Marigold Flower Information In Hindi गेंदे का फूल

गेंदे का फूल Marigold Flower In Hindi –

इस पोस्ट Marigold Flower Information In Hindi में गेंदे का फूल (Genda Ka Phool) की जानकारी है। गेंदे का फूल बहुतायात से बागानों और बगीचों में उगाया जाता है। इस पौधे का मुख्य उपयोग सजावट के तौर पर किया जाता है। गेंदे का फूल दिखने में सुंदर और आकर्षक होता है। इस फूल की खुशबू भी मनमोहक होती है। गेंदे के फूल को अंग्रेजी में “मेरीगोल्ड फ्लावर” भी कहते है। अक्सर इस फूल की मालाएं भी बनाई जाती है। तो आइए दोस्तो, गेंदे का फूल (Marigold Flower In Hindi) की जानकारी जानने का प्रयास करते है।

Marigold Flower Information In Hindi

गेंदे का फूल की जानकारी Marigold Flower Information In Hindi –

1. गेंदे का फूल (Genda Ka Phool) पूरी दुनिया में उगाया जाता है। अफ्रीका और एशिया महाद्वीप में इसकी व्यापक खेती की जाती है। भारत देश में गेंदे के फूल की बहुत ज्यादा मांग है क्योंकि शादी समारोह में इस फूल की सजावट करते है।

2. मेरीगोल्ड फ्लावर की दो मुख्य प्रजाति या किस्म है। अफ्रीकन गेंदा और फ्रेंच गेंदा। इसकी अन्य प्रजातियों में सिग्नेट मैरीगोल्ड, मुले गेंदा आती है। वैसे गेंदे का फूल का मूल स्थान मैक्सिको देश माना जाता है। इसकी दुनियाभर में करीब 50 से ज्यादा प्रजाति है।

3. आमतौर पर मिलने वाला गेंदे का फूल (Marigold Flower) पीले रंग का होता है। लेकिन इस फूल की अन्य रंगों की किस्में भी मिलती है। हल्का पीला या नारंगी रंग में भी मेरीगोल्ड फूल मिलता है। इस फूल का रंग स्वाद में कड़वा होता है। गेंदे के फूल में कई सारी पंखुड़ियां होती है। फूल के बीच मे पंखुड़ियां छोटी और बाहरी पंखुड़ियां बड़ी होती है।

4. गेंदे के फूल में नर और मादा दोनों जननांग पाये जाते है। पौधे पर फूल पूरे साल लगते है। पुराने फूल हटाने पर उसकी जगह नए फूल आ जाते है।

5. गेंदे के पौधे की ऊंचाई 4 फुट के करीब होती है। कुछ प्रजाति के पौधे की ऊंचाई इससे कम या ज्यादा भी होती है। इस पौधे की पत्तियां हरी दांतेदार होती है। पौधे पर गेंदा पुष्प अक्टूबर के महीने में लगना शुरू होते है।

6. गेंदा के पौधे की बुआई बीज रोपण के द्वारा की जाती है। कुछ ही दिनों में पौधा दिखने लगे जाता है। पौधे को नियमित पानी की आवश्यकता होती है। पौधे के वयस्क होने पर पीले नारंगी फूल लगते है।

गेंदे के फूल Genda Ka Phool Information –

Marigold Flower Information In Hindi –

7. गेंदा के फूल (Genda Ka Phool) खुशबूदार है, इसलिए इसका इत्र भी बनाया जाता है। खासतौर पर भारतीय महिलाएं इसका बना गजरा भी पहनती है। इस तरह से कह सकते गई कि गेंदा फूल सुंदरता का प्रतीक है। गेंदे का फूल लम्बे समय तक ताजा रहता है।

8. शादी समारोह में गेंदा फूल की लड़िया और मालाएं बनाकर शादी के मंडप की सजावट करते है। वर वधु को इसकी बनी वरमाला भी पहनाते है। राजनीतिक जनसभाओं या किसी भी सम्मान समारोह में गेंदा के फूल की मालाएं पहनाई जाती है। देवी देवताओं की पूजा करने में भी गेंदा के फूल का उपयोग होता है।

9. आर्युवेद में गेंदा के फूल का विशेष महत्व है। गेंदे का फूल बाग बगीचों या घर के गमलों में लगाने से मच्छर दूर रहते है। दाद या फुंगल इन्फेक्शन में गेंदा का फूल की पत्तियों का रस लगाने से राहत मिलती है। इस फूल में एंटीसेप्टिक और जीवाणुरोधी गुण भी होते है। घाव या सूजन होने पर गेंदा को पीसकर लगाने से राहत मिलती है।

10. गेंदे का फूल आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। चेहरे की त्वचा में भी यह निखार लाता है। इसके एंटीएजिंग गुण त्वचा को हमेशा जवान बनाये रखते है। चेहरे से दाग धब्बों और पिम्पल्स को दूर करता है।

11. मेरीगोल्ड फ्लावर से रंग निकाला जाता है। इस रंग का उपयोग टेक्सटाइल उद्योगों में किया जाता है। इसके फूल से निकले तेल का इस्तेमाल सौंदर्य उत्पादों में किया जाता है।

12. गेंदे के फूल (Marigold Flower) का औसत जीवनकाल 4 महीने का होता है। यह एक वार्षिक पौधा है जिसकी खेती हर साल की जाती है। Marigold Flower Information In Hindi

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट Marigold Flower Information In Hindi में गेंदे का फूल (Genda Ka Phool) की जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “मेरीगोल्ड फ्लावर Marigold Flower In Hindi” पसंद आया हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment