Dragonfly In Hindi ड्रैगनफ्लाई कीट की जानकारी

Dragonfly In Hindi

इस पोस्ट Dragonfly In Hindi में ड्रैगनफ्लाई कीट के बारे में जानकारी (Dragonfly Insect Information In Hindi) है। ड्रैगनफ्लाई एक कीट है जो सामान्यतः मिल जाता है। ड्रैगनफ्लाई कीट की जानकारी इस पोस्ट में देने का प्रयास है। अन्य कीटो के समान ही यह कीट है लेकिन इसमें कुछ विशेष विशेषता होती है।

ड्रैगनफ्लाई कीट की जानकारी Dragonfly In Hindi

1. ड्रैगनफ्लाई कीट (Dragonfly In Hindi) की 5 हजार से भी ज्यादा प्रजातियां पूरी दुनिया में पायी जाती है। केवल अंटार्कटिका में ड्रैगनफ्लाई नही होती है। यह कीट गर्म प्रदेशो में ज्यादातर मिलता है। पानी के आसपास जैसे कि नदियों, तालाबों इत्यादि के पास ड्रैगनफ्लाई पाया जाता है।

2. ऐसा माना जाता है कि करीब 30 करोड़ साल पहले से ड्रैगनफ्लाई कीट मौजूद है। ये उस वक्त आकार में बहुत बड़े होते थे। ड्रैगनफ्लाई का उस वक्त का एरा डायनासोर का युग कहलाता है। वर्तमान में भी ड्रैगनफ्लाई मौजूद है।

3. ड्रैगनफ्लाई के 6 पैर होते है जो अन्य कीटो की तरह ही है। एक धड़, सिर और पेट होता है। पेट की खासियत यह होती है कि वह खंडों में होता है। इस कीट का आकार 25 mm से 127 mm तक होता है।

4. इस कीट के पंख अन्य से बड़े होते है जो पारदर्शी होते है। पंख एक सेकंड में करीब 30 बार फड़फड़ाते है। ड्रैगनफ्लाई में पंखों के दो जोड़े होते है। इनका शरीर भी अन्य कीटों से बड़ा होता है।

5. ड्रैगनफ्लाई की आंखे भी बहुत बड़ी होती है। इनकी आंखों में कई सारे छोटे छोटे लेंस होते है। इससे ड्रैगनफ्लाई चारों दिशाओं में 360 डिग्री में आसानी से देख पाता है। यह अपनी आंखों से शिकारियों और शिकार को आसानी से देख लेता है।

6. ड्रैगनफ्लाई चलती बहुत कम है क्योंकि इनके लिए चलना बहुत दुष्वर होता है। लेकिन यह कीट उड़ने में माहिर है। ड्रैगनफ्लाई की उड़ने की रफ्तार 48 किलोमीटर प्रति घण्टा की होती है। ड्रैगनफ्लाई कीट आगे और पीछे दोनों तरफ उड़ सकते है। यह कीट एक जगह पर मंडरा भी सकता है।

Dragonfly Information ड्रैगनफ्लाई कीट –

7. यह कीट नीला, पीला और लाल रंगों में मिलता है। यह उन कीटों में से है जो बेहद सुंदर होते है। तितली के भांति यह कीट खूबसूरत होता है। यह कीट पतंगा इंसानों को नही काटता है।

8. ड्रैगनफ्लाई एक अच्छा और माहिर शिकारी है। शिकार को पकड़ने के लिए यह कीट अपने पैरों में एक टोकरी बनाता है। ड्रैगनफ्लाई पैरो से शिकार को पकड़ता है और झपट्टा मारकर उसे काटता है। यह कार्य वह उड़ते हुए ही करता है।

9. यह कीट मांसाहारी होता है। ड्रैगनफ्लाई का मुख्य भोजन मच्छर होते है। वैसे कीट कोनसा भी हो, वह अक्सर मच्छर ही खाता है। इसी तरह से ड्रैगनफ्लाई भी मच्छर खाता है। यहां तक की ड्रैगनफ्लाई कई छोटे कीट प्रजाति को भी खा जाता है।

10. ड्रैगनफ्लाई (Dragonfly) को पक्षी, मछली, बत्तख, मेंढक जैसे शिकारी खाते है। यह आमतौर पर शिकार होता रहता है।

11. यह कीट प्रजाति मुख्यतः समूह में होती है। ड्रैगनफ्लाई के समूह को स्वार्म कहते है। इस कीट की कुछ प्रजाति प्रवास भी करती है। इसी समूह में नर कीट मादा को खोजता है।

12. ड्रैगनफ्लाई की Life Cycle में अंडा, निम्फ और वयस्क तीन स्टेप होते है। मादा करीब 1000 अंडे एक बार में पानी के ऊपर देती है।

ड्रैगनफ्लाई कीट के बारे में जानकारी Dragonfly Insect In Hindi –

13. मादा ड्रैगनफ्लाई के अंडे देने के करीब 6 से 12 माह तक लार्वा पानी के अंदर ही रहता है। ड्रैगनफ्लाई की इस अवस्था को निम्फ कहते है। निम्फ छोटी मछलियों के लार्वा, मच्छरों, यहां तक कि दूसरे निम्फ को भी खाता है।

14. निम्फ गिल्स के जरिये सांस लेता है। उसके बाद थोड़ा विकसित होने पर सही मौसम होते ही वह पानी से बाहर आकर किसी प्लांट या पत्थर पर अपनी खोल को उतार देता है। खोल से बाहर निकलते ही वह उड़ना शुरू करता है। यह अवस्था वयस्क ड्रैगनफ्लाई कहलाती है।

15. ड्रैगनफ्लाई (Dragonfly In Hindi) का जीवनकाल केवल 1 माह का होता है। यह जीवनकाल उसके लार्वा अवस्था के बाद उड़ने से शुरू होता है। उससे पहले वो पानी में निम्फ अवस्था में करीब 6 से 12 माह तक का जीवन बिताती है। जल प्रदूषण और पर्यावरण प्रदूषण के कारण ड्रैगनफ्लाई की कुछ प्रजातियां विलुप्ति की कगार पर है।

अन्य आर्टिकल –

Note – इस पोस्ट Dragonfly In Hindi में ड्रैगनफ्लाई कीट की जानकारी (Dragonfly Information In Hindi) आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Dragonfly Insect In Hindi” पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment