परमाणु क्या है, संरचना व खोज What Is Atom In Hindi

What Is Atom In Hindi

इस पोस्ट What Is Atom In Hindi में परमाणु क्या है, परमाणु की संरचना और परमाणु की खोज किसने की थी (Parmanu Ki Khoj Kisne Ki)? इन प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास है। परमाणु के मिलने से अणु बनाता है। इसके संलयन और विखंडन से परमाणु बम बनते है। परमाणु किसे कहते है (Parmanu Information In Hindi) पर प्रकाश डालने का प्रयास है।

परमाणु क्या है What Is Atom In Hindi

दो या दो से अधिक परमाणु (Atom) मिलकर एक अणु का निर्माण करते है। पृथ्वी की सभी चीजें जैसे जीव जंतु, पेड़ पौधे इत्यादि अणुओं से मिलकर बनते है। परमाणु को देखा नही जा सकता है। एक समय परमाणु को प्रदार्थ का सबसे छोटा कण माना जाता था लेकिन बाद कि खोजो में यह मालूम हुआ कि परमाणु में भी कुछ कण (इलेक्ट्रॉन, प्रोटोन इत्यादि) मौजूद होते है।

परमाणु की खोज किसने की Parmanu Ki Khoj Kisne Ki

परमाणु की खोज वर्ष 1803 में इंग्लैड के वैज्ञानिक जॉन डाल्टन ने की थी। इसके लिए डाल्टन ने परमाणु सिद्दांत दिया था। डाल्टन ने इसे अविभाजित कण बताया था। उनके अनुसार किसी भी भौतिक या रासायनिक क्रिया के द्वारा परमाणु को विभाजित नही किया जा सकता है। इलेक्ट्रॉन की खोज के बाद परमाणु अविभाजित नही रहा।

जॉन डाल्टन का परमाणु सिद्दांत –

  • पृथ्वी पर मौजूद प्रत्येक प्रदार्थ बहुत छोटे अविभाजित कणों से मिलकर बनता है जिसे परमाणु (Atom) कहते है।
  • एक ही प्रदार्थ के परमाणुओं के गुणधर्म समान होते है लेकिन अलग अलग प्रदार्थो के परमाणुओं के गुणधर्म भिन्न हो सकते है।
  • परमाणु को तोड़ा, नष्ठ और बनाया नही जा सकता है। वर्तमान में हमे पता है कि परमाणु में भी छोटे कण होते है।
  • ऐटम आपस में मिलकर अणु का निर्माण करते है।

परमाणु की खोज और इतिहास Parmanu Kya Hai

बाद कि खोजों में रदरफोर्ड का योगदान भी कम नही है। रदरफोर्ड ने परमाणु का सौरमंडल मॉडल की परिकल्पना की थी। इसके अनुसार ऋणावेशित इलेक्ट्रॉन धनात्मक आवेश वाले नाभिक के चारो और एक कक्षा में परिक्रमा करते है। विद्युत आकर्षण बल के कारण इलेक्ट्रोन परिक्रमा करते है। नाभिक परमाणु के केंद्र में होता है जिससे इसे केन्द्रक भी कहा जाता है। प्रोटोन की खोज का श्रेय भी रदरफोर्ड को ही जाता है।

एक और वैज्ञानिक नील्स बोर थे जिन्होंने परमाणु का मॉडल प्रस्तूत किया था। यह मॉडल रदरफोर्ड के मॉडल पर ही आधारित था लेकिन इसमें उन्होंने क्वांटम भौतिकी का सहारा लिया था। बोर ने इलेक्ट्रॉन की कक्षा को समझाया था।

इतिहास में और भी पीछे जाए तो भारत में ईसा पूर्व महर्षि कणाद ने परमाणु के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि परमाणु छोटे छोटे कणों से मिलकर बनता है। एक ग्रीक वैज्ञानिक थे जिनका नाम डेमोक्रेट्स था। उन्होंने बताया कि प्रदार्थ को बार बार विभाजित करने पर एक समय ऐसा आएगा कि उसे विभाजित करना सम्भव नही होगा। इसे परमाणु कहते है।

परमाणु की संरचना Structure Of Atom In Hindi

परमाणु (Atom In Hindi) में नाभिक, इलेक्ट्रॉन, प्रोटोन और न्यूट्रॉन पाये जाते है। इनमें से प्रोटोन पर पॉजिटिव आवेश और इलेक्ट्रॉन पर नेगेटिव आवेश होता है। न्यूट्रॉन आवेश रहित होता है। प्रोटोन और न्यूट्रॉन परमाणु के नाभिक में पाये जाते है। प्रोटोन और इलेक्ट्रॉन की संख्या परमाणु में समान होती है। इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों और चक्कर लगाते है।

1. नाभिक (Nucleus) – इलेक्ट्रॉन इसी के चारों ओर चक्कर लगाते है।

2. इलेक्ट्रॉन (Electron) – इलेक्ट्रॉन पर ऋणात्मक आवेश होता है। ये कण नाभिक के चारो तरफ कक्षा में चक्कर लगाते है।

3. प्रोटोन (Proton) – इन कणों पर धनात्मक आवेश होता है। प्रोटोन नाभिक में पाये जाते है।

4. न्यूट्रॉन (Neutron) – ये कण आवेश रहित होते है। न्यूट्रॉन भी नाभिक पर पाये जाते है।

दोस्तों, परमाणु का आकार 10^-10 मीटर होता है। इसे 100 पिकोमीटर भी कहते है। इसे सूक्ष्मदर्शी से देखना भी सम्भव नही है।

परमाणु की रोचक जानकारी Parmanu Information In Hindi

  • परमाणु संख्या – किसी परमाणु के नाभिक में मौजूद प्रोटोन की संख्या को उस तत्व की परमाणु संख्या कहते है।
  • द्रव्यमान संख्या – प्रोटॉन और न्यूट्रॉन का योग परमाणु की द्रव्यमान संख्या कहलाती है।
  • परमाणु भार – किसी भी तत्व का परमाणु भार यह बताता है कि उस तत्व का एक परमाणु, C-12 के परमाणु के 1/12 भाग द्रव्यमान से कितना गुना भारी है।

परमाणु की खोज (Parmanu Ki Khoj) ने तहलका मचा दिया था। इसकी खोज ने वैज्ञानिकों को परमाणु बमों के बनने का मार्ग दिखाया। वर्तमान समय में वैज्ञानिकों ने गॉड पार्टिकल की भी खोज कर ली है। गॉड पार्टिकल को ब्रह्मांड का सबसे छोटा कण कहा जाता है।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट What Is Atom In Hindi में परमाणु क्या है (Parmanu Kya Hai), परमाणु की संरचना व परमाणु की खोज किसने की थी (Parmanu Ki Khoj Kisne Ki) पर जानकारी कैसी लगी। यह पोस्ट “परमाणु किसे कहते है Atom In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “परमाणु क्या है, संरचना व खोज What Is Atom In Hindi”

Leave a comment