Robin Bird Information In Hindi रॉबिन पक्षी की जानकारी

Robin Bird Information In Hindi – रॉबिन पक्षी दुनिया का एक खूबसूरत और आकर्षक पक्षी है। यह पक्षी छोटी चिड़िया के समान है। बाग बगीचों में यह पक्षी ज्यादातर मिलता है। तो आइये दोस्तों, रॉबिन पक्षी के बारे में जानने का प्रयास करते है।

Robin Bird Information In Hindi

रॉबिन पक्षी की जानकारी Robin Bird Information In Hindi

1. यह पक्षी एशिया और यूरोप में मुख्यतः पाया जाता है। वैसे अमेरिका में भी रॉबिन बर्ड होता है लेकिन वह यूरोपियन रॉबिन से अलग है। भारत में भी रॉबिन बर्ड मिलता है जो यूरोपियन और अमेरिकन से अलग होता है।

2. रॉबिन पक्षी (Robin Bird) की मुख्य प्रजातियों में यूरोपियन रॉबिन, अमेरिकन रॉबिन, अफ़्रीकन रॉबिन, ऑस्ट्रेलियाई रॉबिन आती है। इस छोटे पक्षी को पालतू बनाकर पिंजरे में भी रखा जाता है।

3. रॉबिन पक्षी की आवाज बहुत मधुर होती है। रॉबिन की लंबाई करीब 13 सेंटीमीटर है। इस पक्षी की खासियत इसकी छाती का रंग होता है। रॉबिन पक्षी की छाती का रंग लाल नारंगी होता है। मादा यूरोपियन रॉबिन पक्षी का रंग भूरा होता है। अमेरिका में मिलने वाले रॉबिन बर्ड का रंग भी भूरा ही होता है।

4. जब किसी मादा को आकर्षित करना होता है या फिर अपने एरिया को प्रोटेक्ट करना होता है, तब नर गाना गाता है जिससे मधुर आवाज निकलती है।

5. रॉबिन पक्षी (Robin Bird) सर्वाहारी होता है। यह बीजों, फलों, पौधों इत्यादि के अलावा कीड़े, इंसेक्ट्स को भी खाता है। जमीन के अंदर पाया जाने वाले केंचुए को भी रॉबिन खाता है। यह पक्षी इन कीड़ो पर घात लगाकर हमला करता है।

6. कई शिकारी जानवर और पक्षी है, जो रॉबिन का शिकार करते है। बिल्ली, कुत्ता और बड़े शिकारी पक्षी इनका शिकार करते है।

Robin Bird In Hindi रॉबिन पक्षी –

7. प्रवास पर रॉबिन प्रजातियां विभाजित है। यूरोपियन रॉबिन लंबी दूरी का प्रवास नही करता है। अमेरिकन रॉबिन एक प्रवासी पक्षी है।

8. रॉबिन पक्षी पेडो पर अपना घोंसला बनाता है। सामान्यतः मादा रॉबिन पक्षी ही घोंसला बनाती है। वैसे यह पक्षी घरों में, दीवारों पर भी घोंसला बनाती है। नर और मादा रोबिन अलग अलग टेरिटरी में रहते है लेकिन सबन्ध बनाने के लिए आपस में मिलते है।

9. मादा रॉबिन एक बार में 4 से 5 अंडे देती है। इन अंडों का रंग सफेद होता है। अंडों को करीब 15 दिन सेहने के बाद उनमें से बच्चे निकलते है। अंडों को सेहने का काम मादा ही करती है और नर रॉबिन का कार्य केवल भोजन का प्रबंध करना होता है। बच्चें भूरे रंग के होते है। वयस्क होने पर इनकी छाती का रंग नारंगी होता है।

10. रॉबिन पक्षी ब्रिटेन का राष्ट्रीय पक्षी भी है। वर्ष 1960 में इस पक्षी को ब्रिटेन का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था।

11. रॉबिन पक्षी (Robin Bird) का औसत जीवनकाल केवल 2 वर्ष होता है। पालतू पक्षी 5 वर्षो तक भी जीवित रह जाता है।

अन्य पोस्ट्स –

Note – रॉबिन पक्षी Robin Bird Information In Hindi के बारे में जानकारी पर यह आर्टिकल आपको कैसा लगा। यह पोस्ट “Robin Bird In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “Robin Bird Information In Hindi रॉबिन पक्षी की जानकारी”

Leave a comment