About Onion In Hindi प्याज खाने के फायदे व जानकारी

प्याज खाने के फायदे व नुकसान Benefits Of Onion In Hindi Information –

इस पोस्ट About Onion In Hindi में प्याज खाने के फायदे (Pyaj Khane Ke Fayde), नुकसान और जानकारी है।प्याज का इस्तेमाल सब्जी मसाला बनाने या सलाद के रूप में बहुतायत से किया जाता है। कई प्रकार के रोगों में प्याज फायदेमंद होते है। प्याज के बारे में जानकारी और न्यूट्रिशन की चर्चा इस पोस्ट “Onion Benefits In Hindi” में करेंगे।

About Onion In Hindi

प्याज के बारे में जानकारी About Onion In Hindi –

प्याज (Onion) एक सब्जी है। इसकी खेती प्राचीनकाल से संसारभर में की जाती रही है। भारत भी प्याज का एक बड़ा उत्पादक देश है। इसको हिंदी में आम भाषा में कांदा भी कहते है। प्याज काटने पर आंखों से आंसू आते है क्योंकि इसमें एक रसायन “प्रोपेंथियल एस ऑक्साइड” पाया जाता है। यह रसायन आंखों की लेक्राइमल ग्रन्थि को उत्तेजित करता है। इसी कारण आंसू आ जाते है।

इसके पौधे की पत्तियां लम्बी, गोल और हरी होती है। जमीन के अंदर की पत्तियां सफेद रंग और गूदेदार होती है। प्याज पौधे की जड़ में लगता है, इसलिए इसे कंदमूल की श्रेणी में रखते है। प्याज का रंग सफेद और लाल दोनों ही होता है। लाल रंग के प्याज स्वाद में बहुत ज्यादा तीखे होते है। सफेद प्याज कम तीखे और हल्के मीठे होते है। वैसे इन दो प्रमुख प्याज के अलावा हरे प्याज, पीला प्याज की किस्में भी आती है।

प्याज का ऊपरी भाग छिलके के रूप में होता है जिसे आसानी से छिल सकते है। प्याज में कई सारी परते होती है। प्याज को कच्चा या पका कर खा सकते है। लगभग हर भारतीय रसोई में प्याज मुख्य है। मसाला बनाना हो, तड़का लगाना हो या सलाद बनाना हो, प्याज किसी भी तरह से इस्तेमाल कर सकते है।

इसमें कई सारे पोषक तत्व पाये जाते है। प्याज में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई भरपूर होता है। इसमें कुछ खनिज तत्व भी मिलते है जिनमें सल्फर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस प्रमुख है। प्याज में आयरन और फाइबर भी मौजूद होता है।

प्याज खाने के फायदे Pyaj Khane Ke Fayde –

1. प्याज (Onion) को कच्चा खाने से दांत मजबूत होते है। दाँतो से बैक्टेरिया खत्म होते है और मंसूडे स्वस्थ होते है। दांत के दर्द में भी प्याज चबाना लाभकारी है।

2. कान में होने वाले दर्द में भी प्याज फायदेमंद है। प्याज के रस की कुछ बूंदे कान में डालने पर कान के दर्द में आराम मिलता है। वैसे कान का दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

3. प्याज का रस बालों के लिए चमत्कारी औषधि की तरह है। इसके रस की बालों की जड़ों में मालिश करने पर बालों का गिरना रुकता है। इतना ही नही नये बाल भी आना शुरू हो जाते है। प्याज बालों से रूसी या डेंड्रफ को भी खत्म करता है। अगर आपको प्याज से एलर्जी है तो प्याज का रस बालों में मत लगाना।

4. प्याज का रस एंटीसेप्टिक की तरह भी काम करता है। चोट लगने पर प्याज का रस लगाने से आराम मिलता है। चेहरे से दाग धब्बे, झुर्रियां कम करता है और त्वचा पर निखार लाता है। प्याज के रस में एंटीएजिंग गुण होते है जो त्वचा को हमेशा जवान बनाये रखते है।

5. गर्मियों में अक्सर लू लगने की संभावना रहती है। प्याज खाने से शरीर पर लू का असर नही होता है। इसलिए गर्मियों के मौसम में प्याज का सेवन जरूर करे।

6. शरीर में खून की कमी होने पर एनीमिया नामक बीमारी हो जाती है। प्याज खाने से रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है। इस कारण शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ती है। प्याज में पाया जाने वाला आयरन खून की कमी दूर करता है।

7. अगर आपको मल त्याग में दिक्कत है और हमेशा कब्ज की शिकायत रहती है। तो आज ही प्याज को कच्चा सलाद के रूप में खाना शुरू करे। यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है।

Onion Benefits In Hindi प्याज के फायदे –

8. प्याज (Onion) खाने के फायदे दिल सबन्धी बीमारियों में भी है। यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी नियंत्रित रखता है। यह धमनियों में खून के थक्के जमने से रोकता है। इससे ह्रदय में ब्लड का संचार सुचारू रहता है।

9. मधुमेह नामक बीमारी में भी प्याज खाना लाभदायक माना गया है। प्याज का रस रक्त में शर्करा को नियंत्रित करता है। डॉक्टर की सलाह लेकर मधुमेह के रोगी प्याज का सेवन कर सकते है।

10. हड्डियों को मजबूती देने के लिए प्याज का सेवन लाभकारी है। प्याज का नियमित सेवन हड्डी से सबंधित रोगों में असरकारक है। ऑस्टियोपोरोसिस नामक रोग में यह फायदेमंद है।

11. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। प्याज में विटामिन सी होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता में फायदेमंद है। इसके सेवन से कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है।

प्याज (Onion In Hindi) का सेवन नियंत्रित और संतुलित ही होना चाहिए। इसके अधिक सेवन से एलर्जी या सूजन जैसी समस्या हो सकती है। प्याज ज्यादा खाने से नुकसान होता है। प्याज खाने से मुंह से बदबू की शिकायत हो सकती है। अगर आपको कोई बीमारी है तो प्याज खाने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट About Onion In Hindi में प्याज खाने के फायदे (Pyaj Khane Ke Fayde) व नुकसान की जानकारी कैसी लगी। यह आर्टिकल “Benefits Of Onion In Hindi” आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment