Orchid Flower In Hindi | आर्किड फूल की रोचक जानकारी

इस पोस्ट Information About Orchid Flower In Hindi में आर्किड फूल की जानकारी संक्षिप्त में दी गयी है। आर्किड का फूल दिखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षक होता है। इस फूल की कई प्रजातियां पूरी दुनिया में पायी जाती है। ये फूल रंगों और आकार में भिन्न होते है। आर्किड के फूल विचित्र भी है क्योंकि इसका रंग रूप अन्य फूलों से कुछ हटकर होता है।

Information About Orchid Flower In Hindi

आर्किड फूल की जानकारी – Orchid Flower In Hindi

1. आर्किड फूल (Orchid Flower) की पूरी दुनिया में करीब 25 हजार प्रजातियां मौजूद है। हर वर्ष इसकी कई नई प्रजातियां खोजी ली जाती है। एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका लगभग सभी जगहों पर आर्किड मिल जाता है। अंटार्कटिका को छोड़कर सभी जगह यह फूल मिलता है। इस फूल को पनपने के लिए ना तो ज्यादा गर्मी और ना ही ज्यादा सर्दी होनी चाहिए। भारत देश में आर्किड फूल हिमालय पर्वत की तलहटी में मिलते है।

2. आर्किड फूल की जड़ कंद की तरह होती है। इसके पौधे की पत्तियां जलवायु और प्रजाति के अनुसार होती है। शुष्क जलवायु के आर्किड पौधे की पत्तियां मोटी होती है जिन पर मोम की परत होती है। उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रो में मिलने वाले आर्किड फूल के पौधे की पत्तियां पतली और लम्बी होती है। वैसे रोचक बात यह है कि कुछ आर्किड प्रजाति में पत्तियां ही नही होती है।

3. ज्यादातर आर्किड प्रजातियों में एक टहनी पर कई फूल होते है लेकिन कुछ आर्किड में केवल एक फूल होता है। आर्किड के पौधे पर फूल आने में काफी समय लगता है और कई प्रजातियों में करीब 7 वर्ष भी लग जाते है। ज्यादातर प्रजातियों में आर्किड के फूल दो समान और बराबर भागो में विभक्त किये जा सकते है। इस फूल की खुशबू इसकी प्रजाति पर निर्भर करती है। आर्किड की केवल कुछ प्रजाति ही खुशबूदार होती है।

4. आर्किड फूल (Orchid Flower) लगभग सभी रंगों में मिलता है। केवल काले रंग का आर्किड फूल नही पाया जाता है। यह लाल, गुलाबी, नीला, सफेद, पीला इत्यादि रंगों में मिल जाता है। आर्किड फूल से इत्र भी बनाया जाता है। इत्र के लिए आर्किड की केवल कुछ प्रजाति ही उपयोगी है।

आर्किड फूल Orchid Flower Information In Hindi

5. आर्किड का पौधा बीजों से विकसित होता है। फूल पर अंडाशय मौजूद होता है जो लगभग संख्या में 6 होते है। ये अंडाशय कैप्सूल की भांति है जिसमें लाखों बीज होते है और इनके कुछ ही बीज पौधे के रूप में विकसित होते है। ये बीज इतने छोटे होते है कि नंगी आंखों से देख पाना सम्भव नही है।

6. इस पौधे में परागण कीट पतंगों, मधुमक्खी, तितलियों के द्वारा होता है। कीट इसके फूल की सुंदरता को देखकर आकर्षित होते है।

7. कुछ आर्किड प्रजाति के फूल दिखने में पक्षी या जानवर की तरह होते है। जैसे की आर्किड की एक प्रजाति फ्लाइंग डक आर्किड है जो उड़ती हुई बतख की तरह दिखाई पड़ती है। ऑस्ट्रेलिया में यह आर्किड प्रजाति मिलती है। एक और प्रजाति मंकी फेस आर्किड है जो बिल्कुल एक बन्दर की भांति दिखाई देती है।

8. दुनिया का सबसे बड़ा आर्किड फूल का नाम टाइगर आर्किड (Tiger Orchid) है जिसे आर्किड की रानी भी कहते है। यह फूल करीब 2.5 मीटर लम्बाई में होता है।

9. दुनिया का सबसे छोटा आर्किड फूल ब्राजील देश में है। इस फूल का आकार केवल 0.02 इंच है। इस फूल का अध्ययन सूक्ष्मदर्शी के द्वारा किया गया, तब जाकर आर्किड होने के पता लगा।

10. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आइसक्रीम या केक में इस्तेमाल होने वाला वनीला फ्लेवर आर्किड की ही एक प्रजाति वनीला प्लैनिफोलिया पौधे से निकाला जाता है।

आर्किड फ्लावर (Aarkid Information)

11. आर्किड का फूल (Orchid Flower) का जीवनकाल उसकी प्रजाति पर निर्भर करता है। कुछ प्रजाति के आर्किड फूल केवल चंद घण्टो तक ही खिलते है। वही कुछ प्रजाति के फूल महीनों तक नही मुरझाते है। आर्किड की ज्यादातर प्रजाति के पौधे पर फूल साल में एक ही बार लगते है। आर्किड के पौधे का औसत जीवनकाल 20 वर्ष होता है लेकिन कुछ ऑर्किड 100 वर्ष से भी ज्यादा समय तक रहते है।

Note – आर्किड फूल Orchid Flower In Hindi के बारे में जानकारी (Orchid Flower Information In Hindi) आपको कैसी लगी? आर्किड फूल पर यह आर्टिकल “आर्किड फ्लावर Aarkid Information” पसंद आया हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर जरूर करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “Orchid Flower In Hindi | आर्किड फूल की रोचक जानकारी”

  1. Hello bro me bhi apke hi niche pe generatepress theme par kam rha hoon but meri cpc 0.01 hai
    Jisse me aapse aapka cpc janna chahta hoon ki apake knowledgedabba ka cpc ज्यादातर क्या रहती हैं केवल motivation ke liye please 🙏 reply

    Reply
    • हिंदी ब्लॉग की सीपीसी 0.01 से 0.03 तक रहती है. नॉलेज डब्बा की सीपीसी 0.02 है

      Reply

Leave a comment