9 मुख्य धातुओं के नाम Metals Name In Hindi

इस पोस्ट Metals Name In Hindi में धातुओं के नाम (Dhatu Ke Naam) और उनकी जानकारी है। धातु पृथ्वी पर मिलने वाले प्रदार्थ है। धातु एक उपयोगी प्रदार्थ है जो विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाने में प्रयोग होती है। धातु सामान्य रूप से विद्युत और ऊष्मा के सुचालक होते है। मुक्त रूप से कुछ ही धातुएं मिलती है, ज्यादातर धातुओं के अयस्क मिलते है। अयस्क में खनिज मिले होते है जिनसे धातु को अलग किया जाता है। धातुओं के नाम “Metals Name In Hindi” और उनकी जानकारी देने का प्रयास है।

Metals Name In Hindi

धातुओं के नाम Metals Name In Hindi –

1. आयरन या लोहा (Iron) – यह एक चुम्बकीय प्रदार्थ है। लोहा आवर्त सारणी में ग्रुप 8 का पहला तत्व है। इसे “Fe” से डेनोट करते है जिसकी परमाणु संख्या 26 होती है। प्राचीन काल से ही लोहा मानव सभ्यता के लिए मुख्य तत्व रहा है। ज्यादातर वस्तुएं लौह तत्व से ही बनाई जाती है। पृथ्वी की ऊपरी सतह पर लोहे के योगिक भरपुर मात्रा में मौजूद है। लोहा तत्व मुख्यतः दो तरह मैग्नेटाइट और हेमाटाइट का पाया जाता है।

वैसे तो लोहा सफेद रंग की धातु है लेकिन जल के कारण इसका रंग मैला हो जाता है। लौह तत्व मानव शरीर में रक्त की कमी को दूर करता है। हीमोग्लोबिन के निर्माण में लौह तत्व जिम्मेदार होता है। इस तत्व से सरिया, पाइप, मोटर पार्ट्स इत्यादि बनाये जाते है।

2. सोना (Gold) – यह विश्व की सबसे महंगी घातुओं में से एक है। यह आवर्त सारणी में मौजूद है। सोना का प्रतीक चिन्ह “Au” है और परमाणु संख्या 79 है। इस धातु का रंग चमकदार और पीला होता है। यह धातु कोमल प्रकति की होती है लेकिन आभूषण बनाने के लिए इसमें दूसरे योगिक मिलाये जाते है। सोना का उपयोग आभूषण और सिक्के बनाने में प्राचीनकाल से ही किया जा रहा है।

3. तांबा (Copper) – इस धातु का उपयोग बर्तन बनाने या सिक्के बनाने में किया जाता रहा है। कॉपर का संकेत चिन्ह “Cu” है और परमाणु संख्या 29 है। विधुत चालक के रूप में इस धातु का उपयोग बहुत समय से किया जा रहा है। मोटर वाइंडिंग, तार इत्यादि में कॉपर धातु का इस्तेमाल किया जाता है।

धातु के नाम Dhatu Ke Naam In Hindi –

4. चांदी (Silver) – चांदी चमकीली और मूल्यवान धातु है। चांदी को “Ag” से डेनोट करते है और इस धातु की परमाणु संख्या 47 है। यह धातु विधुत की सुचालक है। चांदी का सर्वोधिक उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है। चांदी का रंग सफेद होता है।

5. एल्युमिनियम (Aluminium) – इस तत्व को “Al” से डेनोट किया जाता है। एल्युमिनियम की परमाणु संख्या 13 होती है। यह धातु विद्युत का सुचालक होता है। इस धातु का रंग सफेद होता है जबकि एल्युमिनियम बहुत ही हल्की धातु है। इसी कारण एल्युमिनियम से हवाई जहाज के पुर्जे बनाते है। यह एक अचुम्बकीय प्रदार्थ है। इस धातु से वायर, बर्तन, मोटर पार्ट्स इत्यादि बनाये जाते है। बॉक्साइट नामक खनिज तत्व से एल्युमीनियम धातु सर्वोधिक प्राप्त होती है।

6. सीसा (Lead) – सीसा धातु का रासायनिक प्रतीक चिन्ह “Pb” होता है। इस धातु की परमाणु संख्या 82 होती है। वैसे तो यह सफेद है लेकिन वायु के स्पर्श से मैला हो जाता है। सीसे का सर्वोधिक उपयोग बैटरी और बंदूक की गोली बनाने में होता है।

7. रांगा (Tin) – रांगा तत्व का रासायनिक प्रतीक चिन्ह “Sn” होता है। यह धातु पृथ्वी पर मुक्त अवस्था में नही पायी जाती है। मिश्रधातुओं के निर्माण में रांगे का प्रयोग होता है।

8. जस्ता (Zinc) – जिंक एक रासायनिक तत्व है जिसकी परमाणु संख्या 30 होती है। जस्ता का प्रतीक चिन्ह “Zn” है। प्राचीन समय से ही जस्ता का उपयोग हम करते आ रहे है। लौह धातु पर जस्ते की परत चढ़ाने से जंग नही लगता है।

9. प्लेटिनम (Platinum) – प्लेटिनम धातु सोने से भी बहुत महंगी धातु है। इस धातु के भी आभूषण बनाये जाते है। प्लेटिनम को “Pt” चिन्ह से आवर्त सारणी में डेनोट करते है। इस धातु की परमाणु संख्या 78 है।

मिश्र धातु के नाम Name Of Metals In Hindi –

धातुओं के नाम Metals Name In Hindi – पीतल (Brass) भी एक प्रकार की मिश्र धातु धातु है जिसको तांबे और जिंक धातु के मिश्रण से बनाया जाता है। कांस्य या कांसा (Bronze) भी एक मिश्र धातु है जिसे तांबा और जस्ते के उपयोग से बनाया जाता है। प्राचीनकाल में कांसा से मिश्र धातु के बर्तन, हथियार इत्यादि बनाये जाते थे। इसलिए उस काल को कांस्य युग भी कहते है। लौह तत्व से मिश्र धातु इस्पात (Steel) भी बनाया जाता है। गन मेटल मिश्र धातु तांबा, टिन और जस्ते से मिलकर बनती है।

यह भी पढ़े – 

नोट – इस पोस्ट Metals Name In Hindi में धातुओं के नाम (Dhatu Ke Naam) और उनकी जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Name Of Metals In Hindi” आपको अच्छा लगा हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “9 मुख्य धातुओं के नाम Metals Name In Hindi”

Leave a comment