भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची List Of Prime Ministers Of India In Hindi

इस पोस्ट List Of Prime Ministers Of India In Hindi में भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची (Bharat Ke Pradhan Mantri Ke Naam) और भारत के सभी प्रधानमंत्री के नाम की जानकारी है। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से अब तक कई प्रधानमंत्री हुए जिन्होंने देश के विकास में योगदान दिया। अंग्रेजो से स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत गणतंत्र देश बना था। तो आइए इसी महान लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री के बारे में जानते है।

Prime Ministers Of India In Hindi

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची List Of Prime Ministers Of India In Hindi

1. पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) – पंडित नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे। उन्होंने वर्ष 5 अगस्त, 1947 से लेकर 27 मई, 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। अंग्रेजी शासन से आजादी मिलने के बाद नेहरू जी ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वर्ष 14 नवम्बर, 1889 को नेहरू जी का जन्म हुआ था और इसी दिन को बाल दिवस के रूप में भारत में हर वर्ष मनाया जाता है। आजादी की लड़ाई में नेहरू जी का अभूतपूर्व योगदान था। महात्मा गांधी जी के साथ कई स्वतंत्रता आंदोलनों में भाग लिया और जेल भी गए थे। महान पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया के लेखक पंडित जवाहर लाल नेहरू का जीवन हमारे लिए आदर्श है।

2. गुलजारी लाल नंदा (Gulzarilal Nanda) – इनका कार्यकाल 27 मई, 1964 से 9 जून 1964 तक था। एक तरह से उन्होंने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। गुलजारी लाल नंदा का जन्म 4 जुलाई, 1898 में हुआ था।

3. लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) – जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर, 1904 को हुआ था। इनका कार्यकाल 9 जून, 1964 से 11 जनवरी, 1966 तक था। लाल बहादुर शास्त्री अपनी सादगी के लिए मशहूर थे।

4. इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) – इनका जन्म 19 नवम्बर, 1917 को हुआ था। प्रियदर्शिनी और देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का पहला कार्यकाल 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च 1977 तक था। इनका दूसरा कार्यकाल 14 जनवरी, 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 तक था। इंदिरा गांधी को भारत पाक युद्ध और बैंकों के राष्ट्रीकरण के लिए जाना जाता है। भारत की सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी को हमेशा याद रखा जाएगा।

भारत के सभी प्रधानमंत्री के नाम Bharat Ke Pradhan Mantri Ke Naam –

List Of Prime Ministers Of India In Hindi भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची –

5. मोरारजी देसाई (Morarji Desai) – मोरारजी देसाई का जन्म 29 फरवरी, 1896 को हुआ था। वो पहले गैर कोंग्रेसी प्रधानमंत्री थे। आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में जीत के बाद मोरारजी प्रधानमंत्री बने थे। उनका कार्यकाल 24 मार्च, 1977 से लेकर 28 जुलाई, 1979 तक था।

6. चौधरी चरण सिंह (Charan Singh) – चरण सिंह का कार्यकाल 28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी 1980 तक था। उनका जन्म 23 दिसम्बर, 1902 को हुआ था।

7. राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) – राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते है। इनका कार्यकाल 31 अक्टूबर, 1984 से 2 दिसम्बर, 1989 तक था। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। राजीव गांधी प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी के पुत्र थे। भारत में कंप्यूटर की शुरुआत का श्रेय इन्ही को जाता है।

8. विश्वनाथ प्रताप सिंह (Vishwanath Pratap Singh) – इनका जन्म 25 जून, 1931 को हुआ था। इन्हें वी पी सिंह नाम से भी जाना जाता है। इनका कार्यकाल 2 दिसम्बर, 1989 से 10 नवम्बर, 1990 तक था।

9. चंद्रशेखर सिंह (Chandra Shekhar Singh) – चंद्रशेखर सिंह का कार्यकाल 10 नवम्बर, 1990 से 21 जून 1991 तक था। इनका जन्म 1 जुलाई, 1961 को हुआ था।

10. पी वी नरसिम्हा राव (PV Narasimha Rao) – पी वी नरसिम्हा राव का जन्म 28 जून, 1921 को हुआ था। इनका कार्यकाल 21 जून, 1991 से 16 मई, 1996 तक था।

11. एच डी देवेगौड़ा (H D Deve Gowda) – एच डी देवेगौड़ा का कार्यकाल 1 जून 1996 से 21 अप्रैल, 1997 तक था।

12. इंद्रकुमार गुजराल (Indra Kumar Gujral) – इनका कार्यकाल 21 अप्रैल, 1997 से 19 मार्च, 1998 तक था।

भारत के प्रधानमंत्री के नाम Prime Ministers Of India Name In Hindi –

13. अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) – अटल बिहारी वाजपेयी दो बार के लिए भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। उनका प्रथम कार्यकाल 16 मई, 1996 से 1 जून 1996 तक था। अटल जी का दूसरा कार्यकाल 19 मार्च, 1998 से 22 मई 2004 तक रहा था। अटल जी का जन्म 25 दिसम्बर 1954 को हुआ था। वो एक राजनेता के अलावा कवि भी थे। अटल बिहारी वाजपेयी जी को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

14. डॉ मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) – मनमोहन सिंह जी का प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल लगातर दो बार रहा था। मनमोहन जी 22 मई, 2004 से 26 मई, 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर सुशोभित रहे थे। उनका जन्म सिक्ख परिवार में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। उन्होंने पी वी नरसिम्हा राव जी के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। भारत में आर्थिक उदारीकरण की नीति लाये का श्रेय इन्ही को जाता है।

15. नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) – राजीव गांधी सरकार के बाद पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने थे। मोदी जी लगातार दूसरी बार 2019 में भारत के प्रधानमंत्री बने है। इनका कार्यकाल 26 मई 2014 से जारी है। प्रधानमंत्री बनने से पहले वो गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके है।

List Of Prime Ministers Of India In Hindi – प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति नियुक्त करता है। बहुमत वाली पार्टी के सांसद अपना संसद दल का नेता चुनते है। यह नेता ही प्रधानमंत्री के लिए प्रस्तावित होता है। प्रधानमंत्री बनने के लिए लोकसभा या राज्यसभा में से एक का सदस्य होना अनिवार्य है। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत ना मिलने की स्थिति में जिस व्यक्ति को सबसे ज्यादा सांसदों का समर्थन होता है, वही भारत का प्रधानमंत्री बनता है।

यह भी पढ़े – 

नोट – इस पोस्ट List Of Prime Ministers Of India In Hindi में भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची (Bharat Ke Pradhan Mantri Ke Naam) और भारत के सभी प्रधानमंत्री के नाम की जानकारी कैसी लगी। यह आर्टिकल “Prime Ministers Of India Name In Hindi” पसंद आया हो तो इसे फेसबुक या ट्विटर पर शेयर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment