Tulip Flower Information In Hindi ट्यूलिप फूल

यह आर्टिकल Tulip Flower Information In Hindi ट्यूलिप फूल (Tulip Flower In Hindi) के बारे में है। ट्यूलिप का फूल सुंदर, खुशबूदार और आकर्षक होता है। इस फूल को सजावटी तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। ट्यूलिप के पौधे और फूल के बारे में जानकारी देने का प्रयास है।

Tulip Flower Information In Hindi

ट्यूलिप फूल Tulip Flower Information In Hindi –

1. ट्यूलिप (Tulip Flower) का पौधा एशिया महाद्वीप में बहुतयात से पाया जाता है। भारत के कश्मीर में भी ट्यूलिप पुष्प मिलता है। पहाड़ी इलाको में ट्यूलिप ज्यादा पनपता है। ट्यूलिप तुर्की का मूल पौधा है लेकिन इसकी उत्पत्ति हिमालय क्षेत्र की मानी जाती है। 16 वीं शताब्दी की शुरुआत में ट्यूलिप का पौधा यूरोप आया था।

2. ट्यूलिप फूल की 150 से ज्यादा प्रजाति मिलती है। अगर ट्यूलिप की किस्मों की बात करे तो ये 3000 हजार से भी ज्यादा है।

3. ट्यूलिप की उत्पत्ति तुर्क या फ़ारसी भाषा से हुई है जिसका अर्थ पगड़ी होता है। हिंदी में ट्यूलिप पुष्प को कन्द पुष्प कहते है।

4. ज्यादातर ट्यूलिप प्रजाति में एक टहनी में केवल एक फूल होता है लेकिन इसकी कुछ प्रजाति में एक से ज्यादा भी फूल होते है। फूल की आकृति कप के समान होती है जिसमे 6 पंखुड़ियां होती है।

5. ट्यूलिप की पत्तियां हरे रंग की होती है। इनकी संख्या प्रजाति पर निर्भर करती है। सामान्यतः इस पौधे पर 2 से 6 पत्तियां होती है।

6. ट्यूलिप का पौधा 3 इंच से 7 इंच के आसपास ऊंचाई का होता है।

7. यह फूल लंबे समय तक खिला हुआ नही रहता और कुछ ही दिनों में मुरझा जाता है। ट्यूलिप फूल वसन्त ऋतु में खिलता है।

8. ट्यूलिप फूल पीला, लाल, गुलाबी, सफेद इत्यादि रंगों में पाया जाता है। ये लगभग सभी रंगों में मिल जाते है।

9. ट्यूलिप का फूल सूर्य की दिशा में मुड़ता और झुकता है। इस फूल को खिलने के लिए ठंडी जलवायु की आवश्यकता होती है।

10. ट्यूलिप पौधा लिली फैमिली का माना जाता है। प्याज की फैमिली से भी इसका करीबी रिश्ता है।

11. सफेद रंग का ट्यूलिप देने का अर्थ है कि आप माफी मांग रहे है। लाल ट्यूलिप प्यार को दर्शाता है। Tulip Flower Information In Hindi

ट्यूलिप फूल की जानकारी Tulip Flower In Hindi –

12. ट्यूलिप का फूल (Tulip Flower) गुलदस्तों में लगाकर भेंट स्वरूप दिया जाता है। किसी मरीज का हालचाल पूछने जाने पर ट्यूलिप का गुलदस्ता साथ ले जाया जाता है। घरों में सजावट के रूप में ट्यूलिप का इस्तेमाल किया जाता है। यह रंग बिरंगा फूल सुंदर और आकर्षक प्रतीत होता है। शादी समारोह में भी ट्यूलिप फूल की सजावट की जाती है।

13. सबसे ज्यादा लोकप्रिय ट्यूलिप फूल गहरा बैंगनी रंग का है। इस फूल को क्वीन ऑफ नाईट भी कहते है।

14. ट्यूलिप का फूल तुर्की और अफगानिस्तान देश का राष्ट्रीय पुष्प है। नीदरलैंड देश में ट्यूलिप की सबसे ज्यादा खेती की जाती है।

15. भारत के श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है। इस गार्डन में एक बार में करीब 20 लाख ट्यूलिप फूल लगते है। दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन नीदरलैंड में है।

16. एक समय ट्यूलिप के फूलों की भारी मांग थी। ये फूल हीरे से भी ज्यादा महंगे थे। यह 16 वीं शताब्दी का समय था। इस काल को ट्यूलिप मेनिया कहा जाता है।

17. ट्यूलिप फूल (Tulip Flower) का पौधा लगाने के लिए बल्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है। ये बल्ब भूरे रंग के होने चाहिए। इसका रोपण ठंडी जलवायु में करना चाहिये। रेतीली मिट्टी ट्यूलिप के लिए अच्छी रहती है।

18. ट्यूलिप के पौधे का जीवनकाल 2 वर्ष से अधिक होता है। ट्यूलिप फूल का जीवनकाल 3 से 7 दिन तक होता है।

अन्य फूलों की जानकारी –

नोट – ट्यूलिप फूल की जानकारी Tulip Flower Information In Hindi पर यह आर्टिकल “ट्यूलिप फूल” आपको कैसा लगा। यह पोस्ट “Tulip Flower In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment