12 प्रमुख सूखे मेवों के नाम Name Of Dry Fruits In Hindi

Name Of Dry Fruits In Hindi पोस्ट में 12 प्रमुख सूखे मेवों के नाम (Dry Fruits Ke Naam) और उनके बारे में सामान्य जानकारी दी गयी है। सूखा मेवा स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। दुनियाभर में कई प्रकार के सूखे मेवे मिलते है। स्वाद में इनकी प्रकृति मीठी होती है। सूखे मेवे से कई प्रकार की मिठाईयां, हलवे इत्यादि बनाये जाते है। ड्राई फ्रूट खाने के कई फायदे है तो आज ही अपने आहार में सूखे मेवे लेना शुरू करे। ड्राई फ्रूट्स के नाम (Dry Fruits Name In Hindi And English), न्यूट्रिशन और फायदे बताने का प्रयास यहाँ पर किया गया है।

Name Of Dry Fruits In Hindi

सूखे मेवों के नाम Name Of Dry Fruits In Hindi

1. बादाम (Almonds) – यह दुनिया का सबसे प्रसिद्ध सूखा मेवा है। बादाम खाने से दिमाग और याददाश्त तेज होती है। शारीरिक कमजोरी में भी बादाम का दूध के साथ उपयोग किया जाता है। बादाम का हलवा और कई प्रकार की मिठाईयां बनाई जाती है। इसके पेड़ मध्य एशिया में ज्यादातर पाये जाते है। भारत में भी कश्मीर राज्य में बादाम की खेती होती है। बादाम की दो किस्में मीठी और कड़वी मुख्यतः पायी जाती है। कड़वे बादाम से तेल निकाला जाता है। बादाम में विटामिन ई, ए, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, ओमेगा 3 इत्यादि पोषक तत्व होते है।

2. पिस्ता (Pistachio) – पिस्ता भी एक बेहतरीन फायदेमंद ड्राई फ्रूट है। पिस्ता खाने से मर्द की शारिरिक कमजोरी दूर होती है। बादाम के साथ पिस्ता को दूध में मिलाकर पीने से ताकत आती है। पिस्ता वजन कम करने, ह्रदय रोगों, योन रोगों इत्यादि में लाभकारी होता है। पिस्ता का उपयोग मिठाइयों को सजाने में, तेल निकालने में इत्यादि में भी होता है। पिस्ता ड्राई फ्रूट का छिलका हटाकर खाया जाता है। दुनिया में सबसे अधिक पिस्ता ईरान, सीरिया, तुर्की में पैदा होता है। पिस्ता में विटामिन K, E और B6 अधिक होता है। अन्य पोषक तत्वों में प्रोटीन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन इत्यादि होते है।

3. काजू (Cashew Nut) – काजू भी एक लोकप्रिय सूखा मेवा है। काजू से मिठाईयां बनाई जाती है। शुरुआत में काजू की खेती ब्राजील में की जाती थी। काजू में प्रोटीन, केल्शियम, विटामिन बी और आयरन भरपूर होता है। काजू में कोलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित रहती है। काजू से दिमाग तेज, हड्डियां मजबूत और पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।

सूखे मेवे के नाम Dry Fruits Ke Naam –

ड्राई फ्रूट्स के नाम Name Of Dry Fruits In Hindi –

4. खजूर (Dates) – खजूर खाने के फायदे बहुत है। खजूर का स्वाद मीठा होता है। खजूर का वृक्ष बहुत ऊंचा ताड़ प्रकति का होता है। खजूर ड्राई फ्रूट के कई प्रकार है। खजूर खाने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है। शरीर में खून की कमी को दूर करता है। खजूर खाने से थकान दूर होती है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। भारत देश में पश्चिमी राजस्थान में भी आजकल खजूर की खेती की जा रही है। खजूर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन K, A, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम इत्यादि भरपूर होते है। सूखे खजूरों को छुआरे भी कहते है। छुआरों का उपयोग दूध में गर्म करके पीने में होता है। इससे सर्दी, खांसी दूर होती है।

5. अखरोट (Walnuts) – अखरोट भी एक प्रकार का बीज है जो बेहतरीन ड्राई फ्रूट है। अखरोट एक सख्त खोल के अंदर होता है। अखरोट के खोल को हटाने पर मस्तिष्क जैसी संरचना निकलती है। अखरोट में ओमेगा 3 और 6 भरपूर मात्रा में होता है। अखरोट खाने से दिल और दिमाग तंदरुस्त रहता है। इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन ए, सी और ई होता है। भारत में जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश इत्यादि राज्यों में अखरोट की खेती की जाती है।

6. अंजीर (Fig) – अंजीर के फल को सुखाकर ड्राई फ्रूट के रूप में उपयोग किया जाता है। अंजीर का सूखा हुआ फल पीसकर दूध में मिलाकर पिया जाता है। मुख्यतः एशिया महाद्वीप में अंजीर का पेड़ मिलता है। अंजीर का उपयोग कब्ज, अस्थमा और वजन कम करने में होता है। अंजीर में विटामिन ए, बी, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम इत्यादि पोषक तत्व होते है।

ड्राई फ्रूट्स के नाम Dry Fruits Name In Hindi And English –

Name Of Dry Fruits In Hindi –

7. किशमिश (Raisins) – सूखे हुए अंगूर किशमिश कहलाते है। बड़े आकार के किशमिश को मुनक्का भी कहते है जो अंगूर की बड़ी प्रजाति से बनते है। इस ड्राई फ्रूट में शकर्रा अधिक मात्रा में होती है। रोज सुबह रात के भिगोये हुए किशमिश खाने से कई रोगों में फायदा रहता है। किशमिश में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन ई इत्यादि पोषक तत्व होते है। किशमिश खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। शरीर में खून की कमी दूर होती है।

8. केसर (Saffron) – केसर एक सुगन्धित ड्राई फ्रूट है। इसका उपयोग दूध में मिलाकर पीने में होता है। केसर से कई प्रकार की मिठाइयां भी बनती है। केसर का रंग लाल होता है। यह सबसे महंगा सूखा मेवा है। भारत के कश्मीर इलाके में केसर की खेती की जाती है। स्पेन, इटली, फ्रांस इत्यादि देशों में भी केसर का उत्पादन होता है। केसर का सेवन करने से याददाश्त तेज होती है। अनिंद्रा के शिकार लोगो को केसर का सेवन करना चाहिए। योन शक्ति को बढ़ाने में भी केसर का इस्तेमाल होता है।

9. सुपारी (Betel Nut) – सुपारी का इस्तेमाल चबाने के लिए होता है। आर्युवेद में भी सुपारी के कई फायदे है। यह सूखा मेवा “अरैका कटेचू” नामक पौधे के फल में होता है। एशिया और अफ्रीका महाद्वीप में सुपारी का पौधा पाया जाता है। सुपारी चबाने के फायदे कम और नुकसान ज्यादा है। सुपारी से कई प्रकार की दवाइयां बनाई जाती है। सुपारी को सीधे ही चबाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

सूखे मेवों के नाम Name Of Dry Fruits In Hindi –

10. नारियल (Coconut) – नारियल भी सूखे मेवे की ही श्रेणी में आता है। नारियल का पेड़ अधिक ऊंचाई का होता है। नारियल के पेड़ समुद्री किनारों पर पाये जाते है। इसका उपयोग हिन्दू पूजा विधि में अक्सर किया जाता है। नारियल का इस्तेमाल मिठाइयां और हलवे बनाने में करते है। नारियल का खोल सख्त होता है जिसमें नारियल का गोला होता है। नारियल शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता और दिमाग की तेजी के लिए सूखा नारियल बेहद लाभकारी है। नारियल में प्रोटीन, विटामिन ए, सी, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम इत्यादि होते है।

11. मखाना (Fox Nut) – मखाना एक जलीय पौधा है जो तालाबों और झीलों में अक्सर मिलता है। मखाना में प्रोटीन, वसा, विटामिन्स, मिनरल्स इत्यादि कई पोषक तत्व पाये जाते है। भारत में बिहार राज्य मखाना का सर्वोधिक उत्पादन करता है। इसका सेवन दिल सबन्धी बीमारियों, पाचन, हड्डियों में फायदेमंद होता है।

12. मूंगफली (Peanut) – मूंगफली तिलहन है जिससे तेल निकाला जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन ए, सी, ई, मैग्नीशियम, पोटैशियम इत्यादि पोषक तत्व पाये जाते है। मूंगफली जमीन के अंदर उगती है जिसका पौधा बाहर निकला होता है। इस सूखे मेवे की बाहरी खोल सख्त होती है। भारत देश में मूंगफली का सर्वोधिक उत्पादन होता है। मूंगफली खाने से दिमाग तेज, त्वचा साफ और ऊर्जा बढ़ती है।

Note – इस पोस्ट Name Of Dry Fruits In Hindi में 12 प्रमुख सूखे मेवों के नाम (Dry Fruits Ke Naam) और उनके बारे में सामान्य जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Dry Fruits Name In Hindi And English” आपको पसंद आया हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर जरूर करे।

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “12 प्रमुख सूखे मेवों के नाम Name Of Dry Fruits In Hindi”

Leave a comment