Ellora Caves Information In Hindi एलोरा की गुफाएं

यह पोस्ट Ellora Caves Information In Hindi एलोरा की गुफा का इतिहास (Ellora Ki Gufa) और जानकारी पर आधारित है। एलोरा की गुफाएं प्राचीन भारत की ऐतिहासिक पुरातत्व स्थल है। एलोरा की गुफा भारत में महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद शहर से 30 किलोमीटर दूर स्थित है। एलोरा की गुफाएं यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित है। इन गुफाओं में कई मंदिर मौजूद है जो हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्म से सबंधित है। तो आइए दोस्तों, एलोरा गुफाओं के बारे में जानकारी “Ellora Caves In Hindi” लेने का प्रयास करते है।

Ellora Caves Information In Hindi

Ellora Caves Information In Hindi एलोरा की गुफा की जानकारी –

1. औरंगाबाद, महाराष्ट्र के उत्तर पश्चिम में करीब 30 किलोमीटर दूर एलोरा की विश्व प्रसिद्ध गुफाएं स्थित है। ये गुफाएं एलोरा गांव में पड़ती है। इनसे 80 किलोमीटर दूर ही अजंता की गुफाएं भी मौजूद है। यहां पर एलोरा की गुफाओं (Ellora Ki Gufa) की बात करेंगे।

2. एलोरा (Ellora Caves) एक गुफा ना होकर करीब 100 गुफाओं का संगम है। इनमें से केवल 34 गुफाओं को ही पर्यटन के लिए खोला गया है। इन गुफाओं में 17 हिन्दू गुफा, 5 जैन गुफा और 12 बौद्ध गुफाएं है। ये सारी गुफाएं 2 किलोमीटर के एरिया में फैली हुई है। इन सभी गुफाओं का हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्म में विशेष महत्व है।

3. एलोरा गुफा को पहाड़ काटकर बनाया गया है। बेसाल्टिक चट्टानों को तराशकर इन गुफाओं का निर्माण हुआ है। ये जवालामुखी लावे से बनी चट्टाने थी। इन गुफाओं में अद्भुत कलाकारी देखने को मिलती है। मंदिरों को गुफा के पत्थर तराशकर बनाया गया है। एलोरा को रॉक कट गुफा भी कहते है।

4. इन गुफाओं को 500 ईसवी से 700 ईसवी के मध्य बनाया गया था। राष्ट्रकूट वंश के राजाओं ने एलोरा गुफा का निर्माण किया था। इन राजाओं ने हिन्दू और बौद्ध धर्म की गुफाओं का निर्माण करवाया था। जैन धर्म की 5 गुफाओं का निर्माण यादव वंश के राजाओं ने किया था।

5. इन गुफाओं में विश्व प्रसिद्ध कैलाश मंदिर भी बना हुआ है। इस मंदिर को एक बड़ी पहाड़ी काटकर बनाया गया था। यह मंदिर अपनी वास्तुकला और शिल्पकला के कारण बहुत प्रसिद्ध है। कैलाश मंदिर 16 वे नम्बर की गुफा में बना हुआ है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। कैलाश मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूट वंश के शासक कृष्ण प्रथम ने करवाया था। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर को बनाने में करीब 150 वर्ष का समय लगा था।

Ellora Ki Gufa In Hindi एलोरा की गुफा की जानकारी

6. Ellora Caves Information In Hindi – गुफा नम्बर 1 से 12 तक बौद्ध धर्म की गुफाएं है जबकि 13 से लेकर 29 तक हिन्दू धर्म के मंदिर है। 30 से लेकर 34 तक कि बाकी 5 गुफाएं जैन धर्म को बताती है। एलोरा के अंदर बनी गुफाओं के नाम भी है। इनमें विश्वकर्मा गुफा, रामेश्वर गुफा, दशावतार गुफा, नीलकंठ गुफा, तीन ताल गुफा मुख्य है।

7. विश्वकर्मा एक बौद्ध गुफा है जो एलोरा की 10 वीं गुफा है। इस गुफा के प्रांगण में भगवान बुद्ध का मंदिर मौजूद है। एलोरा में रावण की खाई नामक गुफा भी है। यह गुफा नम्बर 14 में स्थित है। दशावतार गुफा में भगवान विष्णु के दस अवतार को दर्शाया गया है।

8. गुफा नम्बर 32 में इंद्र सभा स्थल मौजूद है। यह एक जैन गुफा है। इसके अलावा जगन्नाथ सभा गुफा नम्बर 33 में स्थित है। यह सबसे बड़ी जैन धर्म से सबंधित गुफा है। छोटी कैलाश गुफा भी एक जैन गुफा है।

9. बौद्ध धर्म की गुफाओं में भगवान बुद्ध की मुद्राओं को दर्शाया गया है। इन गुफाओं में भगवान बुद्ध की कई मूर्तिया स्थापित है।

10. एलोरा की गुफाओं में कई मठ भी बने हुए है जो पुराने समय में विश्राम स्थल के रूप में इस्तेमाल किये जाते थे।

11. एलोरा की गुफाओं में की गई चित्रकारी किसी आश्चर्य से कम नही है। इन चित्रों को पत्थर पर ही तराशा गया है जो इन्हें देखने में अद्भुत बनाते है।

एलोरा की गुफा का इतिहास Information About Ellora Caves In Hindi –

12. Ellora Caves Information In Hindi – इन गुफाओं में कई हॉल, खिड़कियां, दरवाजे भी बने हुए है। इन गुफाओं में कई सीढ़ियां भी बनी हुई है। इन गुफाओं के खम्भों पर सुंदर नक्काशी भी की हुई है। हथौड़ी और छेनी से इन गुफाओं को तराशा गया था।

13. ऐसा माना जाता है कि एलोरा गुफाओं के नीचे एक गुप्त शहर बसा हुआ था। प्रत्येक गुफा के पास पानी का स्रोत भी है। इन गुफाओं में रहने वाले बौद्ध भिक्षुओं के लिए जल की व्यवस्था यही से होती थी।

14. एलोरा की गुफाएं (Ellora Caves) आम लोगो से छुपी हुई थी। इनकी खोज ब्रिटिश अफसर जॉन स्मिथ ने वर्ष 1819 में की थी। इसके बाद से ही ये गुफाएं लोगो के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

15. यूनेस्को ने वर्ष 1983 में एलोरा की गुफाओं को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया था। हर साल लाखों पर्यटक एलोरा गुफाओं को देखने आते है।

यह भी पढ़े –

Note – इस पोस्ट Ellora Caves Information In Hindi में एलोरा की गुफा का इतिहास (Ellora Ki Gufa) और जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “About Ellora Caves In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment