Essay On Discipline In Hindi अनुशासन पर निबंध हिंदी में

Essay On Discipline In Hindi

इस पोस्ट Essay On Discipline In Hindi में अनुशासन का महत्व पर निबंध (Anushasan Par Nibandh Hindi Mein) और जानकारी है। अनुशासन मनुष्य जीवन के निर्वाह के लिए अमूल्य सौगात है। अनुशासन से ही जिंदगी महत्वपूर्ण और अर्थपूर्ण हो जाती है। विद्यार्थी जीवन भी अनुशासन का पर्याय है। साधु संत भी अनुशासन को पर्व की भांति मानते है। जीवन का सार अनुशासन में है। अनुशासन क्या है? (What Is Discipline In Hindi) इस प्रश्न का उत्तर भी यहां पर बताया गया है। अनुशासन पर निबंध (Discipline Essay In Hindi) में अनुशासन के फायदे और महत्व बताने का प्रयास है।

अनुशासन पर निबंध Essay On Discipline In Hindi

जीवन में सफलता और खुशहाली के लिए अनुशासन (Discipline) जरूरी है। अनुशासन जीवन व्यतीत करने का एक तरीका है। अनुशासन दो शब्दों “अनु” और “शासन” से मिलकर बना है। अनु शब्द का अर्थ है पालन और शासन का अर्थ है नियम। इसका सम्पूर्ण अर्थ हुआ “नियमों का पालन करना”। इसमें कुछ नियम होते है जिनका किसी भी परिस्थिति में पालन करना अनिवार्य होता है। समय के साथ अनुशासन महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता है। समय और अनुशासन का परस्पर सम्बंध है। अनुशासन के नियम समय से बंधे होते है।

अनुशासन के नियम बनाना आसान है लेकिन उन नियमों का पालन करना बहुत मुश्किल है। सामान्य शब्दों में कहे तो जीवन में अनुशासन अपनाना कठिन कार्य है लेकिन नामुमकिन नही है। मन पर काबू करके अनुशासन को ग्रहण किया जा सकता है। अनुशासन के नियमों को आचार संहिता भी कहते है क्योंकि इनका पालन करना जरूरी है। मन और दिमाग में अक्सर नियमों के उल्लंघन का ख्याल आता रहता है। इसलिए मन और दिमाग पर नियंत्रण जरूरी है। मन की इच्छाओं पर काबू करना ही अनुशासन है। मनुष्य की प्रकृति नियमों को तोड़ने की होती है। इसलिए कई बार मनुष्य से अनुशासन भंग हो जाता है।

माता पिता की आज्ञा का पालन करना भी अनुशासन है। विद्यार्थी अपने गुरु की आज्ञा का पालन करता है, बच्चें अपने बड़ो का कहना मानते है। ये सभी अनुशासन ही है। अनुशासन आपके व्यवहार में दिखाई देना चाहिए। नियम हमेशा अच्छे के लिए बनाये जाते है जिनका अनुपालन करना बेहतर भविष्य देता है। अनुशासनहीनता निराशा को जन्म देती है जबकि अनुशासन आशावादी बनाता है। हमें जीवन में कई मार्ग मिलते है लेकिन अनुशासन का मार्ग सर्वश्रेष्ठ होता है। अनुशासन से विचारों में शुद्धता आती है। मन शांत और एकाग्र रहता है।

अनुशासन का महत्व पर निबंध Anushasan Par Nibandh Hindi Mein –

Essay On Discipline In Hindi – जीवन में किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति बिना अनुशासन लाये सम्भव नही है। विद्यार्थी परीक्षा पास करने के लिए अनुशासित होकर पढ़ाई करते है। व्यापारी अनुशासन का पालन करके ही व्यापार आगे बढ़ाता है। ग्रहणी अनुशासित होकर गृहस्थी को चलाती है। मजदूर अनुशासन में रहकर ही मजदूरी करता है। देश के बॉर्डर पर मौजूद एक सैनिक भी अनुशासित होता है।

एक खिलाड़ी भी अपने जीवन में अनुशासन अपनाकर तैयार होता है। खेल के मैदान पर खिलाड़ी अनुशासन से ही जीत का परचम लहराते है। विद्यालय में भी नियमों का अनुशासन होता है। जीवन के हर पहलू में अनुशासन है। मनुष्य को सही राह पर ले जाने में अनुशासन महत्वपूर्ण है। देश, समाज इत्यादि अनुशासन से ही व्यवस्थित रहते है। अगर देश में अनुशासन ना हो तो अव्यवस्था फैल जाती है।

अनुशासन का अर्थ है “अपने द्वारा बनाये गए नियमों का पालन करना”। रोज सुबह जल्दी उठना भी अनुशासन का एक नियम है। अगर आप अपने बनाये गए नियम के मुताबिक सुबह जल्दी नही उठते है तो आपने अनुशासन पालन नही किया। अनुशासन बाह्य और आंतरिक दो प्रकार के होते है। बाह्य अनुशासन में किसी बाहरी व्यक्ति या सिस्टम के द्वारा लगाया गया अनुशासन है। आंतरिक अनुशासन स्वयं की इच्छाओं पर काबू पाना है। विद्यार्थी सुबह जल्दी उठकर स्कूल जाता है। अध्यापक के दिये होमवर्क को समय पर पूरा करता है। विद्यार्थी जीवन में अपनाया गया अनुशासन सम्पूर्ण जीवन के लिए महत्वपूर्ण होता है। ये सभी क्रियाएं अनुशासन के अंतर्गत आती है।

Discipline Essay In Hindi अनुशासन पर निबंध –

Essay On Discipline In Hindi – अनुशासन किसी भी मनुष्य की अमूल्य धरोहर है। यहां तक ही जानवर भी अनुशासन का पालन करते है। हमारे नित्य कर्म में कई कार्य अनुशासन को बताते है। सुबह जल्दी उठना, नहाना, दांत ब्रश करना, स्कूल या ऑफिस जाना इत्यादि कई कार्य में अनुशासन होता है। सुबह और शाम का भोजन समय पर करना भी अनुशासन है। अनुशासन से ही हर कार्य आसान हो जाता है। जीवन में शांति प्राप्त करने के लिए अनुशासित जीवन जरूरी है। अगर मनुष्य में अनुशासन नही है तो उसके जीवन में परेशानियां ज्यादा होगी।

क्या अनुशासन केवल मनुष्य में है?, इसका जवाब है नही। इस सृष्टि की प्रत्येक चीज अनुशासन में है। प्रतिदिन सूरज पूर्व से उदय होकर पश्चिम में अस्त होता है। हमें रोशनी देने का काम सूरज का ही है। यह सूरज का अनुशासन है की वो हमेशा ऐसा ही करेगा। पृथ्वी सूरज के चारों और चक्कर लगाती है, यह पृथ्वी का अनुशासन है। फूलों का काम सुंदरता और खुशबू देना है, यही इनका अनुशासन है।

पेड़ छाया देते है, फल देते है, लकड़ी देते है। बिना कुछ मांगे ये सब कुछ दे देते है। यह पेड़ पौधों का अनुशासन है जो अनवरत जारी है। हवा और पानी भी अनुशासित होकर अपने कार्य करते है। प्रकृति में हर चीज अनुशासन में है। इंसान समूह और जातियों में रहता है। बिना अनुशासन के इंसान का सामुदायिक संघटन में रहना सम्भव नही है।

अनुशासन निबंध हिंदी में Importance Of Discipline Essay In Hindi –

Anushasan Par Nibandh Hindi Mein – अनुशासन हर समस्या का हल नही है परन्तु किसी ना किसी समस्या का हल जरूर है। अनुशासन को सफलता की चाबी भी कहते है। अनुशासन से ही हर असम्भव कार्य सम्भव होता है। देश को अंग्रेजो की गुलामी से आजाद कराने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अनुशासन का जीवन अपनाया था। ये अनुशासन की शक्ति थी कि गाँधीजी सफल हुए। अनुशासित जीवन ही मनुष्य को सफलता के पथ पर अग्रसर करता है। हर सफल व्यक्ति के भूतकाल में कठोर अनुशासन होता है। अनुशासन का बीज बोने से ही सफलता का फल प्राप्त होता है। अनुशासन के बिना मनुष्य जीवन निष्क्रिय है।

यह भी पढ़े – 

Note – Essay On Discipline In Hindi पोस्ट में अनुशासन का महत्व पर निबंध (Anushasan Par Nibandh Hindi Mein) आपको कैसा लगा। यह आर्टिकल “Discipline Essay In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment