Oxygen In Hindi ऑक्सीजन की खोज व जानकारी

Oxygen In Hindi

इस पोस्ट Oxygen In Hindi में ऑक्सीजन की खोज किसने की थी (Oxygen Ki Khoj Kisne Ki Thi) और ऑक्सीजन क्या है (Oxygen Kya Hai) ? इन प्रश्नों के उत्तर जानेंगे। ऑक्सीजन किसी भी ग्रह पर जीवन के लिए प्राणवायु है। इस गैस के बिना जीव जंतुओं का जीवन सम्भव नही है। तो आइए दोस्तो, ऑक्सीजन के बारे में जानकारी और ऑक्सीजन की खोज के बारे में जानते है।

ऑक्सीजन की खोज किसने की थी Oxygen Ki Khoj Kisne Ki Thi –

प्राणवायु ऑक्सीजन (Oxygen) एक वायुमंडलीय गैस है जो जीवन के लिए आवश्यक है। जब से पृथ्वी का जन्म हुआ है, तब से ऑक्सीजन का अस्तित्व मौजूद है। ऑक्सीजन की खोज वर्ष 1772 में स्वीडिश वैज्ञानिक “कार्ल विल्हेम शिले” और “जे प्रिस्टले” ने की थी। शिले ने पोटैशियम नाइट्रेट और मरक्युरिक ऑक्साइड को गर्म करके ऑक्सीजन की प्राप्ति की थी। उन्होंने इस गैस का नाम आग जलाने वाली गैस रखा। एंटोनी लेवोजियर नामक वैज्ञानिक ने इस गैस का नाम “ऑक्सीजन” रखा था।

ऑक्सीजन क्या है Oxygen Kya Hai –

ऑक्सीजन (Oxygen In Hindi) एक गंधरहित, रंगहीन गैस है। ऑक्सीजन का रासायनिक सूत्र O2 है। ऑक्सीजन पानी में भी घुलनशील है। यह आवर्त सारणी का आठवां तत्व है। ऑक्सीजन पृथ्वी के वायुमंडल में पाई जाती है। इसकी धरती पर 20.29 फीसदी उपस्थिति है। वायुमंडल में सबसे ज्यादा नाइट्रोजन गैस है। पानी भी हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का अणु है। धरती पर मौजूद जीवों और पेड़ पौधों में ऑक्सीजन जीवन के लिए आवश्यक है। प्राणियों की श्वसन क्रिया में ऑक्सीजन गैस आवश्यक होती है। जीव ऑक्सीजन ग्रहण करते है और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालते है।

प्राणवायु ऑक्सीजन एक ज्वलनशील गैस है जो किसी भी चीज को जलाने में सहायक है। ऑक्सीजन की खोज (Oxygen Ki Khoj) से पहले यह एक राज था कि कोई वस्तु कैसे जलती है। ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में किसी भी चीज को जलाना नामुमकिन है। ऑक्सीजन को ठंडा करके द्रव्य में बदल सकते है। द्रव्य ऑक्सीजन का रंग नीला होता है।

ऑक्सीजन धरती पर मौजूद लगभग सारे तत्वों में पायी जाती है। कई प्रकार की घातुओं में भी इसका अस्तित्व है। पारा, चांदी, आयरन इत्यादि धातु में ऑक्सीजन होती है। मैंगनीज, क्लोराइड, इत्यादि मिनरल्स में भी ऑक्सीजन होती है। इन तत्वों या मिनरल्स को गर्म करने पर ऑक्सीजन की प्राप्ति हो सकती है। परॉक्साइड को पानी के साथ क्रिया करवाकर भी ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है।

पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते है और ऑक्सीजन को छोड़ते है। पेड़ पौधे सबसे ज्यादा ऑक्सीजन का निर्माण करते है। पीपल का पेड़ अन्य पेड़ो की तुलना में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करता है। समुद्री पौधे ज्यादा ऑक्सीजन का उत्पादन करते है।

ऑक्सीजन गैस के बारे में जानकारी Oxygen In Hindi –

1. ऑक्सीजन (Oxygen) के प्राणवायु के अलावा कई उपयोग भी है। वैल्डिंग मशीनों में ऑक्सीजन को एसिटिलीन गैस के साथ उपयोग किया जाता है। लोहा काटने में भी ऑक्सीजन का उपयोग होता है।

2. मोटी चट्टानों को तोड़ने के लिए ऑक्सीजन का उपयोग किया जाता है।

3. ऑक्सीजन और हाइड्रोजन के परमाणु मिलकर पानी के अणु का निर्माण करते है।

4. ऑक्सीजन धरती पर सबसे ज्यादा पाया जाने वाला तीसरा तत्व है। पहला हाइड्रोजन है और दूसरा हीलियम है।

5. मानव शरीर को ऑक्सीजन ना मिलने से शरीर के अंग किडनी, फेफड़े, दिल इत्यादि डैमेज हो जाते है। ऑक्सीजन की पूर्ती पानी से होती है। इसलिए हमें भरपूर पानी पीना चाहिए।

6. लोहे पर जंग लगने में ऑक्सीजन मुख्य कारक है। ऑक्सीजन की क्रिया किसी भी धातु से करने पर दहन होता है।

7. धरती पर अगर ऑक्सीजन खत्म हो जाये तो दुनिया में जीवन समाप्त हो जाएगा। धरती पर अंधकार छा जाएगा। इसलिए ऑक्सीजन अति आवश्यक तत्व है। अगर आज के मुकाबले ऑक्सीजन धरती पर दुगनी मात्रा में हो जाये तो कीड़ों का आकार बहुत बड़ा हो जाएगा।

8. ऑक्सीजन का उपयोग कृतिम रूप से अस्पताल, हवाई जहाज इत्यादि जगहों पर किया जाता है। ऑक्सीजन को सिलिंडर में भरकर रखा जाता है।

9. ऑक्सीजन (Oxygen) की धरती पर उपस्थिति अनिवार्य है। बिना ऑक्सीजन के प्राण नही बचेंगे। इसलिए इसे प्राणवायु भी कहते है।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट Oxygen In Hindi में ऑक्सीजन की खोज किसने की थी (Oxygen Ki Khoj Kisne Ki Thi) और ऑक्सीजन क्या है (Oxygen Kya Hai) टॉपिक्स पर जानकारी आपको कैसी लगी। यह पोस्ट “What Is Oxygen In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment