Passion Fruit या कृष्णा फल क्या है? फायदे और नुकसान

Passion Fruit को हिंदी में कृष्णा फल भी कहते है। इस लेख What Is Passion Fruit In Hindi में कृष्णा फल क्या है? और इसे खाने के फायदे नुकसान की जानकारी यहां दी गयी है। जितना रोचक नाम इस फल का है, उतना ही यह फायदेमंद है। कई लोग कृष्णा फल को अंग्रेजी में Fashion Fruit लिखते है जोकि गलत स्पेलिंग है, इसे Passion Fruit लिखा जाता है।

तो आइये दोस्तों, पैशन फ्रूट खाने के फायदे (Passion Fruit Benefits In Hindi) और नुकसान के बारे में जानकारी जानने का प्रयास आगे इस पोस्ट में करते है।

Passion Fruit Ke Fayde In Hindi

कृष्णा फल क्या है? – What Is Passion Fruit In Hindi

कृष्णा फल (Passion Fruit In Hindi) का रंग बैंगनी या पीला होता है। इस फल का पौधा बेल की प्रजाति का है। पौधें के फूलों के बीच से फल पैदा होता है। इस फल के अंदर रस होता है जिसका स्वाद मीठा है। इसके बीज और गूदा को खाया जाता है। बीज काले रंग के होते है। रस बीज और गुदा से निकलता है। पका हुआ कृष्णा फल का छिलका झुर्रीदार होता है। फल का आकार गोलाकार या अंडाकार होता है।

उष्णकटिबंधीय क्षेत्रो में कृष्णा फल की पैदावार होती है। भारत देश में भी पैशन फ्रूट की खेती की जाती है। पके हुए फलों का ही सेवन करना चाहिए। कृष्णा फल का रस निकालकर पीया जाता है। इसे सलाद के रूप में भी खा सकते है। मिठाइयों पर डेकोरेशन के लिए भी इसका उपयोग करते है जैसे की केक पर पैशन फ्रूट को लगाते है।

पैशन फ्रूट में कई प्रकार के पोषक तत्व होते है। इस फल में आयरन भरपूर होता है। मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, सोडियम, कॉपर जैसे कई खनिज प्रदार्थ कृष्णा फल में पाये जाते है। कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भी अच्छी खासी मात्रा में पैशन फ्रूट में होते है। इस फल में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B कॉम्प्लेक्स और विटामिन E भी मौजूद होते है। पैशन फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट प्रदार्थ होते है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

पैशन फ्रूट के फायदे (Passion Fruit Benefits)

1. कृष्णा फल या पैशन फ़्रूट (Passion Fruit) ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित मरीजों के लिए यह फल लाभकारी है। दिल के स्वास्थ्य के लिए कृष्णा फल का सेवन फायदेमंद है।

2. यह फल आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। इस फल में मौजूद विटामिन A रतौन्धी नामक रोग में लाभकारी है। इस फल के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

3. पैशन फ्रूट में फाइबर अत्यधिक मात्रा में होता है। इसके कारण शरीर का पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। कब्ज जैसी बीमारी में पैशन फल का सेवन करना फायदेमंद होता है।

4. कृष्णा फल में आयरन मौजूद होता है जो शरीर में खून की कमी दूर करता है। Anemia नामक बीमारी में कृष्णा फल लाभदायक है।

5. हड्डियों को मजबूत करने में भी कृष्णा फल लाभकारी है। इस फल के सेवन से कैल्शियम की कमी दूर होती है। इस कारण हड्डियों की कमजोरी दूर होती है। ओस्टियोपोरोसिस नामक हड्डी रोग में पैशन फ्रूट अधिक लाभकारी है।

6. मधुमेह जैसी बीमारी में कृष्णा फल का सेवन लाभदायक हो सकता है। पैशन फ्रूट से इन्सुलिन की मात्रा नियंत्रित रहती है। फिर भी पैशन फ्रूट का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेवे।

7. पैशन फ्रूट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके सेवन करने से शरीर में विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है। कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों से यह फल बचाता है।

8. अगर आपको नींद न आने की समस्या है तो कृष्णा फल का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस फल के सेवन से तनाव दूर होता है और आपको अच्छी नींद आती है।

कृष्णा फल की जानकारी

वैसे तो पैशन फ्रूट (Passion Fruit) खाने के नुकसान बहुत कम है लेकिन फिर भी इसका संतुलित सेवन ही करना बेहतर है। पैशन फ्रूट के फायदे के साथ कुछ नुकसान भी है। इस फल का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को पैशन फ्रूट का सेवन करने से बचना चाहिए और डॉक्टर की सलाह ले। पैशन फ्रूट या कृष्णा फल के फायदे और नुकसान के बारे में आप परिचित हो गए होंगे।

कृष्णा फल (Passion Fruit In Hindi) के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी? पैशन फ्रूट या कृष्णा फल के फायदे (Passion Fruit Benefits In Hindi) व नुकसान पर यह जानकारी पसंद आयी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment