हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि के नाम Name Of Poets In Hindi

इस पोस्ट Name Of Poets In Hindi में हिंदी कवि के नाम (Hindi Kaviyon Ke Naam) और उनके जीवन साहित्य के बारे में जानकारी है। भारत देश में कई महान कवि हुए है जिन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से प्रत्येक कालखंड को परिभाषित किया है। कवियों ने देशभक्ति, प्रकृति, प्रेम इत्यादि रसों को शब्दों में बयां किया है। इस पोस्ट में कुछ महान हिंदी कवियों के नाम और उनके जीवन का अंश जानने का प्रयास करेंगे।

Name Of Poets In Hindi

हिंदी के प्रमुख कवि के नाम Name Of Poets In Hindi –

1. तुलसीदास (Tulsidas) – तुलसीदास जी हिंदी साहित्य के महान कवि थे। उनका जन्म वर्ष 1511 में राजापुर में हुआ था। तुलसीदास जी ने रामायण की कृति रामचरितमानस की रचना की थी। रामचरित मानस के अलावा उन्होंने जानकी मंगल, गीतावली, विनय पत्रिका की भी रचना की थी।

2. सूरदास (Surdas) – सूरदास जी ब्रजभाषा के श्रेष्ठ कवि माने जाते है। ऐसा माना जाता है कि सूरदास जी जन्म से अंधे थे। उनका जन्म वर्ष 1540 में रुनकता गांव, उत्तरप्रदेश में हुआ था। सूरदास जी की मुख्य रचनाएं जिनमें सूरसागर, सुरसारावली, साहित्य लहरी, नल दमयंती आती है।

3. सन्त कबीर दास (Kabir Das) – इनका जन्म 1440 ईसवी में काशी का माना जाता है। कबीर को उनके मानने वाले सन्त का दर्जा देते है। कबीर दास जी के दोहों को उनके शिष्य लिख लिया करते थे। कबीरदास जी की मुख्य रचनाओं में साखी, सबद, रमैनी आती है।

4. रहीम (Rahim Das) – इनका पूरा नाम अब्दुल रहीम खानखाना था। रहीम बादशाह अकबर के प्रसिद्ध नवरत्नों में आते है। उनका जन्म वर्ष 17 दिसम्बर, 1556 में दिल्ली में हुआ था। रहीम दोहावली, नायिका भेद, नगर शोभा उनकी मुख्य रचनाएं है।

5. मीराबाई (Mirabai) – मीराबाई को इतिहास में कृष्ण भक्ति के लिए जाना जाता है। उनका जन्म मेड़ता में वर्ष 1498 को हुआ था। मीराबाई के प्रसिद्ध ग्रन्थों में नरसी जी, गीत गोविंद टिका, राग सोरठ के पद, राग गोविंद आते है।

6. रसखान (Raskhan) – रसखान का जन्म वर्ष 1590 में दिल्ली में हुआ था। रसखान ने कृष्ण भक्ति पर काव्य रचना की थी। Name Of Poets In Hindi

7. मैथिलीशरण गुप्त (Maithili Sharan Gupt) – इनको राष्ट्रकवि भी कहा जाता है। मैथलीशरण गुप्त का जन्म 3 अगस्त, 1886 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने साकेत नामक महाकाव्य लिखा था। भारत भारती, पंचवटी, यशोधरा, जयद्रथ वध इत्यादि उनकी प्रमुख रचनाएं है। भारत सरकार ने उनको पद्मविभूषण से भी नवाजा था।

हिंदी कवि के नाम Hindi Kaviyon Ke Naam –

8. रबीन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) – महाकवि रबीन्द्रनाथ टैगोर को राष्ट्रगान “जन गण मन” की रचना के लिए जाना जाता है। महान कृति गीतांजलि के लिए महाकवि को नोबेल पुरस्कार भी मिला था। उनका जन्म 7 मई, 1861 को कोलकाता में हुआ था।

9. महादेवी वर्मा (Mahadevi Verma) – महादेवी वर्मा का जन्म वर्ष 1907 में फर्रुखाबाद, उत्तरप्रदेश में हुआ था। उनकी मुख्य रचनाओं में नीरजा, हिमालया, निहार, रश्मि, दीपशिखा इत्यादि संग्रह आते है। महादेवी वर्मा की गिनती छायावाद की प्रमुख कवियत्री में होती है।

10. रामधारी सिंह दिनकर (Ramdhari Singh Dinkar) – दिनकर वीर रस के एक महान कवि थे जिन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध लेखन किया था। उनका जन्म 23 सितंबर, 1908 को बिहार के बेगूसराय में हुआ था। भारत सरकार ने रामधारी सिंह दिनकर को पद्मविभूषण से भी अलंकृत किया था। उनकी मुख्य रचनाओं में रश्मिरथी, परशुराम की प्रतिज्ञा, उर्वसी, कुरुक्षेत्र, संस्कृति के चार अध्याय आती है।

11. भारतेन्दु हरिश्चंद्र (Bhartendu Harishchandra) – इनको आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह के रूप में जाना जाता है। हरिश्चंद्र का जन्म वर्ष 9 सितंबर, 1850 को काशी में हुआ था। उनकी मुख्य रचनाओं में सत्य हरिश्चंद्र, दुर्लभ बंधु, अंधेर नगरी चौपट राजा, भक्त सर्वस्व, प्रेम मालिका, प्रेम तरंग, राग संग्रह इत्यादि आती है।

12. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला (Suryakant Tripathi Nirala) – सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म वर्ष 21 फरवरी, 1896 को मेदिनीपुर में हुआ था। निराला को छायावाद के मुख्य कवियों में स्थान मिलता है। निराला जी की मुख्य रचनाओं में अनामिका, परिमल, गीतिका, कुकुरमुत्ता, आराधना आती है।

13. जयशंकर प्रसाद (Jaishankar Prasad) – इनका जन्म वर्ष 30 जनवरी, 1889 को वाराणसी में हुआ था। जयशंकर प्रसाद जी छायावाद के मुख्य कवि थे। झरना, आंसू, कामायनी, कानन कुसुम इत्यादि काव्य रचनाएं मुख्य है। काव्य के अलावा उन्होंने कई नाटक और उपन्यास भी लिखे थे।

Poets Name In Hindi कवि के नाम –

14. सुभद्रा कुमारी चौहान (Subhadra Kumari Chauhan) – हिंदी साहित्य की महान कवियत्री सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म वर्ष 16 अगस्त, 1904 को प्रयागराज में हुआ था। उनको प्रसिद्ध कविता झांसी की रानी के लिए जाना जाता है।

15. हरिवंश राय बच्चन (Harivansh Rai Bachchan) – हरिवंश जी का जन्म 27 नवम्बर, 1907 को प्रयागराज में हुआ था। इनको प्रसिद्ध कृति मधुशाला के लिए जाना जाता है। इसके अलावा मधुबाला, आत्म परिचय, सूत की माला इत्यादि भी मुख्य रचनाएं है।

16. सुमित्रानन्दन पंत (Sumitranandan Pant) – सुमित्रानंदन पंत जी का जन्म वर्ष 20 मई, 1900 को कौसानी में हुआ था। सुमित्रानंदन जी की गिनती छायावाद के प्रमुख कवियों में होती है। उनकी मुख्य रचनाओं में पल्लव, गुंजन, युगांत, सत्यकाम इत्यादि आती है। पंत जी को भारत सरकार ने पद्मविभूषण से अलंकृत भी किया था।

17. अमृता प्रीतम (Amrita Pritam) – अमृता प्रीतम का जन्म 31 अगस्त, 1919 को गुजरांवाला जो कि अब पाकिस्तान में है, हुआ था। उनकी मुख्य रचनाओं में अज्ज आँखा वारिस शाह नूं, रसीदी टिकट मुख्य है। उन्हें भारत सरकार की और से पद्मविभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

अन्य उपयोगी पोस्ट्स – 

Note – इस आर्टिकल Name Of Poets In Hindi में 17 प्रमुख कवि के नाम (Kavi Ke Naam) और उनकी साहित्यिक रचनाओं के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी। पोस्ट “Hindi Kaviyon Ke Naam” पसंद आयी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि के नाम Name Of Poets In Hindi”

Leave a comment