Essay On Summer Season In Hindi ग्रीष्म ऋतु पर निबंध

Essay On Summer Season In Hindi

यह आर्टिकल Essay On Summer Season In Hindi ग्रीष्म ऋतु पर निबंध (Garmi Par Nibandh) पर है।गर्मियों का मौसम स्कूली बच्चो के लिए छुट्टियों का मौसम है। गर्मी में तेज चिलचिलाती धूप के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल होता है। लोग छुट्टियां मनाने के लिए अक्सर गर्मियों में बाहर जाते है। ग्रीष्म ऋतु का महत्व पर निबंध (Grishma Ritu Par Nibandh) में ग्रीष्म ऋतु के बारे में जानेंगे।

ग्रीष्म ऋतु पर निबंध Essay On Summer Season In Hindi

ग्रीष्म ऋतु (Summer Season) में सूर्य देवता का प्रकोप रहता है। तपती धूप लोगो को घरों में बांधे रखती है। ग्रीष्म ऋतु का सबसे ज्यादा इंतेज़ार स्कूल के बच्चों को रहता है। इसी दौरान उनकी वार्षिक परीक्षा होती है। परीक्षा के बाद लम्बा ग्रीष्मकालीन अवकाश होता है। इस अवकाश में छोटे बच्चें अपने नाना नानी के घर जाते है। कुछ बच्चे समर केम्प या कोचिंग संस्थानों को जॉइन करते है। गर्मियों में ही लोग ठंडे या पहाड़ी स्थानों पर घूमने भी जाते है। लोग शिमला, मनाली, ऊटी, कश्मीर जैसे पर्यटन स्थानों पर पिकनिक मनाने जाते है।

लोग गर्मी से बचने के लिए फैन चलाते है और भी ज्यादा गर्मी हो तो कूलर या एसी चलाते है। गर्मियों का मुख्य पेय प्रदार्थ शर्बत, लस्सी, कोल्डड्रिंक, ज्यूस इत्यादि होते है। अक्सर बर्फ का गोला वाला और कुल्फी, आइसक्रीम वाला मोहल्ले में आता रहता है।

गर्मी के मौसम में तरबूज, खरबूजा, आम इत्यादि फल खाने को मिलते है। ये फल ठंडे प्रकृति के होते है। गर्मियों में प्यास बहुत ज्यादा लगती है। बार बार पानी पीने का मन होता है। गर्मी भगाने का हर प्रयास किया जाता है।

गर्मी पर निबंध Garmi Par Nibandh –

Essay On Summer Season In Hindi – देश का मजदूर और किसान तेज तपती गर्मी में भी घर से बाहर निकलता है। दो जून की रोटी के लिए गर्मी से संघर्ष करता है। खेतों में बुआई करने के लिए किसान तेज गर्मी में सूर्य देवता से लोहा लेता है। ऑफिस, दूकान या किसी कारोबार के लिए लोग गर्मी में भी बाहर निकलते है।

ग्रीष्म ऋतु में पानी और बिजली की सबसे ज्यादा किल्लत होती है। गांव में पानी का कुँवा, तालाब इत्यादि सुख जाते है या पानी कम हो जाता है। पशु पक्षियों के लिए भी पानी नही रहता है। घर पर भी नल में बहुत कम पानी की सप्लाई होती है। बिजली भी हमसे लुका छुपी का खेल खेलती है। आये दिन बिजली कटौती की समस्या रहती है। इससे गर्मी के मारे हाल बेहाल हो जाता है। ग्रीष्म ऋतु में पेड़ पौधें भी सुख जाते है।

गर्मियों में दिन लम्बे और राते छोटी होती है। यह ऋतु मार्च माह से शुरू होती है जो जून माह तक चलती है। बारिश का मौसम आने तक ग्रीष्म ऋतु रहती है। पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन का मुख्य कारण पृथ्वी का अपने अक्ष पर झुका हुआ होना है। पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है, जब पृथ्वी का गोलार्द्ध सूर्य की तरफ झुका होता है तब उस गोलार्द्ध में गर्मी का मौसम रहता है।

गर्मी का मौसम का महत्व Grishma Ritu Par Nibandh –

Essay On Summer Season In Hindi – ग्रीष्म ऋतु (Summer Season) में लू के थपेड़े लोग सहन करते है। पूरे दिन गर्म हवाएं चलती रहती है। धूल भरी आंधियां अक्सर आती रहती है। इस दौरान लोग अपने घरों में ही रहना पसंद करते है। गर्मी में लोगो का पसीना भी निकलता है। गर्मी सहन ना होने पर नहाने का भी मन करता है। इस मौसम में पानी की प्यास भी बहुत ज्यादा लगती है। गर्मियों में लू लगने से हर साल लोगो की मौत हो जाती है। शरीर में पानी की कमी अक्सर में हो जाती है। इसलिए गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी पीते रहना चाहिए।

गर्मी के मौसम में सूर्य की तपिश से बचने के लिए लोग पेड़ पौधों की छाया ढूढ़ते है। जीव जंतु भी पेडों की छाया में आकर सुकून महसूस करते है। पेड़ के नीचे बैठने पर ठंडी हवा आती है। पेडों का महत्व गर्मी में ज्यादा अनुभव होता है। इसलिए दोस्तों, पेड़ लगाइये और पूण्य कमाइये।

ग्रीष्म ऋतु का महत्व About Summer Season In Hindi –

गर्मी का मौसम (Summer Season) वर्षा के आगमन का सूचक है। गर्मी के कारण ही समुद्र से पानी वाष्प बनकर ऊपर उठता है और बादलों का रूप लेकर बरसता है। वसन्त ऋतु के बाद ग्रीष्म ऋतु शुरू होती है जो वर्षा ऋतु के आगमन तक रहती है।

गर्मियों का मौसम भी आनन्ददायक होता है क्योंकि हम अपने मनपसंद के कपड़े पहन सकते है। सर्दियों में कपडो के ऊपर कोट या जर्सी आ जाती है। प्रत्येक मौसम का अपना एक महत्व है। एक सा मौसम जीवन में नीरसता लाता है। हर मौसम में दूसरे मौसम का महत्व पता चलता है।

यह भी पढ़े –

Note – इस पोस्ट Essay On Summer Season In Hindi में ग्रीष्म ऋतु पर निबंध (Grishma Ritu Par Nibandh) आपको कैसा लगा। गर्मी का महत्व पर निबंध (Garmi Par Nibandh) पर आपके विचारो का स्वागत है। यह पोस्ट “About Summer Season In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment