Indian National Symbols In Hindi भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के नाम

Indian National Symbols In Hindi

इस पोस्ट Indian National Symbols In Hindi में भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के नाम (National Emblem Of India In Hindi) और उनके बारे में जानकारी है। भारत देश के राष्ट्रीय प्रतीकों और उनका महत्व जानने का प्रयास है। भारत विविधताओं वाला देश है जिसकी सांस्कृतिक विरासत अपने में महान इतिहास समेटे हुए है। दुनिया का लगभग प्रत्येक देश राष्ट्रीय चिन्हों दर्शाता है। भारत के राष्ट्रीय चिन्हों में एक गौरवपूर्ण इतिहास है। तो आइए दोस्तों, भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के नाम “National Symbols Of India In Hindi” और उनका इतिहास जानते है।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के नाम Indian National Symbols In Hindi

1. राष्ट्रीय चिन्ह (National Emblem Of India) – भारत देश का राष्ट्रीय चिन्ह सम्राट अशोक के सारनाथ स्तम्भ से लिया गया है। इस राष्ट्रीय चिन्ह में शेरों का चित्र है। सारनाथ के स्मारक में कुल चार शेर बने हुए है। परन्तु इस राष्ट्रीय चिन्ह में पीछे का एक शेर नही दिखता है। इन शेरों के आधार पर अशोक का धर्म चक्र बना हुआ है। धर्म चक्र के पास बैल, हाथी और घोड़े का चित्र भी है।

हाथी का चित्र भी स्वीकृत राष्ट्रीय चिन्ह में नही दिखाई पड़ता है। राष्ट्रीय चिन्ह में देवनागरी लिपि में सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। भारत के गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 1950 के दिन अशोक स्तम्भ को राष्ट्रीय चिन्ह के रूप में भारत के संविधान में स्वीकार किया गया था।

2. राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) – भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। हरा, सफेद, केसरिया तीन रंगों से बना तिरंगा भारत के गौरव का प्रतीक है। केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतीक है। हरा रंग को विकास, तरक्की का प्रतीक माना जाता है। सफेद रंग शांति का प्रतीक है। तिरंगा के बीच में अशोक चक्र बना हुआ है। राष्ट्रीय ध्वज का आकार आयताकार है। वर्ष 22 जुलाई, 1947 को भारतीय संविधान सभा ने तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था।

3. राष्ट्रीय गान (National Anthem) – भारत का राष्ट्रीय गान जन गण मन है। जन गण मन के रचयिता महान कवि रबिन्द्रनाथ टैगोर थे। वर्ष 24 जनवरी, 1950 को इसे राष्ट्रीय गान घोषित किया गया था। जन गण मन बंगाली भाषा में लिखा हुआ है। राष्ट्रीय गान को 52 सेकंड में गाया जाता है। जन गण मन में कुल 13 पंक्तियां है।

National Emblem Of India In Hindi भारत के राष्ट्रीय चिन्ह –

4. Indian National Symbols In Hindi – राष्ट्रीय गीत (National Song) – भारत देश का राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम है। वंदेमातरम गीत के रचयिता बंकिमचंद्र चटर्जी थे। मूल रूप से बंगाली भाषा में बंकिमचंद्र जी ने यह गीत लिखा था। उन्होंने अपने उपन्यास आंनद मठ में वंदेमातरम को लिखा था। वंदेमातरम गाने की अवधि 1 मिनट 5 सेकंड है।

5. राष्ट्रीय पक्षी (National Bird Of India) – भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। वर्ष 1963 में भारत सरकार ने मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया था। मोर को राष्ट्रीय पक्षी चुने जाने का मुख्य कारण उसकी सुंदरता है। भारत में मोर के शिकार पर पूर्णत प्रतिबंध है। यह पक्षी लगभग पूरे भारत में पाया जाता है। घनघोर बादल घिर आने पर मोर अपने सुंदर पंख फैलाकर नृत्य करता है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं में मोर को भगवान कार्तिकेय का वाहन भी माना जाता है।

6. राष्ट्रीय पशु (National Animal) – भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ अर्थात टाइगर है। बंगाल टाइगर को ही भारत का राष्ट्रीय पशु चुना गया था। टाइगर भारत की शक्ति और क्षमता का प्रतीक है। वर्ष 1973 में बाघ को राष्ट्रीय पशु स्वीकार किया गया था। बाघों की सुरक्षा और उन्हें विलुप्ति से बचाने के लिए राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया था।

7. राष्ट्रीय मुद्रा (National Currency) – भारत की राष्ट्रीय मुद्रा भारतीय रुपया है। भारतीय रुपया का ISO कोड INR है। रुपया पर भारतीय रिजर्व बैंक का नियंत्रण है। रुपया का प्रतीक चिन्ह र है जिसे वर्ष 2010 में जारी किया गया था।

8. राष्ट्रीय पुष्प (National flower Of India) – भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल है। कमल फूल का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रहा है। भारत में धार्मिक कार्यो और पूजा पाठ के लिए कमल पुष्प का इस्तेमाल किया जाता है। कमल का पुष्प सुंदर है और देवी लक्ष्मी का आसन भी है।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के नाम National Symbols Of India In Hindi –

9. Indian National Symbols In Hindi – राष्ट्रीय फल (National Fruit) – आम भारत देश का राष्ट्रीय फल है। गर्मियों के मौसम में आने वाला यह फल अपने स्वाद के कारण विश्व प्रसिद्ध है। आम को फलों का राजा भी कहते है। भारत में आम को बड़े ही चाव से खाया जाता है। इसी कारण आम भारत का राष्ट्रीय फल है।

10. राष्ट्रीय पेड़ (National Tree Of India) – बरगद को भारत का राष्ट्रीय पेड़ माना जाता है। बरगद एक विशाल और छायादार वृक्ष है। बरगद उन वृक्षों में से है जो रात के वक्त ऑक्सीजन छोड़ता है। बरगद वृक्ष को अमरता का प्रतीक भी माना जाता है।

11. राष्ट्रीय नदी (National River Of India) – भारत की राष्ट्रीय नदी गंगा है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं में गंगा नदी को पवित्र और देवी माना गया है। भारत की सबसे लम्बी नदी होने का गौरव भी गंगा को प्राप्त है। गंगा नदी हिमालय की गंगोत्री से निकलकर बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है। गंगा नदी के किनारों पर वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार जैसे धार्मिक और पवित्र शहर बसे हुए है।

12. राष्ट्रीय जलीय जंतु (National Water Animal) – भारत देश का राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन है। गंगा नदी में पायी जाने वाली डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव का दर्जा प्राप्त है।

Indian National Symbols In Hindi – राष्ट्रीय खेल (National Sport) – हॉकी को ही लम्बे समय से राष्ट्रीय खेल माना जाता है। परंतु अधिकारिक तौर पर हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल नही है। हॉकी में भारत देश का स्वर्णिम इतिहास रहा है। हॉकी खेल में भारत ने कई ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते है।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट Indian National Symbols In Hindi में भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के नाम (National Emblem Of India In Hindi) और संक्षिप्त में जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “National Symbols Of India In Hindi” आपको अच्छा लगा हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment