What Is WhatsApp In Hindi व्हाट्सएप क्या है और इतिहास

इस पोस्ट What Is WhatsApp In Hindi में व्हाट्सएप की जानकारी (WhatsApp Ka Avishkar Kisne Kiya), इतिहास (WhatsApp History In Hindi) और व्हाट्सएप क्या है? इन टॉपिक्स पर जानकारी है। व्हाट्सएप वर्तमान दुनिया में सर्वोधिक लोकप्रिय Instant Messaging App है। व्हाट्सएप की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा सकते है कि आजकल SMS सेवा की जगह व्हाट्सएप का इस्तेमाल होता है।

यह Messaging सेवा हमारी दिनचर्या का एक हिस्सा बन चुकी है। स्मार्टफोन का उपयोग करने वाला हर शख्श व्हाट्सएप का इस्तेमाल जरूर करता है। पूरी दुनिया में करोड़ों लोग इस एप्प का उपयोग करते है। व्हाट्सएप ने कम्युनिकेशन आसान कर दिया है। आपके कांटेक्ट लिस्ट के सभी नम्बर्स व्हाट्सएप शो करता है। एक तरह से कह सकते है कि व्हाट्सएप आपकी कांटेक्ट लिस्ट को Configure करता है।

मोबाइल फोन में उपयोग होने वाले लोकप्रिय एप्लिकेशन में व्हाट्सएप का नाम भी आता है। व्हाट्सएप क्या है” WhatsApp Kya Hai” और व्हाट्सएप का आविष्कार किसने किया, जैसे प्रश्नों पर चर्चा करेंगे।

What Is WhatsApp In Hindi

व्हाट्सएप क्या है What Is WhatsApp In Hindi –

WhatsApp एक यूजर फ्रेंडली “Instant Messaging App” है। व्हाट्सएप के जरिये मैसेज करना आसान हो गया है। इसकी मदद से किसी भी यूजर को मैसेज भेजना बहुत आसान है। इसके अलावा वीडियो, इमेज, डॉक्यूमेंट इत्यादि फाइल्स भी व्हाट्सएप की सहायता से भेजे जा सकते है। मोबाईल फोन पर WhatsApp का इस्तेमाल करके अपने दोस्तों से चैट की जा सकती है। व्हाट्सएप ऑडियो कॉलिंग के साथ ही फ्री वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी देता है। इसके साथ ही व्हाट्सएप टेक्स्ट मैसेज सेवा तो देता ही है। WhatsApp बिना इंटरनेट के नही चल सकता है। किसी भी फ़ाइल को भेजने के लिए सेन्डर का ऑनलाइन होना आवश्यक है।

व्हाट्सएप पर भेजे गए फाइल्स या मैसेज कोई अन्य यूजर नही देख सकता है। इसका कारण WhatsApp का एंड टू एंड एन्क्रिप्शन पर कार्य करना है। यह फीचर व्हाट्सएप को अन्य मेसेजिंग सेवाओ से ज्यादा सिक्योर बनाता है। WhatsApp पर ग्रुप भी बनाया जा सकता है जिसमें आप दोस्तों के साथ ग्रुप चैटिंग कर सकते है। व्हाट्सएप के जरिये फ़ोटो या वीडियो को शेयर भी किया जा सकता है। किसी भी यूजर को ब्लॉक करना भी आसान है।

WhatsApp को अब वेबसाइट के द्वारा भी एक्सेस किया जा सकता है। मोबाईल एप्प के अलावा डेस्कटॉप पर भी इसे चलाया जा सकता है। इस मेसेजिंग एप्प को एंड्रॉइड यूज़र्स गूगल प्ले स्टोर से डाऊनलोड कर सकते है। जबकि आईफोन यूजर एप्पल एप्प स्टोर के द्वारा WhatsApp डाऊनलोड कर सकते है। विंडोज फोन के लिए भी व्हाट्सएप का वर्शन उपलब्ध है। WhatsApp को इस्तेमाल करने के लिए Register होना अनिवार्य है। Register करने के लिए मोबाईल नम्बर की आवश्यकता होती है जिस पर ओटीपी वेरीफाई करके Sign Up की प्रोसेस पूरी होती है।

व्हाट्सएप का आविष्कार WhatsApp Ka Avishkar Kisne Kiya –

व्हाट्सएप का आविष्कार किसने किया (WhatsApp Ka Avishkar Kisne Kiya)? आपके मन में यह प्रश्न हमेशा आता होगा। WhatsApp मैसेंजर की शुरुआत कैसे हुई और इसका फेसबुक के साथ क्या सम्बंध है। व्हाट्सएप का आविष्कार वर्ष 2009 में जॉन कॉम और ब्रायन एक्टन ने स्वतंत्र रूप से किया था। WhatsApp के डेवलपर का नाम इगोर सोलो मनिकोव था। व्हाट्सएप का Logo भी जॉन कॉम और ब्रायन एक्टन के दिमाग की उपज थी। उन्होंने WhatsApp का नाम अंग्रेजी के शब्द “Whats Up” पर रखा था।

WhatsApp को बनाने से पहले जॉन कॉम और ब्रायन एक्टन याहू कंपनी में काम करते थे। वर्ष 2007 में उन्होंने याहू छोड़ने के बाद फेसबुक में भी नोकरी पाने का प्रयास किया था लेकिन उन्हें इस जॉब के लायक नही समझा गया। दुनिया का दस्तूर देखिए कि इसी फेसबुक ने व्हाट्सएप को खरीदा था। व्हाट्सएप के शुरुआती इन्वेस्टर उनके 5 मित्र थे जिन्होंने करीब 2.5 लाख डॉलर का निवेश किया था।

व्हाट्सएप का इतिहास WhatsApp History In Hindi –

What Is WhatsApp In Hindi – व्हाट्सएप का आविष्कार करने के पीछे उनका मकसद लोगो ले लिए Instant Messaging एप्प का निर्माण करना था। याहू से निकलने के बाद जॉन कॉम ने एप्पल आईफोन के लिए मेसेजिंग एप्प बनाने की सोची थी। उन्होंने whatsapp.inc नामक एक एप्प बनाया और केलिफोर्निया में अपना ऑफिस डाला था। जॉन के दोस्त ब्रायन एक्टन भी 2.5 लाख डॉलर का निवेश करके शामिल हो गए। शुरुआत में WhatsApp केवल एप्पल आईफोन के लिए ही उपलब्ध थी। बाद में इसका एंड्राइड वर्शन लांच किया गया।

शुरुआत में WhatsApp फ्री नही थी। इसको इस्तेमाल करने के लिए कुछ मनी पे करनी पड़ता था। धीरे धीरे व्हाट्सएप पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया और इसके कई मिलियन्स यूज़र्स भी हो गए थे। जॉन कॉम और एक्टन के लिए यह बड़ी बात थी। WhatsApp का एप्पल के लिए बनाया गया शुरुआती संस्करण बार बार क्रैश हो जाय करता था। परंतु उन्होंने हार नही मानी और व्हाट्सएप को जारी रखा।

WhatsApp के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि फेसबुक द्वारा उसका अधिग्रहण था। वर्ष 19 फरवरी, 2014 में फेसबुक ने व्हाट्सएप को 19 बिलियन डॉलर में खरीदा था।

व्हाट्सएप की रोचक जानकारी WhatsApp Information In Hindi –

  • WhatsApp के सबसे ज्यादा यूजर भारत देश में है। वर्ष 2019 में भारत में व्हाट्सएप के यूज़र्स की संख्या 400 मिलियन है।
  • व्हाट्सएप का उपयोग करते वक्त किसी भी प्रकार का विज्ञापन नही आता है। यह भी एक कारण है कि व्हाट्सएप इतनी लोकप्रिय है।
  • शुरुआत में WhatsApp यूज़र्स के लिए यह सेवा Paid थी क्योंकि व्हाट्सएप को प्रत्येक टेक्स्ट वेरिफिकेशन के लिए पैंसा देना पड़ता था। फेसबुक के अधिग्रहण के बाद WhatsApp यूज़र्स के लिए फ्री कर दिया गया था।
  • इस सेवा के जरिये किसी भी तरह की फ़ाइल जैसे कि एक्सेल, वर्ड, पॉवरपॉइंट, पीडीएफ इत्यादि को अपने कांटेक्ट लिस्ट के किसी भी मेंबर को भेजना आसान हो गया है। ईमेल सेवा की तरह ही व्हाट्सएप काम करता है।
  • WhatsApp को लॉगिन करने के लिए Username और Password की आवश्यकता नही होती है। इसका उपयोग करने के लिए केवल मोबाइल नंबर ही काफी है।

यह भी पढ़े – 

Note – What Is WhatsApp In Hindi पोस्ट में व्हाट्सएप की जानकारी (WhatsApp Ka Avishkar Kisne Kiya), इतिहास (WhatsApp History In Hindi) और व्हाट्सएप क्या है (WhatsApp Kya Hai)? जैसे विभिन्न टॉपिक्स पर जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “WhatsApp Information In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment