Lily Flower Information In Hindi लिली का फूल

Lily Flower Information In Hindi

यह पोस्ट Lily Flower Information In Hindi लिली का फूल (Lily Ka Phool) की जानकारी पर आधारित है।लिली का फूल खूबसूरत और खुशबूदार होता है। इस पौधे की कई प्रजातियां दुनियाभर में मिलती है। यह सुंदर पौधा आपके बगीचे या घर की शोभा बढ़ा देता है। तो आइए दोस्तों, लिली के फूल की कुछ खास बातें जानने का प्रयास करते है।

लिली का फूल की जानकारी Lily Flower Information In Hindi

1. लिली का फूल (Lily Flower) दुनियाभर में पाया जाता है। भारत, कनाडा, अमेरिका, जापान जैसे देशों में यह बहुतायात से मिलता है। ख़ासकर यूरोप महाद्वीप के लोग इस फूल को बगीचे या घर में सजावट के लिए लगाते है।

2. लिली फूल की कई प्रजातियां दुनियाभर में मिलती है। इसकी 100 से ज्यादा किस्में पायी जाती है। ये लाल, पीले, सफेद, गुलाबी, नारंगी रंगों में मिलते है। इसकी मुख्य प्रजाति में सफेद लिली, टाइगर लिली, ईस्टर लिली, इत्यादि आती है।

3. टाइगर लिली के फुल पीले रंग के होते है। इस फूल पर गहरे काले धब्बे होते है। बिल्कुल एक टाइगर जानवर की तरह, इसलिये इस फूल को टाइगर लिली कहते है।

4. लिली का पौधा बल्ब से विकसित होता है। यह लिली का एक तना होता है जिसे जमीन में धंसा दिया जाता है। इसी से यह पौधा विकसित होता है। वैसे लिली बीजों से भी पनप जाता है।

5. लिली पौधा करीब 6 फ़ीट की ऊंचाई तक जाता है। कुछ प्रजाति के पौधे 2 फ़ीट तक ही जा पाते है।

6. लिली फूल में 6 पंखुड़ियां होती है। पौधे की प्रत्येक पत्ती फूल से रस निकलता है जिसे नेक्टर कहते है।

7. इस पौधे की पत्तियां हरे, संकरी और लम्बी होती है। पौधे पर फूल गुच्छे या सिंगल लगते है।

8. लिली का फूल (Lily Flower) से रस निकलने के कारण कई कीड़े इसकी तरफ आकर्षित होते है। कीड़े इसके बड़े फूल और स्वादिष्ट रस को लेकर आकर्षित होते है। इस पौधे की कुछ प्रजाति में परागण हवा के द्वारा होता है।

लिली का फूल Lily Ka Phool In Hindi –

9. प्रत्येक रंग या प्रजाति के लिली फूल का एक खास मतलब होता है। सफेद लिली पवित्रता और सादगी का प्रतीक है। टाइगर लिली धन और सम्मान की प्रतीक है।

10. जापान देश में सफेद लिली फूल गुड लक का प्रतीक है। वहां के लोग एक दूसरे को सफेद लिली फूल देकर गुड लक विश करते है। जापान की शादियों में अक्सर लिली फूल की सजावट की जाती है।

11. लिली के फूल (Lily Flower) से तेल भी निकलता है। इस तेल का उपयोग रूखी और सुखी त्वचा को कोमल मुलायम करने में होता है।

12. इस फूल का उपयोग आर्युवेद में भी किया जाता है। लिली एक प्राकतिक अरोमा है जो तनाव को दूर करता है।

13. टाइगर लिली और सफेद लिली के फूल ही सुगन्धित होते है। बाकी के रंग बिरंगे लिली फूल में सुगन्ध नही होती है।

14. ठंड के मौसम में लिली के फूल सुप्त अवस्था में चले जाते है। बसन्त ऋतु में यह फूल खिलना शुरू होता है।

15. लिली का फूल (Lily Flower) की कुछ प्रजाति को भोजन के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। चूहे, कीड़े, गिलहरी जैसे जानवर भी लिली को खाते है।

16. लिली फूल में कुछ ऐसे टॉक्सिन पाये जाते है जिनके कारण बिल्ली में किडनी फैल का कारण बनते है। लिली बिल्लियों के लिए एक तरह से जहर है। तो दोस्तों, बिल्लियों को इस पौधे से दूर रखें। इंसानों के लिए यह पौधा जहरीला नही है। Lily Flower Information In Hindi

Lily Flower In Hindi लिली की जानकारी –

17. लिली पौधे का औसत जीवनकाल 2 वर्ष का होता है।

18. लिली फूल को आज ही अपने बगीचे में लगाइये जिससे आपका बगीचा सुंदर और मनमोहक हो जायेगा।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट Lily Flower Information In Hindi में लिली का फूल (Lily Ka Phool) की जानकारी आपको कैसी लगी। यह पोस्ट “Lily Flower In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment