Star Fruit In Hindi स्टार फ्रूट या कमरख के फायदे

स्टार फ्रूट Star Fruit In Hindi जितना आकर्षक और रोचक फल है, उतना ही फायदेमंद है। स्टार फ्रूट को कमरख फल भी कहते है। इस फल में कई पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर को लाभ देते है। तो आइए दोस्तों, कमरख या स्टार फ्रूट के फायदे (Kamrakh Ke Fayde) और जानकारी जानने का प्रयास करते है।

Star Fruit In Hindi

कमरख (स्टार फ्रूट) की जानकारी Star Fruit In Hindi

कमरख का फल (Star Fruit In Hindi) दिखने में एक तारे की भांति होता है। इसलिए इस फल को स्टार फ्रूट कहते है। कमरख फल में भूरे रंग के बीज होते है। इस फल का रंग पीला होता है। स्टार फ्रूट का स्वाद मीठा या खट्टा होता है। गर्मी की शुरुआत से सर्दी तक जो फल मिलता है वो मीठा होता है। सर्दी के मौसम में मिलने वाला फल खट्टा होता है। स्वाद में खट्टा कमरख जिसका उपयोग चटनी या अचार बनाने में होता है।

स्टार फ्रूट का पौधा दुनिया के कई देशों में लगता है। इन देशों में भारत, ब्राजील, बांग्लादेश, श्रीलंका, पेरू, कोलंबिया इत्यादि आते है। खासकर दक्षिण एशियाई देशों में कमरख का उत्पादन अधिक होता है। स्टार फ्रूट का पौधा झाड़ी नुमा है। इस पौधे के हरे रंग की पत्तियां होती है। इसी पौधे से कमरख का फल प्राप्त होता है। स्टार फ्रूट शीत ऋतु में मिलने वाला फल है।

कमरख में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते है। इस फल में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी इत्यादि मिलते है। कमरख फल में फास्फोरस, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे मिनरल्स भी पाये जाते है। इस फल में आयरन भी अच्छी खासी मात्रा में होता है।

स्टार फ्रूट के फायदे Star Fruit Ke Fayde –

1. स्टार फ्रूट (Star Fruit) दिल सबन्धी बीमारियों में बेहद फायदेमंद होता है। कमरख फल खाने से दिल स्वस्थ रहता है। यह फल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित बनाये रखता है। शरीर में रक्त प्रवाह सुचारू रहता है। इसलिए स्टार फ्रूट खाना लाभकारी है। यह फल शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल कम करता है। कमरख फल को खाने से अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

2. खून की कमी होने पर स्टार फ्रूट का सेवन करना फायदेमंद है। इसमें आयरन होता है जो शरीर में खून की मात्रा बढ़ाता है। इस फल में जिंक तत्व की मौजूदगी होती है जो खून को साफ करता है। इससे त्वचा स्वस्थ रहती है।

3. वजन कम करने के लिए स्टार फ्रूट का सेवन लाभकारी है। यह फल शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम करता है। इस फल में कैलोरी बहुत कम होती है जिससे वजन नही बढ़ता है।

4. स्टार फ्रूट में फाइबर की मौजूदगी होती है जिससे आपका पाचन तंत्र सुचारू रहता है। इसका सेवन करने से कब्ज जैसी समस्या नही होती है। ज्यादातर सभी बीमारियां पेट से होकर गुजरती है, इसलिए पेट स्वस्थ तो शरीर स्वस्थ। कमरख पाचन क्रिया को तेज करता है जिससे भोजन जल्दी पच जाता है। इसे खाने से भूख लगती है जिससे भूख ना लगने की समस्या दूर होती है।

कमरख के फायदे Kamrakh Ke Fayde –

5. कमरख फल (Star Fruit) शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। शरीर में विभिन्न रोगों से लड़ने की शक्ति आती है। इसलिए स्टार फ्रूट का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।

6. इस फल में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो त्वचा को स्वस्थ बनाये रखते है। स्टार फ्रूट का नियमित सेवन करने से चेहरे की झुर्रियां और काले धब्बे कम होते है। चेहरे की त्वचा मुलायम होती है और त्वचा में निखार आता है। इस फल का फेसपैक बनाकर चेहरे पर भी लगाया जा सकता है।

7. अगर आप बाल गिरने और डेंड्रफ की समस्या से परेशान है तो कमरख आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। इसका सेवन करने से बाल मजबूत होते है जिससे उनका गिरना कम होता है। बालो की जड़ो से डेंड्रफ कम होता है।

8. स्टार फ्रूट में कैल्शियम भरपूर होता है जिससे इस फल का सेवन करने से शरीर की हड्डियां मजबूत रहती है। हड्डियों के रोग में कमरख फल को खाने से वह रोग दूर होता है। आज ही आपके आहार में स्टार फ्रूट को शामिल करें और अपनी हड्डियों को स्वस्थ बनाये रखे।

9. अगर आप दाद, खुजली से परेशान है तो कमरख फल का सेवन करे। यह दाद और खुजली से निजात दिलाता है। कमरख के पत्ते भी दाद को जड़ सहित मिटा देते है। इसके पत्तों को पीसकर दाद वाली जगह पर लगाने से कुछ ही दिनों में राहत मिलती है।

Star Fruit In Hindi कमरख या स्टार फ्रूट –

Star Fruit In Hindi – दोस्तों, ऐसा नही है कि स्टार फ्रूट खाने के फायदे ही है। इसे खाने के कुछ नुकसान भी हो सकते है। इस फल का सेवन नियंत्रित मात्रा में करना ही फायदेमंद होता है। कमरख का अनियंत्रित सेवन आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर कमरख फल को खाने से एलर्जी या उल्टी होती है तो इसे मत खाये।

कच्चे कमरख फल नही खाने चाहिए। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। इस फल का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से गुर्दो में पथरी बन सकती है। अगर आपको कोई गम्भीर बीमारी है तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही स्टार फ्रूट का सेवन करे।

यह भी पढ़े – 

नोट – इस पोस्ट Star Fruit In Hindi में कमरख (Kamrakh) या स्टार फ्रूट के फायदे (Star Fruit Ke Fayde) पर जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Star Fruit Benefits In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment