का छिलका हटाने पर काजू मिलता है।

यह ड्राई फ्रूट पोषक तत्वों का खजाना है। काजू में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा पायी जाती है। काजू में विटामिन A, B, C, E, K इत्यादि मिलते है। वैसे विटामीन ई काजू में अधिक होता है। काजू में फाइबर भी अधिक मात्रा में पाये जाते है। काजू में आयरन भी होता है। इस ड्राई फ्रूट में कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक जैसे मिनरल्स भी पाये जाते है।

काजू खाने के फायदे Kaju Khane Ke Fayde In Hindi –

1. काजू (Cashew Nut In Hindi) में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इस कारण काजू का सेवन करने से शरीर को फायदा होता है। शरीर में ताकत और मजबूती के लिए काजू खाना फायदेमंद है।

2. अगर खून की कमी है तो काजू खाइये। काजू में मौजूद आयरन खून की मात्रा को बढ़ाता है। एनीमिया बीमारी में काजू खाना लाभ देता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित रखने में काजू लाभकारी है। काजू लो ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है। अगर आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही काजू का सेवन करना चाहिए।

3. त्वचा में निखार लाने के लिए काजू का सेवन बेहतर ऑप्शन है। काजू खाने से त्वचा मुलायम और साफ होती है। त्वचा का सौंदर्य बढ़ाने के लिए यह ड्राई फ्रूट खाना चाहिए। चेहरे से पिम्पल्स और दाग धब्बों को दूर करने में काजू लाभदायक है। सामान्य शब्दों में कहे तो काजू सूखे मेवे में एंटी एजिंग गुण होते है।

4. अगर आप बाल गिरने की समस्या से पीड़ित है तो आज ही काजू खाना शुरू कर दे। काजू में पाये जाने वाले पोषक तत्व बालों को उचित पोषण देते है। इस कारण असमय बाल गिरना कम होता है और बाल मजबूत होते है। काजू में मौजूद कॉपर सफेद बालों को काला करता है।

Cashew Nut “Kaju” Benefits In Hindi काजू के फायदे –

5. काजू (Cashew) आपकी पाचन शक्ति को भी तेज करता है। काजू में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को तेज करता है। इस कारण कब्ज दूर होती है और पाचन सही रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते है जो भी पाचन दुरुस्त करते है।

6. काजू खाने से दिमाग मजबूत और याददाश्त दुरुस्त होती है। काजू में पाया जाने वाला विटामिन ई दिमाग की कमजोरी को दूर करके याददाश्त तेज करता है।

7. अगर आप वजन कम होने से परेशान है तो आज ही काजू का सेवन शुरू करे। इसमें कैलोरी अधिक होती है जिससे काजू खाने से वजन बढ़ता है। बादाम के साथ काजू एक अच्छा टॉनिक बनता है जो आपको हैल्थी बनाता है।

8. काजू एनर्जी का रिच सोर्स भी है। इसका सेवन करने से शरीर में ऊर्जा की पूर्ति होती है। थकान दूर करने में भी काजू एक अच्छा टॉनिक है।

9. इस सूखे मेवे में मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाये जाते है जो हड्डियों की मजबूती के लिए लाभदायक होते है। काजू का सेवन करने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती है।

काजू खाने के नुकसान Cashew Nut In Hindi –

काजू खाने के फायदे (Kaju Khane Ke Fayde In Hindi) के साथ ही कुछ नुकसान भी है। काजू में सोडियम तत्व होता है जो ब्लड प्रेशर को हाई लेवल पर कर सकता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर काजू का सेवन करने से बचे। काजू का सेवन करने से मोटापा भी बढ़ सकता है।

Cashew Nut In Hindi – अगर आप पतला होना चाहते है तो काजू का सेवन कम करें। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो काजू का सेवन ना करे। इसके ज्यादा इस्तेमाल से सिर दर्द हो सकता है। अधिक मात्रा में काजू का सेवन करना सेहत के लिहाज से अच्छा नही है। इसलिए नियंत्रित मात्रा में ही काजू का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़े – 

Note – Cashew Nut In Hindi पोस्ट में काजू खाने के फायदे (Kaju Khane Ke Fayde In Hindi), नुकसान और जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “काजू के फायदे और नुकसान Kaju Benefits In Hindi” पसंद आया हो तो इसे सोशल मिडिया पर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment