What Is Coral In Hindi कोरल रीफ या प्रवाल भित्ति क्या है

What Is Coral In Hindi पोस्ट में कोरल रीफ या प्रवाल भित्ति (Praval Bhitti) क्या है (Coral Reef Kya Hai) और इसके बारे में संक्षिप्त में जानकारी है। प्रवाल भित्ति प्रमुख समुद्री जीवों में आता है। दिखने में ये जीव चट्टानों से बने हुए लगते है लेकिन वास्तव में कोरल रीफ जीवित समुद्री प्राणी है। समुद्री जलीय जीवों की करीब 25 फीसदी प्रजातियां इन्ही के भीतर रहती है। कोरल रीफ के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल “What Is Coral Reef In Hindi” को पूरा पढ़े।

What Is Coral In Hindi

प्रवाल भित्ति क्या है What Is Coral In Hindi

1. प्रवाल भित्ति (Coral Reef) छोटे जीवों से मिलकर बने होते है जिन्हें पोलीप्स कहते है। ये जीव चट्टानों के बाहर निवास करते है। पोलीप्स मरने के बाद कठोर हो जाते है। इनके उपर नए पोलीप्स पैदा होते है। जिससे चट्टान के ऊपर कोरल विकसित होती जाती है।

2. कोरल रीफ में मृत या जीवित पोलीप्स का समूह होता है। कोरल रीफ जीव एक जगह ही पूरी जिंदगी बिता देते है। प्रवाल भित्ति ना तो जलीय पौधा है और ना ही चट्टान है। यह एक समुद्री जीव है जो भोजन के लिए दूसरे जीव पर निर्भर करता है। मुख्यतः कोरल कैल्शियम कार्बोनेट से बने होते है जिससे ये सख्त और मजबूत अस्थि पंजर का निर्माण करती है। इससे ये सुरक्षित रहती है।

3. कोरल रीफ (Coral Reef) गर्म और उथले पानी में पाया जाता है। ये जीव आर्कटिक महासागर के अलावा पूरी दुनिया में मिलते है। ये समुद्री तटों, द्वीपों के आसपास मिलते है। ज्यादातर कोरल 60 मीटर की गहराई में मिलते है। कुछ कोरल रीफ 100 मीटर से भी अधिक समुद्री गहराई में पाये जाते है।

4. प्रवाल भित्ति भोजन भी करते है। ये जीव छोटे समुद्री जीवों को खाते है। प्लैंकटोन, शैवाल नामक छोटे जीव इनका मुख्य भोजन है। कोरल एल्गी के साथ सहजीवन में रहते है और इनसे ही पोषक तत्व प्राप्त करते है।

कोरल रीफ क्या है Coral Reef Kya Hai –

5. ये विभिन्न आकार और प्रकार में बढ़ते है। कुछ प्रवाल भित्ति घास की तरह होते है, तो कुछ मशरूम की तरह होते है। कुछ एक पौधे की तरह बढ़ते है जबकि कुछ फूलों की तरह होते है। ब्रेन कोरल, पिलर कोरल, वायर स्पाइरल कोरल इत्यादि और भी कई तरह की कोरल प्रजाति है। इनका रंग भी नीला, पीला, काला, सफेद, पिंक इत्यादि होता है। कोरल रीफ में विभिन्न रंगों का कारण एल्गी होते है।

6. यह समुद्री जीव बहुत धीरे धीरे बढ़ता है। ज्यादातर प्रवाल भित्ति 1 से 2 सेंटीमीटर प्रति वर्ष की रफ्तार से बढ़ते है। इसलिए हमें इनका बचाव करना जरूरी है।

7. दुनिया का सबसे बड़ा कोरल रीफ सिस्टम “द ग्रेट बैरियर रीफ” है। यह सिस्टम ऑस्ट्रेलिया के पास मौजूद है। यह करीब 2600 किलोमीटर के समुद्री इलाके में फैला हुआ है। द ग्रेट बैरियर में करीब 3 हजार चट्टानें और करीब 900 द्वीप मौजूद है। इस कोरल रीफ में करीब 1500 विभिन्न प्रजातियां पायी जाती है। ऐसा माना जाता है कि करीब 8 से 10 हजार वर्ष पहले यह बना था।

8. आज जो प्रवाल भित्ति (Praval Bhitti) हम देखते है, ये आइस ऐज के जमाने से विकसित माने जाते है। इसका मुख्य कारण इनका धीरे धीरे विकसित होना है। एटोल कोरल रीफ करीब 30 लाख साल पहले के माने जाते है।

9. कोरल रीफ (Coral Reef) के मुख्य प्रकार – फ्रिंज रीफ, बैरियर रीफ, रिबन, टेबल और एटोल। फ्रिंज रीफ समुद्री किनारों और तटों पर उथले पानी में पाये जाते है। बैरियर रीफ किनारों या द्वीपों से बहुत दूर होते है। एटोल द्वीप के किनारों पर होते है और गोलाकार संरचना बनाते है।

प्रवाल भित्ति या कोरल की जानकारी Praval Bhitti In Hindi –

10. यह कई जीवों को निवास स्थान और सुरक्षा देता है। इसके आसपास कई प्रकार के जीव रहते है। कोरल रीफ के आसपास मछलियां, स्पंज, एनीमोन, घोंघे इत्यादि समुद्री जीव रहते है। मछलियों में कटलफिश, शार्क, ईल इत्यादि पायी जाती है। एक तरह से कह सकते है कि प्रवाल भित्ति मछलियों का समुद्र में घर है।

11. कई सालों के बाद कोरल रीफ “जोन” का निर्माण करती है। प्रत्येक जोन में पारिस्थितिक तंत्र रहता है जिसमें कोरल रीफ, मछली इत्यादि रहती है। मुख्यतः तीन तरह के जोन होते है। एक आंतरिक चट्टान जोन होता है जो तटों या किनारे के पास होता है। इस जोन में मछलियां, स्टारफिश जैसे कई जैव मिलते है। दूसरा जोन चट्टानों का सबसे ऊपरी बिंदु होता है जहां पर समुद्री लहरे टकराती है। तीसरा प्रकार बाहरी रीफ ज़ोन होता है जिसमें पानी शांत होता है। इस जोन की गहराई करीब 30 फ़ीट होती है।

12. वर्तमान में प्रवाल भित्ति (Coral Reef) संकटग्रस्त है। यह समुद्र से धीरे धीरे खत्म हो रहा है जिससे इसके पारिस्थितिक तंत्र में रहने वाले जीव भी संकट में है। इसे सबसे ज्यादा नुकसान मनुष्य पहुंचा रहा है। जल प्रदूषण कोरल रीफ की घटती संख्या का जिम्मेदार है।

यह भी पढ़े –

नोट – इस पोस्ट What Is Coral In Hindi में कोरल रीफ या प्रवाल भित्ति क्या है (Coral Reef Kya Hai) की जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Praval Bhitti In Hindi” आपको पसंद आया हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment