समुद्री शेर की जानकारी Sea Lion Information In Hindi

इस पोस्ट Sea Lion Information In Hindi में समुद्री शेर या सील मछली (Sea Lion Or Seal Animal In Hindi) के बारे में जानकारी देने का प्रयास है। सी लायन एक समुद्री प्राणी है जो भालू की पूर्वज प्रजाति मानी जाती है। अंग्रेजी में Sea Lion भी कहते है। वैसे सी लॉयन और सील अलग अलग प्राणी है लेकिन इनमें बहुत कम भिन्नता है। इस पोस्ट में समुद्री शेर के बारे में साझा बात करेंगे।

Sea Lion Information In Hindi

समुद्री शेर या सील मछली की जानकारी Sea Lion Information In Hindi

1. सी लायन (Sea Lion) की दुनियाभर के समुद्र में 7 प्रजाति पायी जाती है। उत्तरी अटलांटिक महासागर में इसकी कोई भी प्रजाति नही मिलती है। यह प्राणी समूह में जीवन व्यतित करता है।

2. इनकी 7 प्रजातियों में कैलिफोर्निया सी लायन, स्टेलर सी लायन, ऑस्ट्रेलियाई सी लायन, जापानी सी लायन, दक्षिण अमेरिकन सी लायन, न्यूजीलैंड सी लायन, गालापागोस सी लायन आती है। अक्सर आप चिड़ियाघर में कैलिफोर्निया सी लायन को देखते है। समुद्र के किनारों पर पत्थरों पर समुद्री शेर लेटे हुए दिख जाते है।

3. समुद्री शेर और सील में मुख्य भिन्नता यह है कि सी लायन जमीन पर अपने चारो फ्लिपर्स का उपयोग करके चलता है जबकि सील उछल कर चलती है।

4. इस प्राणी के मुंह मे करीब 38 दांत होते है। सी लायन भोजन को बहुत कम चबाता है। वह शिकार को सीधे निगल लेता है। इसके कान बहुत छोटे होते है लेकिन पानी नही जाता है क्योंकि इन पर एक झिल्ली होती है। सी लायन आंखों से पानी में जमीन की तुलना में अच्छी तरह से देख सकता है।

5. स्टेलर सी लायन प्रजाति आकार में सबसे बड़ी होती है। नर सी लायन मादा से आकार में बड़ा होता है। नर को बैल कहते है जबकि मादा को गाय कहते है। इसको आसानी से प्रशिक्षित किया जा सकता है क्योंकि यह एक बुद्धिमान प्राणी है।

6. सी लायन का शरीर एक टॉरपीडो की तरह होता है। इसी कारण यह प्राणी पानी में आसानी से तैर लेता है। एक वयस्क नर सी लायन का वजन करीब 363 किलोग्राम होता है। आकार में यह करीब 9 फ़ीट होता है। मादा का वजन करीब 181 किलोग्राम होता है जबकि उसका आकार करीब 6 फ़ीट तक होता है।

सी लायन या सील मछली की जानकारी Sea Lion In Hindi –

7. समुद्री शेर (Sea Lion) के शरीर पर बाल होते है जो आकार में छोटे लेकिन मोटे होते है। इस प्राणी के शरीर पर चार फ्लिपर्स या पंख होते है जिनकी मदद से यह पानी में तैरता है। इन्ही फ्लिपर्स की सहायता से यह जमीन पर चलता भी है। सी लायन का रंग गहरा भूरा होता है।

8. मादा करीब 12 महीने तक गर्भवती रहती है। सी लायन सीधे बच्चे पैदा करती है। बच्चे का जन्म जमीन पर होता है। बच्चे का वजन करीब 7 किलोग्राम तक होता है। यह एक स्तनधारी प्राणी है और मादा बच्चो को दूध पिलाती है। बच्चे पानी में तैरना खुद सीखते है।

9. समुद्री शेर का मुख्य भोजन मछलियां है जिनमें छोटे आकार की सभी मछली आती है। यह मछलियों के अलावा ऑक्टोपस जैसे प्राणी को भी खा जाता है। नर को 1 दिन में करीब 18 किलोग्राम भोजन की आवश्यकता होती है जबकि मादा को 20 किलोग्राम भोजन चाहिए होता है।

10. इस प्राणी को बड़े समुद्री जीव खाते है। इनमें शार्क, व्हेल आती है। समुद्र का प्रदूषण भी इनकी कम होती संख्या का एक कारण है।

11. सी लायन करीब 40 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से पानी में तैर सकता है। लेकिन केवल खतरा महसूस होने या शिकार के लिए वह इतना तेज तैरता है। आमतौर पर 18 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार होती है।

12. यह प्राणी करीब 20 मिनट तक पानी में सांस रोक सकता है। करीब 900 फ़ीट तक यह प्राणी गोता लगा सकता है।

13. समुद्री शेर (Sea Lion) का औसत जीवनकाल 20 वर्ष होता है। यह प्रजाति वर्तमान में विलुप्ति की कगार पर है।

यह भी पढ़े – 

नोट – इस पोस्ट Sea Lion Information In Hindi में समुद्री शेर या सील मछली की जानकारी (Seal Fish Animal In Hindi) आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Sea Lion In Hindi” आपको अच्छा लगा हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

4 thoughts on “समुद्री शेर की जानकारी Sea Lion Information In Hindi”

  1. आपकी Website बहुत अच्छी है। में ने आपकी Website को bookmark करके रखा है। आपके article भी काफी Useful है। Thanks for sharing very useful knowledge

    Reply

Leave a comment