जल क्या है, प्रकार व उपयोग What Is Water In Hindi

यह पोस्ट What Is Water In Hindi जल क्या है (Water Kya Hai), जल के प्रकार (Types Of Water) व जल के उपयोग (Uses Of Water In Hindi) पर आधारित है। जल पृथ्वी पर जीवन का अनिवार्य सोर्स है। ब्रह्मांड में कई जगह जल की उपस्थिति का पता चला है लेकिन जीवन पृथ्वी पर ही मौजूद है। धरती पर 70 फीसदी जल है बाकी भूमि है। जल को पानी, नीर, तोय, वॉटर इत्यादि नामों से भी जाना जाता है। जल क्या है, इतिहास और जल की अनिवार्यता पर इस आर्टिकल “Water Information In Hindi” में बताने का प्रयास है।

What Is Water In Hindi

जल क्या है What Is Water In Hindi

जल ही जीवन है, यह एक शास्वत सत्य की भांति है। जल जीवन का आधार है जिसके बिना जीवन सम्भव नही है। जल क्या है (What Is Water In Hindi) इस प्रश्न का उत्तर जानने का प्रयास यहां पर है। जल एक अणु है जो हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के परमाणुओं से मिलकर बनता है। हाइड्रोजन के दो और ऑक्सीजन का एक परमाणु मिलकर जल के एक अणु का निर्माण करता है। ये परमाणु आपस में हाईड्रोजन सहसंयोजक बंध के कारण मिलते है। जल का रासायनिक नाम H2O है।

आप जानते ही होंगे कि H2O द्रव अवस्था में जल, ठोस अवस्था में बर्फ और गैसीय अवस्था में वाष्प कहलाता है। जल को सावर्त्रिक विलायक भी कहते है। जल में कई प्रदार्थ घुलनशील होते है, जैसे कि सोडियम क्लोराइड यानीकि नमक। जल में घुलनशील तत्व हाइड्रोफिलिक और अघुलनशील तत्व हाइड्रोफोबिक कहलाते है। नमक, शकर्रा इत्यादि जल में घुलनशील जबकि ऑयल जल में अघुलनशील होता है।

धरती पर 71 फीसदी जल है जो अधिकतर महासागरों में पाया जाता है। जल पृथ्वी पर ग्लेशियर में बर्फ के रूप में भी मौजूद है। पृथ्वी पर सम्पूर्ण जल का करीब 97 फीसदी भाग खारा है। केवल 0.6 फीसदी भाग ही पीने योग्य जल का है जो कुओं, नदियों और तालाबों में पाया जाता है। शुद्ध पानी का स्वाद फीखा होता है जबकि खनिज लवण की अधिकता वाला पानी खारा होता है।

जल क्या है Water Kya Hai –

पानी (Water) का रंग नही होता है लेकिन सूर्य की रोशनी के कारण नीला दिखाई देता है। जल गन्धहीन यौगिक है। पानी या जल पारदर्शी होता है जिससे उसके अंदर के जीव देखे जा सकते है। यही कारण है कि पानी के अंदर के जीव और पौधे जीवित रह पाते है। शुद्ध जल विधुत का कुचालक होता है जबकि लवणीय या गन्दा जल विधुत का सुचालक होता है। वैसे दोस्तों, शुद्ध जल भी कुछ हद तक विधुत का सुचालक होता है लेकिन उसमें मौजूद मिनरल्स के कारण।

शुद्ध जल का ph मान 7 होता है। द्रव अम्लीय है या क्षारीय, इसका पता ph मान से लगता है। किसी खास विलयन में हाइड्रोजन आयन जितने कम होते है, ph मान उतना ही ज्यादा होता है। ph मान 7 से कम वाले द्रव को अम्लीय और इससे ज्यादा मान वाले द्रव क्षारीय कहलाता है। इस कारण जल तटस्थ होता है।

जल नदियों, महासागरों में जलचक्र के माध्यम से आता है। समुद्र से जल वाष्प के रूप में ऊपर की तरफ उठता है और बादलों का रूप लेता है। बादल हवाओं के जरिये पृथ्वी के विभिन्न हिस्सों में पहुँचते है जो वर्षा कारक है। वर्षा का जल नदियों के माध्यम से वापस समुद्र में चला जाता है।

विद्युत अपघटन के द्वारा जल के परमाणुओं हाईड्रोजन और ऑक्सीजन को अलग किया जा सकता है। जल में हाइड्रोजन का समस्थानिक प्रोटीयम होता है जबकि भारी जल में हाइड्रोजन का समस्थानिक ड्यूटीरियम होता है।

पृथ्वी पर जल की उत्पत्ति Water Information In Hindi –

धरती पर पानी (Water) कहा से आया, इसके बारे में वैज्ञानिक लगातार रिसर्च कर रहे है। कुछ अध्ययनों के मुताबिक पृथ्वी पर पानी इसके जन्म से था, तो कुछ वैज्ञानिक यह मानते है कि किसी क्षुद्रग्रह के पृथ्वी से टकराने के कारण जल धरती पर आया हो। इसके पीछे की वजह यह बतायी जाती है कि सौरमण्डल के कई क्षुद्रग्रहों पर जल पाया गया है। हो सकता है कि ऐसा ही हुआ हो।

पृथ्वी पर मीठे जल के स्रोत –

कुँवा, ट्यूबवेल, हैंडपंप, तालाब, झील, नदी इत्यादि मीठे जल के स्रोत है।

जल के प्रकार Types Of Water –

स्वाद और पीने के आधार पर जल (Water) दो प्रकार का होता है। मीठा और खारा जल। प्रकृति के आधार पर भी जल दो प्रकार का होता है। सामान्य जल और भारी जल। अवस्था के मुताबिक जल तीन प्रकार का होता है – पानी, बर्फ और वाष्प। शुद्धता के आधार पर जल शुद्ध और अशुद्ध दो प्रकार का होता है।

जल का उपयोग Uses Of Water In Hindi –

1. जल (Water) का मुख्य उपयोग पीने के लिए किया जाता है। पानी जीवन के लिए जरूरी है और इसको पिये बिना इंसान जीवित नही रह सकता है। जल से ही कई पेय पदार्थ बनते है जिनमें ज्यूस, शर्बत, कोल्डड्रिंक इत्यादि आते है। चाय बनाने के लिए भी जल आवश्यक होता है। नहाने और कपडे धोने के लिए भी जल आवश्यक होता है।

2. पानी या जल का दूसरा सबसे मुख्य इस्तेमाल कृषि में होता है। फसलों को पनपने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। यह पानी वर्षा जल या सिंचाई जल से मिलता है। पृथ्वी पर पेड़ पौधों के विकास के लिए जल आवश्यक होता है।

3. कई जीव जल में पाये जाते है। अगर जल ना हो तो उनका जीवन सम्भव नही है। समुद्र में मिलने वाले जीवों का आधार जल ही है। वैसे तो धरती पर मौजूद प्रत्येक जीव बिना जल के जीवित नही रह सकता है।

तो दोस्तो, जल (Water) जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। शुद्ध जल की कमी बहुत बड़ी समस्या है। धरती पर पीने योग्य पानी के स्रोतों की भारी कमी हुई है। शुद्ध जल की इतनी कमी हो गयी है कि पानी मिनरल वाटर बोतल के रूप में मिलता है। इसलिए हमें पानी को बचाना चाहिए। जल संरक्षण आज की जरूरत है और यह हमारा कर्तव्य है।

अन्य उपयोगी पोस्ट्स – 

Note – इस पोस्ट What Is Water In Hindi में जल क्या है (Water Kya Hai), जल के प्रकार (Types Of Water) और जल का उपयोग (Uses Of Water In Hindi) के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Water Information In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “जल क्या है, प्रकार व उपयोग What Is Water In Hindi”

Leave a comment