Sunflower In Hindi सूरजमुखी का फूल की जानकारी

सूरजमुखी का फूल Sunflower Information In Hindi

यह पोस्ट Sunflower In Hindi सूरजमुखी का फूल (Surajmukhi In Hindi) के बारे में जानकारी पर आधारित है।सूरजमुखी का फूल दिखने में जितना आकर्षक और सुंदर होता है उतना ही स्वास्थ के लिए अच्छा होता है। सूरजमुखी फूल से ऑइल निकाला जाता है। अंग्रेजी में सूरजमुखी फूल को Sunflower भी कहते है। इस फूल की कुछ रोचक विशेषताएं है (Sunflower Information In Hindi) जिनके बारे में बात करेंगे।

Sunflower In Hindi

सूरजमुखी फूल की जानकारी Sunflower In Hindi –

1. सूरजमुखी (Sunflower In Hindi) अमेरिका का मूल पौधा माना जाता है। यही से सूरजमुखी पूरी दुनिया में फैला है। भारत देश में भी इस पौधे की खेती की जाती है। सूरजमुखी फूल की खेती का मुख्य उद्देश्य तेल प्राप्त करना है।

2. सूरजमुखी की मुख्य विशेषता यह है कि इसका फूल सूर्य की दिशा में घूमता है। सूरज जिस दिशा में जाता है उसी दिशा में यह फूल घूमता है। सूरजमुखी पूर्व दिशा से पश्चिम दिशा की और घूमता है। यह फूल तब तक खिलता है जब तक सूर्य की रोशनी रहती है। सूरजमुखी दिन के वक्त खिलता है और रात को मुरझा जाता है। सूर्य की तरफ मुड़ने के कारण ही इसे सूरजमुखी कहते है।

3. इस पौधे का फूल बेहद खूबसूरत और आकर्षक होता है। सूरजमुखी का फूल पीला रंग का होता है। कुछ फूल सफेद या बैंगनी रंग में भी मिलते है। इस फूल की करीब 70 प्रजातियां मिलती है जो रंग और आकार में भिन्न होती है। फूल का आकार गोलाकार होता है।

4. सूरजमुखी का फूल (Sunflower In Hindi) में दो फूल होते है यानीकि यह एक फूल ना होकर दो होता है। इस फूल के बीच में भूरा रंग का भाग होता है जिसे फ्लोरेट्स कहते है। फ्लोरेट्स असल में कई सारे फूलों से बना होता है। इसी भाग में पुष्प के नर और मादा जननांग होते है। इस भूरे फूल के किनारे से पीले रंग की पंखुड़ियां निकली होती है।

5. सूरजमुखी पर मधुमक्खी, तितली, इंसेक्ट्स इत्यादि आकर्षित होते है और फूलों का रसपान करते है। सूरजमुखी फूल में परागण करने में ये इंसेक्ट्स ही सहायक होते है।

6. सूरजमुखी के पौधे का इस्तेमाल आर्युवेद में किया जाता है। इसके फूल, पत्तियां, तने का उपयोग दवाइयां बनाने में करते है।

सूरजमुखी का फूल Surajmukhi In Hindi –

7. सूरजमुखी (Sunflower) का पौधा गर्मियों में पनपता है। सूरजमुखी के काले रंग के बीज फूल के फ्लोरेट्स सेक्शन पर होते है। वैसे फ्लोरेट्स पर मौजूद फूल ही बीजों में बदलते है। बीजों की संख्या करीब 2000 होती है। इन्ही बीजों की बुआई करके पौधा तैयार होता है। इनके बीजों से ही तेल निकाला जाता है। तेल निकलने के बाद बचा हुआ बीजों का खल पशु चारे के रूप में उपयोग होता है।

8. इस पौधे का तना बहुत कमजोर होता है। इसलिए पौधे की उचित देखभाल जरूरी है। तने की लम्बाई करीब 12 फ़ीट तक होती है। वैसे कुछ पौधों के तने इससे भी बहुत कम लम्बे होते है। यह पौधा केवल 6 माह में ही इतना बड़ा हो जाता है। लम्बाई में छोटे सूरजमुखी पौधे समूह में होते है।

9. सूरजमुखी का तेल सबसे ज्यादा फेमस है। इसके तेल का इस्तेमाल खाना पकाने में होता है। सूरजमुखी तेल में विटामिन ए, डी, आयरन इत्यादि कई पोषक तत्व पाये जाते है। यह तेल स्वास्थ्य की दृष्टि से फायदेमंद है। यह तेल शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित बनाये रखता है।

10. सूरजमुखी फूल की खूबसूरती के कारण ही बाग बगीचों या गमलों में लगाते है। यह फूल बाग की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

11. सूरजमुखी का फूल (Sunflower) यूक्रेन और रूस का राष्ट्रीय पुष्प है। रूस सर्वोधिक सनफ्लॉवर आयल का उत्पादन करता है।

12. जर्मनी के हैन्स पीटर नामक व्यक्ति ने सूरजमुखी फूल का 30 फ़ीट ऊंचा पौधा लगाया था। यह इस फूल का सबसे बड़ा पौधा माना जाता है।

13. सूरजमुखी का पौधा परमाणु रेडिएशन को सोखता है। इसलिए रेडिएशन से प्रभावित इलाकों में इसका पौधा लगाया जाता है। यह पौधा मिट्टी से हानिकारक प्रदार्थों को अब्सॉर्ब कर लेता है।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट Sunflower In Hindi में सूरजमुखी का फूल (Surajmukhi In Hindi) के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “Sunflower Information In Hindi” पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “Sunflower In Hindi सूरजमुखी का फूल की जानकारी”

Leave a comment