चीन की दीवार का इतिहास व जानकारी Great Wall Of China In Hindi

चीन की दीवार Great Wall Of China In Hindi विश्व की सबसे लम्बी दीवार है। चीन की दीवार (Cheen Ki Deewar) का इतिहास और जानकारी इस पोस्ट में है। इसे ग्रेट वॉल ऑफ चाइना भी कहते है। यह चीन देश के उत्तर में मौजूद है। चीन की दीवार खुद में एक स्वर्णिम इतिहास समेटे हुए है। इस महान दीवार को अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। ग्रेट वाल ऑफ चाइना के बारे में रोचक जानकारी देने का प्रयास इस आर्टिकल “Great Wall Of China History In Hindi” में है

Great Wall Of China In Hindi
Cheen Ki Deewar

चीन की दीवार का इतिहास Great Wall Of China History In Hindi

1. चीन की दीवार (Cheen Ki Deewar) विश्व के 7 अजूबों में भी शामिल है। चीन की दीवार केवल मिट्टी, ईट और पत्थर से बनी हुई है। ईंटों को चावल के पाउडर से आपस में चिपकाया गया था जैसे वर्तमान में सीमेंट का उपयोग किया जाता है। आज कई सदियों बाद भी यह मजबूती से जमी हुई है।

2. इस महान दीवार को बनाने में कई सौ वर्ष लगे थे। 5 वीं सदी ईसा पूर्व से 16 वीं सदी तक चीन की दीवार को बनाया गया था। इस दौरान कई राजवंशों का शासन आया और चला गया। ग्रेट वाल ऑफ चाइना को निर्मित करने में उस समय के सभी चीनी शासकों का योगदान था।

3. चीन के शासकों ने दीवार को विदेशी उत्तरी हमलावरों से बचाने के लिए बनाया था। खासकर मंगोल आक्रमणकारियों से बचाव के लिए चीन की दीवार बनाई गई थी। बाद के वर्षों में यह दीवार केवल परिवहन का जरिया बनकर रह गई थी।

4. चीन की दीवार किसने बनाई – चीनी शासक किन शी हुआंग ने चीन की दीवार की कल्पना की थी। इस कल्पना को साकार करने में करीब 2 हजार वर्ष लग गए थे। किन शी हुआंग के द्वारा बनाई गयी दीवार का कुछ ही हिस्सा बाकी है। इस दीवार का ज्यादातर भाग मिग राजवंश के शासकों ने 13 वीं सदी से 16 वीं सदी तक निर्मित किया था।

5. इस दीवार को बनाने में लाखों सैनिक, मजदूरों और कारीगरों ने मिलकर काम किया था। दीवार निर्माण के दौरान हजारों लोग मारे गए। इसका सबसे बड़ा कारण पहाड़ो की चोंटीयो पर पत्थरों को लाना था। इन मारे गए लोगो को दीवार में ही दफना दिया जाता था। इसलिए ग्रेट वॉल ऑफ चाइना को दुनिया का सबसे लम्बा कब्रिस्तान भी कहते है।

Cheen Ki Deewar In Hindi चीन की दीवार की जानकारी –

6. मजबूत और विशाल दीवार होने के बावजूद कई आक्रमणकारियों ने इसे तोड़ा था। वर्ष 1211 में मंगोल चंगेज खान ने चीन की दीवार को तोड़ा था। इतिहास में आता है कि चंगेज खान दीवार को तोड़कर चीन में घुस गया था और वहां के राज्यों पर कब्जा कर लिया था।

7. ग्रेट वॉल ऑफ चाइना की ऊंचाई हर जगह एक सी नही है। कही पर इस दीवार की ऊंचाई 35 फुट है तो कही पर केवल 8 फुट ही है।

8. चीन की दीवार की चौड़ाई इतनी ज्यादा है कि आसानी से 10 पैदल सैनिक एक साथ दीवार पर निकल सकते है। इस दीवार पर कई जगह सीढ़ियां भी बनी हुई है। यह दीवार कई जगहों पर पुल के रूप में भी है।

9. इस विशाल दीवार में जगह जगह करीब 7 हजार मीनारें भी बनाई गई है जिनका काम सीमा पर आए दुश्मनों पर नजर रखना था। देखा जाए तो चीन की दीवार किलेबंदीनुमा संरचना है।

10. चीन की विशाल दीवार हुशान प्रान्त से जियागुआन प्रान्त तक फैली हुई है। यह विशाल दीवार कई पहाड़ों, नदियों और जंगलो से होकर गुजरती है। यह दीवार सीधी ना होकर घूमी हुई है।

11. चीन की दीवार की लम्बाई –  6400 किलोमीटर है। यह दीवार अलग अलग खंडों में बनी हुई है। इसका अर्थ यह है कि चीन की दीवार में कई हिस्से है जिन्हें मिलाकर ग्रेट वॉल ऑफ चाइना बनी है। अगर इन खंडों के बीच की जगह को भी दीवार में शामिल करें तो दीवार की कुल लम्बाई 8848 किलोमीटर पड़ती है।

ग्रेट वॉल ऑफ चाइना Great Wall Of China In Hindi –

12. चीन की दीवार (Great Wall Of China) के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके है जिसका कारण रखरखाव ना रखना और चोरी है। वहां के स्थानीय लोग इस दीवार की ईंट चुराकर घर का निर्माण करते है। इस कारण चीन की दीवार को खतरा है।

13. यूनेस्को ने ग्रेट वॉल ऑफ चाईना को वर्ष 1987 में विश्व धरोहर में शामिल किया था। विश्व के 7 अजूबों में यह दीवार आती है क्योंकि मानव निर्मित यह सबसे उम्दा और विशाल कलाकृति है। हर वर्ष करोडों पर्यटक चीन की दिवार को देखने आते है। वर्ष 1970 में ग्रेट वॉल ऑफ चाइना को आम पर्यटकों के लिए खोला गया था।

14. अगर आप चीन की दीवार (Great Wall Of China) की यात्रा करना चाहते है तो मई से अक्टूबर का समय सबसे उत्तम है। सर्दियों में दीवार बर्फ से ढक जाती है जिससे यात्रा करना सम्भव नही है। चीनी भाषा में चीन की दीवार को “वान ली छांग छंग” कहा जाता है। इसका अर्थ दुनिया की सबसे लम्बी दीवार होता है।

यह भी पढ़े – 

नोट – इस पोस्ट Great Wall Of China In Hindi में चीन की दीवार (Cheen Ki Deewar) का इतिहास और ग्रेट वॉल ऑफ चाइना की जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Great Wall Of China History In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment