Essay On Christmas In Hindi क्रिसमस डे पर निबंध

Essay On Christmas In Hindi

Essay On Christmas In Hindi पोस्ट में क्रिसमस डे पर निबंध (Christmas Par Nibandh Hindi Mein) और सामान्य जानकारी है। भारत उत्सवों और त्यौहारों का देश है जहां पर विभिन्न धर्मों के लोग इन्हें सेलिब्रेट करते है।क्रिसमस ईसाई धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। क्रिसमस का त्योहार ईसाई धर्म को मानने वाले बड़े ही हरसोउल्लास से मनाते है। प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को क्रिसमस का उत्सव मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में दीवाली और इस्लाम धर्म में ईद का जितना महत्व है, उतना ही महत्व ईसाई धर्म में क्रिसमस पर्व का है।

स्कूल में टीचर बच्चों को क्रिसमस पर निबंध (Christmas Essay In Hindi) लिखने को देते है। तो आइए दोस्तों, क्रिसमस त्योहार पर निबंध लेखन का प्रयास करते है।

क्रिसमस डे पर निबंध Essay On Christmas In Hindi –

क्रिसमस का त्योहार (Christmas Festival) पूरी दुनिया में ईसाई समुदाय के लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते है।क्रिसमस के दिन 25 दिसम्बर को ईसा मसीह का जन्म हुआ था। ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह के जन्म दिन को Christmas के नाम से मनाते है। इस दिन दुनिया के ज्यादातर देशों में नेशनल हॉलिडे रहता है। खासकर यूरोपियन देशों में क्रिसमस का पर्व भव्यता के साथ मनाया जाता है। भारत देश में भी क्रिसमस के दिन छुट्टी रहती है। कॉलेज, स्कूल, प्राइवेट सेक्टर, गवर्नमेंट सेक्टर इत्यादि जगहों पर सार्वजनिक अवकाश रहता है।

“Christmas” दो शब्दों “Christ” और “Mass” से मिलकर बना है जिनका अर्थ “ईसाई लोग” होता है। यह त्योहार सर्दियों के मौसम में आता है। ठंड का सुहावना मौसम बर्फ की चादर ओढ़े होता है। क्रिसमस के सप्ताह में जश्न का माहौल रहता है क्योंकि न्यू ईयर सेलिब्रेशन भी आता है। क्रिसमस को ईसाई “भोज दिवस” भी कहते है। ईसाई धर्म के लोग क्रिसमस डे को बड़ा दिन मानते है।

क्रिसमस का महत्व Importance Of Christmas In Hindi –

Essay On Christmas In Hindi – ईसाई समुदाय ईसा मसीह को ईश्वर का पुत्र मानते है। ईसाइयों के पवित्र ग्रंथ बाइबिल में ईसा मसीह के जीवन वर्त्तान्त और उपदेश है। ईसा मसीह मरियम के पुत्र थे जो ईश्वर की कृपा से बिना पिता के पैदा हुए थे। वो ईश्वर के दूत थे जिन्होंने ईश्वर के संदेशों को लोगो के बीच लाने का कार्य किया था। अपने सम्पूर्ण जीवन के दौरान ईसा मसीह ने लोगो को प्रेम, क्षमा और भाईचारे का पाठ पढ़ाया था।

प्रभु यीशु दीन हीन दुखियों की सेवा करते थे और उन्हें गम्भीर बीमारियों से निजात दिलाते थे। उस समय के बुरे लोगो ने ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया था। ईसा मसीह ने अपने आखिरी समय में भी इन लोगो को क्षमा कर दिया था।

क्रिसमस पर निबंध Christmas Par Nibandh Hindi Mein –

क्रिसमस का त्योहार (Christmas Day) अक्सर रात्रि को मनाया जाता है। इस दिन घरों को रोशनी से सजाया जाता है। इन दिनों में घरों पर फूलों की सजावट देखते ही बनती है। ईसाई चर्च में जाकर प्रार्थना करते है। रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच उपहारों का आदान प्रदान होता है। इस दिन घर के बगीचे या आंगन में क्रिसमस ट्री सजाया जाता है। इस क्रिसमस ट्री में विभिन्न रंगों के इलेक्ट्रिक बल्ब लगाते है जिससे यह पौधा आकर्षक दिखाई पड़ता है। इस खूबसूरत पौधे पर टॉफियां, खिलोने इत्यादि भी लगाए जाते है। क्रिसमस ट्री एक शंकुधारी पौधा होता है जो खास क्रिसमस के अवसर पर सजाया जाता है।

ईसाई धार्मिक लोग क्रिसमस के दिन विभिन्न तरह के व्यंजन बनाते है। लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खाने की दावत देते है। खासकर घरों में केक काटकर प्रभु यीशु के जन्म दिन की बधाइयां दी जाती है। जैसे हिन्दू धर्म मे दीवाली के त्योहार पर घरों की साफ सफाई की जाती है, ठीक उसी तरह ईसाई क्रिसमस के त्योहार पर घरों की साफ सफाई करते है।

दुनिया के कई हिस्सों में क्रिसमस के दिन ईसा मसीह से संबंधित झांकिया निकलती है। प्रभु यीशु के जीवन पर नाटकों का मंचन किया जाता है। चर्च में विशेष प्रार्थना का दौर होता है। लोग चर्च आकर प्रभु यीशु से क्षमा याचना करके प्रार्थना करते है। गिरजाघरों को रोशनी और फूलों से सजाया जाता है। क्रिसमस के दिन लोग संगीत की धुनों पर नाचते और गाते है।

लोग इस दिन एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर बधाई देते है। व्हाट्सएप, ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैरी क्रिसमस मैसेज का अंबार लग जाता है। ईसाई धर्म को मानने वाले एक दूसरे को मैरी क्रिसमस का ग्रीटिंग कार्ड भी भेजते है।

क्रिसमस का त्योहार पर निबंध Christmas Essay In Hindi –

पुरुष, महिला और बच्चें सभी इस पावन पर्व का इन्तेजार करते है। खासकर बच्चें क्रिसमस त्योहार का बेसब्री से इन्तेजार करते है। क्रिसमस के शुभ दिन सांता क्लॉज आते है। सांता क्लॉज बच्चों के लिए उपहार और मिठाइयां लाते है जिससे बच्चें खुश होते है। ऐसा माना जाता है कि सांता क्रिसमस के दिन बच्चों की मनचाही इच्छा पूरी करते है। बच्चों के लिए सांता क्लॉज स्वर्ग से रेनडियर के रथ पर सवार होकर मध्यरात्रि को आते है। वैसे दोस्तों सांता क्लॉज कोई जादुई व्यक्ति नही है, वो हमारे जैसे आम इंसान होते है। बच्चों की खुशी के लिए लोग सांता क्लॉज बनते है।

Essay On Christmas In Hindi – क्रिसमस का त्योहार (Christmas Day) मनाने की परंपरा सैकड़ो सालों से चली आ रही है। प्रेम और उत्साह का यह पर्व ईसाई समुदाय की भावना को प्रतीत करता है। क्रिसमस पर निबंध “Christmas Day Essay In Hindi” प्रतियोगिता पर यह लेख बच्चों के लिए जरूर उपयोगी साबित होगा।

अन्य उपयोगी निबंध –

Note – इस पोस्ट Essay On Christmas In Hindi में क्रिसमस डे पर निबंध (Christmas Par Nibandh Hindi Mein) और क्रिसमस का त्योहार पर सामान्य जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Christmas Day Par Essay” अगर आपको पसंद आया हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment