What Is Quinoa In Hindi क्विनोआ क्या है व फायदे

क्विनोआ क्या है What Is Quinoa In Hindi

इस पोस्ट What Is Quinoa In Hindi में क्विनोआ क्या है और इसको खाने के फायदे (Benefits Of Quinoa In Hindi) क्या है, इस बारे में जानकारी देने का प्रयास किया गया है। क्विनोआ एक प्रकार का अनाज है जो बाहरी देशों से भारत आता है। यू कह सकते है कि यह भारत में पैदा नही होता है। विगत कुछ वर्षों में Quinoa की मांग बहुत बढ़ी है। तो आइए दोस्तों, क्विनोआ की बात करते है।

What Is Quinoa In Hindi

क्विनोआ की जानकारी Quinoa Food Grain In Hindi –

क्विनोआ (Quinoa) एक प्रकार का अनाज है। क्विनोआ अनाज ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के माध्यम से बेचा जा रहा है। कई बड़े मॉल्स और सुपर मार्केट्स में भी यह मिल जाता है। क्विनोआ दक्षिण अमेरिका का अनाज है जो भारत ही नही विश्व के कई देशों में खाया जाता है। भारत देश में भी क्विनोआ की खेती की जाने लगी है।

इस अनाज को खाने का उत्तम समय सुबह का है। यह अनाज साबूदाना की तरह होता है जो लाल, काला और सफेद रंग में मिलता है। सफेद रंग का क्विनोआ अनाज सबसे ज्यादा मिलता है। इसे आप सुपरफूड भी कह सकते है क्योंकि यह पोष्टिक गुणों से भरपूर है। क्विनोआ खाने के फ़ायदे तो अनेक है लेकिन यह बहुत महंगा अनाज है जो आम लोगो के लिए नही है।

इस अनाज में प्रोटीन उच्च मात्रा में पाया जाता है। यह अनाज अमीनो एसिड का भी अच्छा सोर्स है। कई तरह के विटामिन्स जैसे कि विटामिन ए, डी, सी इत्यादि का यह खजाना है। पौष्टिकता से भरपूर क्विनोआ में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे कई मिनरल्स भी होते है। इसमें फाइबर भी मौजूद होता है। इसमें 9 प्रकार के एमिनो एसिड पाये जाते है।

क्विनोआ खाने के फायदे Benefits Of Quinoa In Hindi –

1. क्विनोआ (Quinoa) अनाज खाने से मोटापा कम होता है। वजन कम करने में क्विनोआ बहुत लाभदायक है। इसका नियमित सेवन शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करता है। इसमें फैट की मौजूदगी बहुत कम है।

2. इस अनाज को आहार में शामिल करने से आपके शरीर की हड्डियां मजबूत होती है। हड्डियों को पोषण देने में क्विनोआ अनाज बेहद लाभदायक है। हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस में भी इसका सेवन बहुत लाभदायक है।

3. दिल के स्वास्थ्य के लिए क्विनोआ अनाज लाभकारी है। यह अनाज बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और शरीर में अच्छा कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी यह बढ़ाता है।

4. क्विनोआ अनाज खाने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। यह रक्त संचार को सुचारू रखता है। इसमें आयरन भी पाया जाता है जो खून की कमी दूर करता है। एनीमिया नामक बीमारी में यह फायदेमंद है।

5. क्विनोआ में एंटीसेप्टिक गुण भी होते है जिससे त्वचा हमेशा जवान और स्वस्थ रहती है। चेहरे से झुर्रियां कम होती है।

6. पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में क्विनोआ अनाज लाभकारी है। क्विनोआ खाने से कब्ज की शिकायत नही रहती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।

7. क्विनोआ खाने के कुछ नुकसान भी होते है। अगर आप किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रसित है तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करे। इसको खाने से एलर्जी, दस्त, सूजन इत्यादि लक्षण हो सकते है।

तो दोस्तों क्विनोआ (Quinoa) खाने के फायदे बहुत है, अगर आप सक्षम है तो आज ही क्विनोआ खरीदे और अपने भोजन में शामिल करें।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट What Is Quinoa In Hindi में क्विनोआ क्या है व क्विनोआ खाने के फायदे (Benefits Of Quinoa In Hindi) आपको कैसे लगे। आर्टिकल “Quinoa Food Grain” पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment