USB In Hindi यूएसबी क्या है, प्रकार और वर्शन

यूएसबी क्या है What Is USB In Hindi

यह आर्टिकल USB In Hindi यूएसबी क्या है (USB Kya Hai), Full Form Of USB In Hindi, यूएसबी के प्रकार और वर्शन पर आधारित है। USB कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण भाग है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को Computer से Connect करने में होता है। यूएसबी पोर्ट के माध्यम से कोई भी उपकरण कभी भी कनेक्ट या डिसकनेक्ट किया जा सकता है। USB (Universal Serial Bus) के बारे में जानकारी यहाँ पर बताने का प्रयास है।

USB In Hindi

यूएसबी का फुल फॉर्म Full Form Of USB In Hindi –

USB का फुल फॉर्म यूनिवर्सल सीरियल बस (Universal Serial Bus) है। USB एक पोर्ट की तरह है जिससे दूसरे डिवाइस को Computer से कनेक्ट करते है। कंप्यूटर में USB पोर्ट मौजूद होते है जिनकी मदद से कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर इत्यादि हार्डवेयर को कनेक्ट करते है। USB पोर्ट के जरिये आसानी से किसी भी डिवाइस को प्लग एंड प्ले किया जा सकता है। इसमें कंप्यूटर को Restart करना जरूरी नही है। DATA को USB की मदद से किसी दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर करना सम्भव है।

यूएसबी USB पोर्ट से किसी भी हार्डवेयर को कनेक्ट करने के लिए उस हार्डवेयर को USB सपोर्टेड केबल का उपयोग करते है। माउस या कीबोर्ड के USB केबल लगी होती है जिससे उन्हें CPU से कनेक्ट करते है। प्रिंटर या स्कैनर को पोर्टेबल USB केबल से कनेक्ट किया जाता है।

यूएसबी क्या है USB Kya Hai –

USB केबल के जरिये कनेक्शन छोटी दूरियों के लिए होता है। केवल वही हार्डवेयर कनेक्ट किये जाते है जो Computer के करीब होते है। USB केबल की सहायता से Computer हार्डवेयर से डेटा ट्रांसफर करता है। CPU में USB कनेक्शन के लिए पोर्ट बने होते है जो कंप्यूटर केबिनेट में आगे और पीछे की तरफ लगे होते है। इन USB पोर्ट्स को मदरबोर्ड से कनेक्ट किया जाता है। आजकल के सभी ऑपरेटिंग सिस्टम USB को सपोर्ट करते है। USB ड्राइवर सॉफ्टवेयर पहले से ही विंडो के साथ प्री इनस्टॉल आता है।

USB के इतिहास की बात करे तो सबसे पहले USB 1.0 का आविष्कार किया गया था। वर्ष 1996 में यह वर्शन जारी हुआ था। क्या आप जानते है कि USB का आविष्कार एक भारतीय ने किया था। अजय भट्ट नामक इंजीनियर ने इंटेल कम्पनी में रहते हुए USB का आविष्कार किया था। उन्होंने एक प्रिंटर को कंप्यूटर से USB के जरिये जोड़ा था।

यूनिवर्सल सीरियल बस के प्रकार Types Of USB –

यूएसबी USB तीन प्रकार की होती है। इन्हें USB कनेक्टर भी कहते है।

1. USB टाइप A – इस USB टाइप का सबसे अधिक इस्तेमाल होता है। यह USB पोर्ट आपके लैपटॉप या CPU में मिल जाता है। यह USB आयताकार होती है। यह अन्य USB टाइप से आकार में बड़ा होता है।

2. USB टाइप B – यह USB प्रकार आजकल उपयोग में नही आता है लेकिन CPU या लैपटॉप में इसका एक पोर्ट दिया जाता है। इस पोर्ट का माइक्रो वर्शन मोबाइल चार्जर में इस्तेमाल होता है। प्रिंटर में भी इसका उपयोग किया जाता है।

3. USB टाइप C – टाइप C प्रकार का USB मोबाइल चार्जर में आता है। इसकी खास बात यह है कि इसे दोनों और से कनेक्ट किया जा सकता है। इस टाइप का युएसबी आकार में छोटा होता है।

Universal Serial Bus (USB) के वर्शन –

USB के अब तक के प्रमुख वर्शन के नाम –

  • USB 1.0 – यह यूएसबी का शुरुआती वर्शन है जो 1996 में लांच हुआ था। इस USB वर्शन की स्पीड 1.5 Mb/s थी।
  • यूएसबी USB 1.1 – वर्ष 1998 में USB 1.1 वर्शन को रिलीज किया गया था। इस वर्शन की स्पीड 12 Mb/s थी। इसका अर्थ यह था कि इस डिवाइस से डेटा ट्रांसफर अधिक स्पीड से करना सम्भव था।
  • USB 2.0 – वर्ष 2000 में लांच की गई USB 2.0 की डेटा ट्रांसफर की दर 480 Mb/s है। इस वर्शन का कंप्यूटर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
  • यूएसबी USB 3.0 – वर्ष 2008 में इस वर्शन को जारी किया गया था। इस वर्शन में डेटा ट्रांसफर की स्पीड 5 Gb/s है। इसके पोर्ट का रंग नीला होता है जिससे इसकी पहचान होती है।
  • USB 3.1 – इस वर्शन को वर्ष 2013 में जारी किया गया था। इस वर्शन में डेटा ट्रांसफर की दर 10 Gb/s है।
  • USB 3.2 – वर्ष 2017 में USB का लेटेस्ट वर्शन रिलीज हुआ था। इस वर्शन की स्पीड 20 Gb/s है। यह अब तक का सबसे फ़ास्ट वर्शन है।

यूनिवर्सल सीरियल बस What Is Universal Serial Bus In Hindi –

यूएसबी पोर्ट कंप्यूटर, लैपटॉप, टीवी इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में होता है। कंप्यूटर के CPU कैबिनेट में 2 से 6 पोर्ट होते है जबकि लैपटॉप में भी 2 से 4 पोर्ट हो सकते है। USB पोर्ट मैन्युफैक्चरिंग कम्पनी पर डिपेंड करता है। कंप्यूटर हार्डवेयर में भी USB पोर्ट मौजूद होता है। इनमें कीबोर्ड, माउस, Printer, माइक्रोफोन, वेबकैम, स्कैनर इत्यादि आते है।

आजकल मोबाइल को चार्ज करने के लिए भी USB केबल का इस्तेमाल किया जाता है। मोबाइल को कंप्यूटर से कनेक्ट करने में USB केबल जरूरी होती है। पेन ड्राइव और कार्ड रीडर भी USB की तरह होता है जो CPU के USB पोर्ट में लगता है। आजकल के डिजिटल कैमरा में भी USB होता है। पॉवर बैंक से इमरजेंसी में USB के द्वारा मोबाईल चार्ज किया जा सकता है।

अन्य पोस्ट्स –

Note – इस पोस्ट USB In Hindi में यूएसबी क्या है (USB Kya Hai), यूएसबी का फुल फॉर्म Full Form Of USB In Hindi, प्रकार और वर्शन पर जानकारी कैसी लगी। यह आर्टिकल “यूनिवर्सल सीरियल बस Universal Serial Bus” पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment