छछूंदर की रोचक जानकारी Mole Animal In Hindi

इस पोस्ट Mole Animal In Hindi में छछूंदर जानवर (Chachundar In Hindi) की जानकारी है। छछूंदर को अंग्रेजी में “Mole” भी कहते है। छछूंदर एक स्तनधारी प्राणी है जो बहुत विचित्र होता है। मोल जमीन के अंदर अंडरग्राउंड रहना पसंद करता है। चूहे के आकार का यह प्राणी लगभग पूरी दुनिया में मिलता है। तो आइए दोस्तों छछूंदर के बारे में (Chachundar Animal) जानने का प्रयास करते है।

Mole Animal In Hindi

छछूंदर की जानकारी Mole Animal In Hindi

1. छछूंदर (Mole Animal) दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका महाद्वीप पर नही मिलता है। एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका के कुछ भागों में यह प्राणी पाया जाता है। यह घास के मैदानों, शहरों, बगीचों इत्यादि में पाया जाता है। संसारभर में मोल की करीब 40 प्रजाति पायी जाती है।

2. पूरी दुनिया में पाया जाने वाला छछूंदर जमीन के अंदर बिल बनाकर रहता है। इनका बिल बहुत लम्बा और एक सुरंग के समान होता है। कई बार आप मैदान या बगीचे में होल के बाहर मिट्टी निकली हुई देखते है। यह काम छछूंदर का ही होता है।

3. मोल एक स्तनधारी प्राणी है। इस प्राणी के शरीर पर बाल बहुत कम होते है। इसके कान होते है लेकिन बहुत छोटे होने के कारण दिखाई नही देते है। छोटे कान होने से मिट्टी अंदर नही जाती है। छछूंदर की आंखे बहुत छोटी होती है। यह प्राणी दिखने में बिल्कुल एक चूहे के भांति होता है। छछूंदर का रंग काला, भूरा, सफेद इत्यादि होता है।

4. इस प्राणी की आंखे बहुत छोटी है जिससे ऐसा लगता है कि यह अंधा है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है। छछूंदर रंगों को नही देख पाता है। इनकी आंखों की रोशनी भी बहुत कम होती है जिससे इन्हें बहुत कम दिखाई देता है। इस स्तनधारी छोटे जीव के एक नाक होती है। छछूंदर के सूंघने की शक्ति बहुत तेज है। यह अपने शिकार को सूंघकर पहचान लेता है। इसके मुंह में आगे की तरफ दांत होते है। छछूंदर प्रकाश और हलचल को तेजी से पहचानता है।

छछूंदर जानवर Chachundar In Hindi –

5. छछूंदर (Mole Animal) के आगे के पैरों का पंजा शरीर के अपेक्षाकृत बड़ा होता है। इन्ही पंजो की मदद से यह बड़ी सुरंगे आसानी से खोद डालता है। इसके मिट्टी को निकालने से जमीन की उवर्कता बनी रहती है। Mole Animal In Hindi

6. छछूंदर के शरीर का आकार औसतन 5 से 6 इंच के आसपास रहता है। लगभग डेढ़ इंच की पूंछ भी होती है। वयस्क छछूंदर का वजन 80 से 120 ग्राम के आसपास होता है।

7. छछूंदर अपना ज्यादातर वक्त जमीन के नीचे ही गुजारते है। यह प्राणी अकेला रहना पसंद करता है। संबंध बनाने के दौरान ही छछूंदर आपस में सम्पर्क में आते है। इनका ज्यादातर वक्त भोजन की तलाश और सुरंग खोदने में गुजरता है।

8. छछूंदर के द्वारा खोदी गयी सुरंग का व्यास करीब 5 सेंटीमीटर होता है। जबकि यह टनल जमीन की ऊपरी परत से करीब 30 सेंटीमीटर नीचे होती है। इस सुंरग के अंदर चैम्बर बना होता है जिसमें यह अपना भोजन स्टोर करता है।

9. नर और मादा छछूंदर सबन्ध बनाने के लिए आपस में मिलते है। करीब 1 माह की गर्भावस्था के बाद मादा 3 से 5 बच्चों को जन्म देती है। शुरुआती 1 माह तक बच्चा माँ का दूध पिता है। करीब 10 माह का होने पर बच्चे की वयस्क अवस्था आ जाती है।

मोल प्राणी की जानकारी Chachundar Animal Information –

10. मोल प्राणी (Mole Animal) का मुख्य भोजन केंचुआ होता है क्योंकि जमीन के नीचे इन्हें बहुतायत में मिल जाते है। यह प्राणी इन्सेक्ट के लार्वा को भी खाता है।

11. इस प्राणी के शिकारी जानवर बिल्ली, सांप, लोमड़ी है। शिकारी जानवर का हमला होने पर यह करीब 24 मीटर प्रति मिनट की रफ्तार से भागता है।

12. छछूंदर का औसत जीवनकाल 3 वर्ष होता है।

अन्य पोस्ट्स –

Note – छछूंदर प्राणी (Chachundar Animal) की इस पोस्ट Mole Animal In Hindi में आपको इसके बारे में जानकारी कैसी लगी। यह आर्टिकल “Chachundar In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “छछूंदर की रोचक जानकारी Mole Animal In Hindi”

Leave a comment