Name Of Migratory Birds In Hindi प्रवासी पक्षियों के नाम

Name Of Migratory Birds In Hindi

यह आर्टिकल Name Of Migratory Birds In Hindi प्रवासी पक्षियों के नाम (Pravasi Pakshi Ke Naam) व जानकारी पर है। प्रवासी पक्षी उन पक्षियों को कहते है जो मौसम के अनुसार एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्रवास करते है। ये पक्षी एक देश से दूसरे देश या एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप में प्रवास करते है। प्रवासी पक्षी एक जगह से दूसरी जगह लंबी दूरियां तय करते है। पक्षियों के प्रवास को यात्रा भी कहते है। 13 प्रवासी पक्षियों के बारे में रोचक जानकारी और उनके नाम के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

प्रवासी पक्षियों के नाम Name Of Migratory Birds In Hindi

1. साइबेरियन सारस (Siberian Crane) – सारस की यह प्रजाति प्रवास के दौरान हर वर्ष साइबेरिया के जंगलो से भारत आते है। यह दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी है। साइबेरियन सारस का रंग सफेद होता है। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में साइबेरियन सारस प्रतिवर्ष आते है। विगत कुछ वर्षों में इनके आने में कमी हुई है। 50 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से यह पक्षी करीब 500 किलोमीटर की यात्रा करता है। सर्दियों के मौसम में साइबेरियाई सारस भारत आते है।

2. यूरेशियन टील या कॉमन टील (Eurasian Teal) – यह एक बत्तख है जो यूरेशिया से सर्दियों में दक्षिण की और पलायन करती है। दक्षिण में यह यूरोप, अफ्रीका की तरफ प्रवास करती है। यह पक्षी आकार में केवल 40 सेंटीमीटर और करीब 300 ग्राम वजन में होता है। भारत देश में भी यह पक्षी प्रवास यात्रा करता है।

3. रोजी पेलिकन (Rosy Pelican) – यह पक्षी प्रतिवर्ष यूरोप से भारत के उत्तर में आता है। यह सर्दियों में भारत की और प्रवास करता है। इस पक्षी का मुख्य आहार मछली है। यह भारत के अलावा अफ्रीका में भी प्रवास करता है। रॉजी पेलिकन पक्षी प्रजनन के लिए प्रवास करता है।

4. एशियाई कोयल (Asian Cuckoo) – एशियाई कोयल सिंगापुर से भारत के केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में प्रवास के लिए आती है। यह एशियाई कोयल भारत की मूल निवासी नही है। गर्मियों में सिंगापुर में इनके रहने लायक वातावरण नही रहता है। इसलिए कोयल भारत यात्रा पर आती है। एशियाई कुकू का रंग काला होता है बिल्कुल एक कौवे की तरह।

5. राजहंस (Greater Flamingo) – यह प्रजाति फ्लेमिंगो बर्ड्स में सबसे बडी प्रजाति है। यह अफ्रीका, युरोप और भारत में पाया जाता है। सर्दियों में राजहंस भारत में गर्मी के लिए प्रवास करते है। गर्मियों में राजहंस रहना पसंद करते है। प्रवास के दौरान यह पक्षी केवल रात को ही उड़ता है।

प्रवासी पक्षी के नाम Pravasi Pakshi Ke Naam –

6. अमूर फाल्कन (Amur Falcon) – बाज परिवार का यह छोटा पक्षी प्रजाति है। अफ्रीका के अरब सागर इलाकों में सर्दी के समय प्रजनन करता है। इस पक्षी का पैर लाल होता है। अमूर फाल्कन साईबेरिया से भारत बड़े झुंडों में प्रवास करता है। यह प्रवास के दौरान 22 हजार किलोमीटर की यात्रा करता है।

7. नवरंग पक्षी (Indian Pitta) – यह पक्षी सर्दियों के मौसम में भारत और श्रीलंका के विभिन्न भागों की यात्रा करता है। यह एक रंगीन पक्षी है जो आकार में 20 सेंटीमीटर तक होता है।

8. नॉर्थन शोवलर (Northern Shoveler) – ये पक्षी उत्तरी भाग से दक्षिण की और प्रवास करते है। उत्तरी अमेरिका से दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अफ्रीका से दक्षिण अफ्रीका की तरफ इनकी प्रवास यात्रा होती है।

9. गड़वाल पक्षी (Gadwall) – यूरोप और एशिया महाद्वीप में यह पक्षी प्रजनन करता है। यह बत्तख की प्रजाति है। उत्तरी अमेरिका में भी यह पक्षी प्रवास करता है।

10. कॉम्ब डक (Comb Duck) – इस पक्षी को नटका भी कहते है। कॉम्ब डक दक्षिण एशिया या मेडागास्कर से भारत के हरियाणा राज्य में प्रतिवर्ष गर्मियों में प्रवास करती है।

11. ब्लैक टेल्ड गॉडविट (Black Tailed Godwit) – इस पक्षी की चोंच लम्बी होती है। इसके पैर भी लम्बे होते है। यह यूरोप और साइबेरिया से मध्य एशिया की तरफ प्रवास करता है।

12. टिटहरी (Wood Sandpiper) – यह लम्बी टांगो वाला पक्षी है। यह आमतौर पर तालाबों, नदियों, समुद्र के आसपास रहता है। टिटहरी स्वच्छ पानी की और प्रवास करती है।

13. आर्कटिक टर्न (Arctic Tern) – यह पक्षी आर्कटिक से अंटार्कटिका प्रवास को जाते है। हर वर्ष वापस अंटार्कटिका से आर्कटिक आता है। प्रवास के दौरान करीब 19 हजार किलोमीटर की यात्रा करते है। इस पक्षी का प्रवास दुनिया में सबसे लम्बा होता है।

Migratory Birds Information In Hindi –

Name Of Migratory Birds In Hindi – प्रवास के दैरान पक्षी रेगिस्तान, समुद्र को पार करते है। हर वर्ष कई पक्षी रूस या ठंडे प्रदेशो से भारत आते है। प्रवास के दौरान पक्षी झुंड में जाते है। प्रवासी पक्षी आमतौर पर प्रजनन के लिए आते है। ये पक्षी हर वर्ष हजारों किलोमीटर की यात्राएं करते है। पक्षी के प्रवास का मुख्य कारण सर्दियों से बचना होता है। सर्दियों के मौसम में पक्षी गर्म इलाकों में प्रवास करते है।

यह भी पढ़े – 

नोट – इस पोस्ट Name Of Migratory Birds In Hindi में प्रवासी पक्षियों के नाम (Pravasi Pakshi Ke Naam) पर जानकारी कैसी लगी। यह आर्टिकल “Migratory Birds Information In Hindi” पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “Name Of Migratory Birds In Hindi प्रवासी पक्षियों के नाम”

Leave a comment