Information About Ganga River In Hindi गंगा नदी की जानकारी और निबंध

Information About Ganga River In Hindi पोस्ट में गंगा नदी के बारे में जानकारी (Ganga Nadi In Hindi) और निबंध है। गंगा नदी का हिन्दू धर्म और भारतीय संस्कृति में सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। इस महत्वपूर्ण नदी का पौराणिक महत्व भी है। गंगा नदी को हिन्दू मान्यता में पापियों के पाप को धोने वाली और लोगो का उद्धार करने वाली माना जाता है।

हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी तक का सफर तय करती गंगा नदी भारत के कई हिस्सों से होकर गुजरती है। तो आइए दोस्तों, गंगा नदी के बारे में संक्षिप्त में निबंध लेखन (Essay On Ganga River In Hindi) का प्रयास करते है।

Information About Ganga River In Hindi

गंगा नदी के बारे में जानकारी Information About Ganga River In Hindi –

1. गंगा नदी (Ganga River In Hindi) भारत की एक प्रमुख नदी है जो भारत के साथ ही बांग्लादेश से होकर भी गुजरती है। 2525 किलोमीटर की दूरी तय करती गंगा उत्तराखंड से उद्भव होकर बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है।

2. गंगा नदी का उद्गम स्थल हिमालय में मौजूद गंगोत्री ग्लेशियर है। इस ग्लेशियर की लंबाई 25 किलोमीटर और चौड़ाई 4 किलोमीटर के करीब है। गंगोत्री उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में पड़ता है। गंगोत्री में गंगा मैया का मंदिर भी बना हुआ है। इस स्थान की मौजूदगी समुद्रतल से 618 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां पर गंगा नदी को भागीरथी नदी कहते है।

3. भागीरथी नदी देवप्रयाग में अलकनंदा नाम से जानी जाती है। देवप्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी आपस में मिल जाते है और गंगा नदी का उद्गम होता है। पश्चिम बंगाल में गंगा नदी दो नदियों पद्मा और हुगली नदी में विभाजित हो जाती है। दोनों ही नदियां बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।

4. कई ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के नगर गंगा नदी के तट पर बसे हुए है। इनमें कन्नौज, वाराणसी, प्रयागराज, पटना, छपरा, मिर्जापुर इत्यादि महत्वपूर्ण शहर आते है। कई हिन्दू तीर्थ स्थल गंगा नदी के किनारे मौजूद है।

5. भारत देश में गंगा नदी को देवी के समान माना जाता है और इसकी पूजा की जाती है। पौराणिक कथाओं में गंगा नदी का जिक्र मिलता है। यह भारत की सबसे पवित्र नदी मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि गंगा नदी में नहाने पर सम्पूर्ण जीवन के पापों से मुक्ति मिलती है। गंगा नदी को गंगा मैया के नाम से भी जाना जाता है।

गंगा नदी का पौराणिक महत्व Ganga Nadi In Hindi –

6. Information And History Of Ganga River In Hindi – एक पौराणिक कथा के मुताबिक राजा भगीरथ के 60 हजार पूर्वज कपिला ऋषि के श्राप के कारण भस्म हो गए थे। राजा भागीरथ ने कठोर तपस्या करके ब्रह्माजी को प्रसन्न किया। उन्होंने स्वर्ग में ब्रह्माजी के कमंडल में मौजूद गंगा जी को धरती पर लाने का वर माना था। भगवान शिव की जटाओं से गंगा प्रवाहित होकर धरती पर आती है।

गंगा नदी के धरती पर प्रवाहित होने पर भगीरथ राजा के पूर्वजों को प्रेत योनि मुक्ति मिली थी। धरती पर गंगा के अवतरित दिन को हिन्दू धर्म में गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है।

गंगा नदी पर निबंध Ganga River Essay In Hindi –

7. गंगा नदी (Ganga Nadi) में डॉलफिन जीव की दुर्लभ प्रजाति भी पायी जाती है। ये मीठे पानी के डॉल्फिन है जो गंगा नदी में मिलते है।

8. गंगा नदी भारत के जिस हिस्से से गुजरती है, वहां की भूमि को कृषि योग्य उपजाऊ कर देती है। गंगा का पानी सिंचाई के लिए वहां के किसानों के लिए वरदान है। गंगा के मैदानी भागों पर सबसे अधिक आबादी निवास करती है। इस नदी के कारण कई पर्यटन स्थल बने हुए है। गंगा नदी के आसपास कई ऐतिहासिक मंदिर बने हुए है जो हिन्दू धार्मिक महत्व रखते है।

9. इस पवित्र नदी के किनारे कुम्भ मेला भी लगता है। इस मेले के दौरान श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते है और पूजा करते है। हर 12 वर्ष में चार प्रमुख तीर्थ स्थानों (प्रयागराज, उज्जैन, नाशिक और हरिद्वार) में पूर्ण कुम्भ मेला लगता है। गंगा नदी के किनारे बसे शहरों में हिन्दू धर्म के मानने वाले लोग पूजा अर्चना और भजन कीर्तन करते है। पवित्र गंगाजल का उपयोग कई धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है।

10. प्रयागराज में गंगा, सरस्वती और यमुना नदी का संगम होता है। इस संगम को त्रिवेणी संगम कहा जाता है जिसका हिन्दू मान्यताओं में महत्व है। वैसे सरस्वती नदी का हिन्दू मान्यताओं में जिक्र आता है। वर्तमान में सरस्वती नदी मौजूद नही है।

11. गंगा नदी को भागीरथी, मंदाकिनी, अलकनंदा इत्यादि कई नामों से जाना जाता है। गंगा भारत देश के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल से होकर गुजरती है। बंगाल की खाड़ी में मिलने से पहले गंगा नदी ब्रह्मपुत्र नदी से मिल जाती है।

गंगा की जानकारी Ganga River Information In Hindi –

12. गंगा नदी (Ganga River) की सहायक नदियों में यमुना, ताप्ती, कोसी, रामगंगा, चंबल, सोन, गंडक इत्यादि आती है।

13. गंगा नदी के प्रवाहित क्षेत्र के पास कई बांध बनाये गए है। इनमें से मुख्य टिहरी बांध है जो उत्तराखंड राज्य के टिहरी नामक स्थान पर है।

14. आपको जानकर अच्छा लगेगा कि गंगा नदी का ऑक्सीजन स्तर अन्य नदियों की तुलना में 25 फीसदी अधिक है। ऐसा माना जाता है कि गंगा नदी के पानी में कुछ विशेष जीवाणु होते है जो इसके पानी में कीटाणु नही पनपने देते है। यही एक कारण है कि गंगा का पानी लम्बे समय तक खराब नही होता है।

15. Ganga River Information In Hindi – गंगोत्री से निकलने वाली स्वच्छ गंगा हरिद्वार आते आते दूषित हो जाती है। जल प्रदूषण के कारण गंगा नदी प्रदूषित हुई है। कानपुर और पटना शहर गंगा नदी के पास बसे हुए है। इन शहरों में कई फैक्टरियां मौजूद है जिनसे निकला कचरा और रसायन गंगा में मिल जाते है। गंगा नदी को प्रदूषित करने में ये फैक्टरियां जिम्मेदार है। प्रदूषण के कारण गंगा नदी में मौजूद कई प्रजातियों को खतरा है।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट Information About Ganga River In Hindi में गंगा नदी के बारे में जानकारी (Ganga Nadi In Hindi) और गंगा नदी पर निबंध (Essay On Ganga River In Hindi) आपको कैसा लगा। यह आर्टिकल “Ganga Nadi Par Nibandh Aur Information” अच्छा लगा हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर सोशल मिडिया पर शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment