9 केंद्र शासित प्रदेशों के नाम Union Territories In Hindi

इस आर्टिकल Union Territories In Hindi में 9 केंद्र शासित प्रदेशों के नाम (Kendra Shasit Pradesh Ke Naam) व जानकारी देने का प्रयास है। भारत में कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश है। केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी, भाषा, क्षेत्रफल और संस्कृति की जनाकारी इस पोस्ट में है। राज्य की तरह ही केंद्र शासित प्रदेश में सरकार चलती है लेकिन इस सरकार को पूर्ण अधिकार प्राप्त नही होते है। केंद्र उपराज्यपाल के जरिये प्रदेश पर शासन करती है, इसलिए इन्हें केंद्र शासित प्रदेश (Union Territories Of India In Hindi) कहते है।

Union Territories In Hindi

9 केंद्र शासित प्रदेशों के नाम Union Territories Of India In Hindi

1. दिल्ली (Delhi) – यह एक केंद्र शासित प्रदेश है। दिल्ली में प्रादेशिक सरकार भी चलती है और इसका एक मुख्यमंत्री भी होता है। सन 1991 में दिल्ली को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा मिला था। दिल्ली में मिलीजुली संस्कृति है और यहां तमाम धर्म के लोग रहते है। यह भारत देश की राजधानी भी है। दिल्ली में ही हमारा संसद भवन, लाल किला मौजूद है। यहां मुख्यतः हिंदी और अंग्रेजी भाषा बोली जाती है। दिल्ली का क्षेत्रफल 1484 वर्ग किलोमीटर है।

2. चंडीगढ़ (Chandigarh) – चंडीगढ़ भी एक केंद्र शासित प्रदेश है। यह पंजाब और हरियाणा राज्य की राजधानी भी है। इसलिए चंडीगढ़ का आर्थिक रूप से काफी महत्व है। इस प्रदेश की मुख्य भाषा पंजाबी और हरियाणवी है। चंडीगढ़ नाम का अर्थ है चंडी का किला। यह एक खूबसूरत शहर है। चंडीगढ़ का क्षेत्रफल 114 वर्ग किलोमीटर है।

3. पुडुचेरी (Puducherry) – दिल्ली की ही तरह इसका मुख्यमंत्री और विधायक होते है। पुडुचेरी को पहले पांडिचेरी कहा जाता था। पांडिचेरी में अर्धराज्य की सरकार चलती है। पहले यह शहर फ्रांस के कब्जे में था लेकिन बाद में इसे भारत में विलय किया गया। पांडिचेरी की मुख्य भाषा तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी है। पुडुचेरी का क्षेत्रफल 492 वर्ग किलोमीटर है।

4. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह (Andaman And Nicobar Islands) – यह द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में मौजूद है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुल 572 द्वीप मौजूद है। इस द्वीप समूह पर केंद्र का शासन है। इस केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी पोर्टब्लेयर है। अंडमान और निकोबार का क्षेत्रफल 8249 वर्ग किलोमीटर है। यहां की मुख्य भाषा हिंदी, अंग्रेजी है लेकिन तमिल, बांग्ला भी बोली जाती है। इस केंद्रशासित प्रदेश का गठन 1 नवम्बर, 1956 को किया गया था।

केंद्र शासित प्रदेशों के नाम Kendra Shasit Pradesh Ke Naam

5. दमन और दीव (Daman And Diu) – भारत में विलय से पहले इस केंद्र शासित प्रदेश पर पुर्तगाल का शासन था। यह गोवा राज्य के पास अरब सागर में मौजूद है। दमन एंड दीव का क्षेत्रफ़ल 112 वर्ग किलोमीटर है। इस केंद्र शासित प्रदेश की मुख्य भाषा कोंकणी, अंग्रेजी, गुजराती है। इस प्रदेश की राजधानी दमन है। 30 मई 1987 को दमन दीव का गठन हुआ था।

6. लक्ष्यद्वीप (Lakshadweep) – यह द्वीप समूह अरब सागर में स्थित है। लक्ष्यद्वीप का गठन 1 नवम्बर, 1956 को हुआ था। इसका क्षेत्रफल 32 वर्ग किलोमीटर है। लक्ष्यद्वीप की राजधानी का नाम कवरत्ती है। अंग्रेजी और मलयालम यहां की मुख्य भाषा है। इस द्वीप समूह में कुल 36 द्वीप है।

7. दादर और नगर हवेली (Dadra And Nagar Haveli) – महाराष्ट और गुजरात के मध्य यह केंद्र शासित प्रदेश स्थित है। भारत में विलय से पहले दादर नगर हवेली पुर्तगालियों के कब्जे में थी। इस केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी सिलवास है। दादर नगर हवेली का क्षेत्रफल 491 वर्ग किलोमीटर है। इस केंद्र शासित प्रदेश की मुख्य भाषा अंग्रेजी, गुजराती, मराठी है। 11 अगस्त, 1961 को इसका गठन किया गया था।

8. जम्मू और कश्मीर (Jammu And Kashmir) – जम्मू और कश्मीर के राज्य का दर्जा हटाकर उससे 2 नए केंद्रशासित प्रदेश बनाये गए है। इनमे जम्मू और कश्मीर से लद्दाख अलग किया गया है।

9. लद्दाख (Ladakh) – लद्दाख अलग केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया है।

Union Territories In Hindi भारत के केंद्र शासित प्रदेश

दिल्ली, जम्मू एंड कश्मीर और पुडुचेरी को छोड़कर किसी भी केंद्र शासित प्रदेश (Union Territories Of India In Hindi) में मुख्यमंत्री नही है। बाकी के केंद्र शासित प्रदेशों पर उपराज्यपाल या प्रशासनिक अधिकारी का शासन होता है। उपराज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति करते है। केंद्र शासित प्रदेश बनने का मुख्य कारण इनकी संस्कृति, इतिहास है।

आजादी के वक्त ज्यादातर केंद्र शासित प्रदेश पुर्तगालियों या फ्रांसीसियों के कब्जे में थे। इनकी भौगोलिक स्थिति भी इनके केंद्र शासित प्रदेश बनने का कारण है। इनमे से कई प्रदेश भारत के राज्यों से दूर समुद्र में थे, यही कारण था कि इन्हें किसी राज्य में विलय नही किया गया।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट Union Territories In Hindi में 7 केंद्र शासित प्रदेशों के नाम (Kendra Shasit Pradesh Ke Naam) पर जानकारी कैसी लगी। यह पोस्ट “Union Territories Of India In Hindi” पसंद आयी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment