Benefits Of Garlic In Hindi लहसुन के बारे में जानकारी और फायदे

लहसुन के बारे में जानकारी Information About Garlic In Hindi –

इस पोस्ट Benefits Of Garlic In Hindi में लहसुन खाने के फायदे (Lahsun Khane Ke Fayde) और लहसुन के बारे में जानकारी है (Lahsun In Hindi)। लहसुन खाने के फायदे बहुत है। भारतीय व्यंजनों में लहसुन इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन का अदरक और प्याज के साथ पेस्ट बनाकर सब्जी का मसाला भी तैयार करते है। भोजन के अलावा भी लहसुन के कई फायदे है। आर्युवेद में भी लहसुन के कई लाभ बताए गए है। तो आइए दोस्तों, लहसुन खाने के फायदे (Benefits Of Garlic In Hindi) और न्यूट्रिशन की जानकारी लेने का प्रयास करते है।

Benefits Of Garlic In Hindi

Lahsun Khane Ke Fayde Information In Hindi लहसुन की जानकारी –

लहसुन Garlic In Hindi – सब्जी की ग्रेवी बनाने में भारतीय व्यंजनों में लहसुन का उपयोग होता है। कुछ सब्जियों में लहसुन का तड़का भी लगाया जाता है। लहसुन से चटनी भी बनाई जाती है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। खाने का स्वाद और जायका लहसुन बढ़ा देता है। दुनियाभर में लहसुन की खेती की जाती है। चीन लहसुन का सबसे बड़ा उत्पादक देश है जबकि भारत दूसरे नम्बर पर आता है।

लहसुन की प्रजाति प्याज के पास की मानी जाती है। लहसुन का स्वाद तीखा होता है जबकि इसकी गंध तीक्ष्ण होती है। इसकी गंध उसमें पाये जाने वाले सल्फर योगिक के कारण होती है। लहसुन का फल गांठ रूपी होता है जिसे खोलने पर लहसुन की कलियां निकलती है। लहसुन का उपयोग कई प्रकार की औषधीय दवाइयां बनाने में भी किया जाता है।

गार्लिक में कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते है। इसमें प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। लहसुन में विटामिन A, B और C मिलता है। इसमें कई सारे मिनरल्स भी होते है जिनमें कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, कॉपर इत्यादि आते है। आयरन तत्व भी लहसुन में पाया जाता है। लहसुन में सल्फर योगिक भी होते है जिसके कारण इसमें से तीव्र गंध आती है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट भी होते है।

लहसुन खाने के फायदे Benefits Of Garlic In Hindi –

1. लहसुन (Garlic) खाने से दिल सबन्धी बीमारियों में फायदा होता है। शरीर में खून का संचरण भी सुचारू रहता है। लहसुन का सेवन करने से खून पतला रहता है जिससे दिल तन्दरुस्त रहता है। कई लोगों को रक्त के गाढ़ा होने की शिकायत रहती है, उनके लिए लहसुन खाना बेहतर है। ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकता है जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। वैसे दोस्तों दिल से संबंधित किसी भी प्रकार की बीमारी में डॉक्टर की सलाह लेकर ही लहसुन का सेवन करें।

2. अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो आज ही लहसुन को अपने भोजन में इस्तेमाल करें। कब्ज जैसी पेट की समस्याओं में लहसुन खाने से राहत मिलती है। भूखे पेट लहसुन खाना स्वास्थ की दृष्टि से अच्छा माना जाता है। पाचनतंत्र को सही रखने के लिए लहसुन चबाना बेहतर है। लहसुन भूख भी बढ़ाता है।

3. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन करना चाहिए। लहसुन खाने से शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति उत्पन्न होती है। सर्दियों में सर्दी खांसी जुकाम जैसे इंफेक्शन से बचने के लिए लहसुन का सेवन श्रेस्ठ है।

4. लहसुन एक नेचुरल एंटीबायोटिक भी है। सर्दी खांसी और जुकाम होने पर लहसुन का सेवन करने से फायदा मिलता है। इसको खाने से संक्रमण होने का खतरा कम हो जाता है।

5. लहसुन चबाने से दांतों में मौजूद कीटाणु मर जाते है। दांत दर्द की शिकायत होने पर लहसुन को चबाना बेहतर उपाय है। लहसुन का पेस्ट बनाकर दांत के दर्द वाले हिस्से में लगा ले, इससे दर्द दूर होकर तुरन्त आराम मिलता है।

लहसुन के फायदे Lahsun Khane Ke Fayde –

6. लहसुन (Garlic) का सेवन करने से त्वचा भी तन्दरुस्त रहती है। त्वचा पर होने वाले फंगल इंफेक्शन से लहसुन बचाता है। चेहरे पर मुहांसो और दाग धब्बों से भी यह छुटकारा देता है। लहसुन रक्त शुद्धिकरण का काम करता है जिससे त्वचा सबन्धी समस्याएं दूर होती है।

7. अगर आपको गठिया रोग है तो लहसुन फायदेमंद है। लहसुन जोड़ो के दर्द में लाभकारी होता है।

Information About Garlic In Hindi – लहसुन खाने के फायदे (Lahsun Khane Ke Fayde) के साथ कुछ नुकसान भी है। लहसुन का अत्यधिक सेवन करने से पेट दर्द, सूजन और गैस की समस्या हो सकती है। लहसुन खाने के बाद मुंह से दुर्गन्ध आने की समस्या आम है। लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में करना ही बेहतर है। अगर आपको किसी भी तरह की बीमारी है तो डॉक्टर की सलाह से ही लहसुन खाना बेहतर है।

यह भी पढ़े –

Note – इस पोस्ट Benefits Of Garlic In Hindi में लहसुन के बारे में जानकारी (Information About Garlic In Hindi) और लहसुन के फायदे (Lahsun Khane Ke Fayde) पर जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Lahsun Information In Hindi” पसंद आया हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment