ओटीपी क्या है? फुल फॉर्म, उपयोग | What Is OTP In Hindi

ओटीपी Online Account का Security Password है। इस लेख What Is OTP In Hindi में ओटीपी क्या होता है? “OTP Ka Full Form Kya Hai” की जानकारी है। ओटीपी वर्तमान में मोबाइल नम्बर या ईमेल आईडी वेरीफाई करने का सबसे बढ़िया जरिया है।

ऑनलाइन बैंकिंग में ट्रांसेक्शन करना हो या ऑनलाइन डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना हो, OTP वेरीफाई करना अनिवार्य है। तो आइए दोस्तों, OTP क्या है? और यह क्यों जरूरी है, जानने का प्रयास करते है।

ओटीपी क्या होता है? What Is OTP In Hindi

OTP का चलन आजकल आम हो गया है और सुरक्षा के मध्यनजर यह जरूरी भी है। ओटीपी 4 से 8 नंबर का एक सुरक्षा कोड होता है जो वेरीफाई के लिए मोबाइल नंबर या ईमेल पर मैसेज के रूप में आता है। OTP को एक तरह का Security Password भी कह सकते है। ओटीपी हर बार ऑटोमैटिक Randomly Generate होता है। यह हर बार अलग होता है। इसका अर्थ यह है कि ओटीपी एक यूनिक कोड है।

प्रत्येक बार ट्रांसेक्शन करने पर OTP भिन्न आता है। अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग या पेमेंट करते है तो ओटीपी वेरिफिकेशन मांगा जाता है। इसे वेरीफाई करने के बाद ही आगे की प्रोसेस होती है और आपका पेमेंट सक्सेसफुल होता है।

What Is OTP In Hindi

OTP का Full Form क्या होता है?

ओटीपी का फुल फॉर्म (Full Form Of OTP) “One Time Password” है। इसका मतलब है कि ओटीपी कोड केवल एक बार ही मान्य होता है। ओटीपी में अंक, अल्फाबेट या स्पेशल चिन्ह हो सकते है। ज्यादातर One Time Password में केवल अंक होते है। ओटीपी को Verify करने की समय सीमा भी होती है। समय सीमा पूरी हो जाने पर OTP Valid नही रहता है।

OTP का मैसेज आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर या ईमेल पर आता है। मोबाइल नम्बर या ईमेल पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नम्बर और ईमेल को सबंधित वेबसाइट से पंजीकृत कराना आवश्यक है। यह यूजर की पहचान सत्यापित करने का सबसे अच्छा तरीका है।

उदाहरण के तौर पर आपके बैंक एकाउंट में दर्ज मोबाइल नम्बर पर अक्सर OTP आता रहता है। जैसे ई कॉमर्स साइट पर किसी प्रोडक्ट को प्रीपेड खरीदने पर डेबिट, क्रेडिट या ऑनलाइन बैंकिग का उपयोग होता है। डिटेल भरने के बाद बैंक में दर्ज मोबाईल नम्बर पर वन टाइम पासवर्ड आता है। इस पासवर्ड को “ओटीपी Verify” बॉक्स में भरने के बाद ही पेमेंट सक्सेस होता है।

ओटीपी का उपयोग कहा होता है? Uses Of OTP In HIndi

  • OTP का सबसे ज्यादा इस्तेमाल ऑनलाइन ट्रांसेक्शन में किया जाता है।
  • ओटीपी का उपयोग किसी भी Account को क्रिएट करते समय, Account को लॉगिन करने में, ऑनलाइन लेन देन के समय होता है।
  • किसी भी वेबसाइट पर बनाये गए एकाउंट के पासवर्ड को रिकवर करने के लिए भी ओटीपी Verify मांगा जाता है।
  • सोशल मीडिया साइट्स जैसे कि फेसबुक, ट्विटर इत्यादि पर ओटीपी के द्वारा ही वेरिफिकेशन किया जाता है।
  • पेटीएम, गूगल पे इत्यादि UPI Apps पर OTP का उपयोग होता है। ई कॉमर्स साइट्स जैसे कि अमेज़न, फ्लिपकार्ट इत्यादि भी Account Create के समय मोबाइल नम्बर को ओटीपी के जरिये वेरीफाई करती है।
  • वर्तमान में लगभग हर वेबसाइट जहाँ पर ऑनलाइन ट्रांसेक्शन या सिक्युरिटी की ज्यादा मांग होती है वहा पर मोबाइल नम्बर ओटीपी के द्वारा वेरीफाई करवाया जाता है।

ओटीपी कैसे प्राप्त होता है?

ओटीपी कई प्रकार से आपको प्राप्त होता है। यह मोबाइल मैसेज, मोबाइल कॉल के द्वारा मिल सकता है। जिस वेबसाइट पर एकाउंट है, वहां से ही मोबाइल पर SMS या वॉयस कॉल आती है। ज्यादातर वेबसाइट्स या बैंक SMS ओटीपी ही भेजते है।

ऐसा नही है कि केवल मोबाइल नम्बर ही वेरीफाई करवाया जाता है, ईमेल आईडी का वेरिफिकेशन भी ओटीपी के द्वारा होता है। यह OTP आपके एकाउंट में दर्ज ईमेल पर जाता है।

ओटीपी की जानकारी OTP Information In Hindi

आजकल ज्यादातर काम ऑनलाइन किया जाता है। इसलिए किसी भी प्रकार के Account के लिए सिक्योरिटी महत्वपूर्ण है। चाहे वो एकाउंट ऑनलाइन शॉपिंग साइट का हो या फिर ऑनलाइन बैंकिंग का हो। सिक्योरिटी सबसे इम्पोर्टेन्ट फैक्टर है।

अगर आपका यूजरनेम और पासवर्ड भी किसी के पास है तो भी वह ट्रांसेक्शन नही कर सकता है। ट्रांसेक्शन के लिए OTP Verification जरूरी है। ऑनलाइन फिशिंग या साइबर क्राइम का शिकार होने से बचने के लिए ओटीपी वेरिफिकेशन जरूरी है।

OTP की आवश्यकता क्यों है?

पासवर्ड या यूज़रनेम हैकिंग का खतरा हमेशा रहता है। इसलिए अंतिम स्टेप में ओटीपी वेरिफिकेशन होता है। पासवर्ड के चोरी हो जाने पर भी आपका एकाउंट सुरक्षित रहता है। गूगल भी यूज़र्स के Account को सिक्योर करने के लिए ओटीपी वेरीफाई करता है। आज के डिजिटल ऑनलाइन इंटरनेट के जमाने में डाटा की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण टास्क है। ओटीपी वेरीफाई करना सबसे बढ़िया सुरक्षा है।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट What Is OTP In Hindi में ओटीपी क्या होता है? OTP का फुल फॉर्म क्या है? ओटीपी के उपयोग की जानकारी आपको कैसी लगी? यह आर्टिकल “OTP Information In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment