बारहसिंगा की रोचक जानकारी Swamp Deer In Hindi

Swamp Deer In Hindi
Barasingha

यह पोस्ट Swamp Deer In Hindi बारहसिंगा के बारे में जानकारी (Barasingha Information In Hindi) पर है।बारहसिंगा जानवर हिरण के वंश का है। यह जानवर भारत और नेपाल देश में मिलता है। इस प्राणी की खासियत इसके सिंग है जो 12 कि संख्या में होते है। बारहसिंगा हिरण की दुर्लभ प्रजाति है। बारहसिंगा के बारे में जानकारी जानने का प्रयास इस आर्टिकल में करते है।

बारहसिंगा की जानकारी Swamp Deer In Hindi

1. बारहसिंगा (Swamp Deer) प्राणी उत्तर और मध्य भारत में पाया जाता है। नेपाल देश में भी इसकी मौजूदगी है। यह हिरण प्रजाति गंगा के मैदानी इलाकों में ज्यादातर मिल जाती है। जंगलो में भी बारहसिंगा मिल जाता है। मध्य प्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, UP का दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, असम का काजीरंगा नेशनल पार्क में आप इस प्राणी को देख सकते है।

2. इस हिरण प्रजाति की तीन उपप्रजाति भारत और नेपाल में पायी जाती है। वेस्टर्न बारहसिंगा जो गंगा के मैदान और नेपाल में मिलती है। साउथर्न बारहसिंगा जो कि मध्यप्रदेश में मिलती है। तीसरी उपप्रजाति ईस्टर्न बारहसिंगा है जो कि असम राज्य में संरक्षित है।

3. बारहसिंगा का नाम इसके सर पर मौजूद सींग की वजह से पड़ा है। इसके सर पर करीब 12 सींग होते है। वैसे कुछ बारहसिंगा के 20 के करीब सींग भी होते है। सामान्य हिरण प्रजाति के केवल 2 सींग होते है।

4. बारहसिंगा झुंड में पाया जाने वाला सामाजिक प्राणी है। इनकी संख्या झुंड में 20 से 60 के करीब होती है। मादा नर के मुकाबले झुंड में दुगनी होती है। वैसे इनके झुंड में केवल नर भी हो सकते है या फिर केवल मादा भी हो सकती है।

5. एक वयस्क नर बारहसिंगा का वजन 180 से 200 किलोग्राम तक होता है। इनकी ऊंचाई करीब 4 फ़ीट होती है। एक सामान्य हिरण की तुलना में बारहसिंगा बड़ा होता है।

6. इस हिरण की गर्दन पर लम्बे बाल होते है। बारहसिंगा के शरीर का रंग गहरा नारंगी या हल्का भूरा होता है। नर बारहसिंगा का रंग मादा से ज्यादा चमकदार होता है।

7. बारहसिंगा प्राणी (Barasingha) शाकाहारी है और केवल घासफूस खाता है। यह प्राणी गर्मी हो या सर्दी पानी बहुत ज्यादा पीता है। बारहसिंगा पेड़ो की पत्तियां, टहनियां, फल इत्यादि खाता है। यह जलीय पौधों को भी खाता है।

बारहसिंगा के बारे में जानकारी Barasingha Information In Hindi –

Swamp Deer In Hindi बारहसिंगा –

8. इस जानवर का दुश्मन शिकारी तेंदुआ, टाइगर इत्यादि होते है। मनुष्य भी बारहसिंगा प्राणि का दुश्मन है। इसके सिंग और मांस के लिए लालची इंसान शिकार करते है।

9. नर बारहसिंगा मादा से सबन्ध बनाने के लिए आपस में सींगों से लड़ते है। जीतने वाला नर बारहसिंगा मादा से सबन्ध बनाता है। एक सीजन में नर करीब 20 से 30 मादाओं के साथ सबन्ध बनाता है।

10. नर मादा के साथ गर्मियों में सबन्ध बनाता है। मादा बारहसिंगा करीब 8 माह की गर्भावस्था के बाद एक बच्चे को जन्म देती है।

11. बारहसिंगा प्राणी मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश राज्य का राज्य पशु भी है। इन राज्यों में यह प्राणी मिल जाता है।

12. यह हिरण प्रजाति दिनभर चरता रहता है। बारहसिंगा रात से ज्यादा दिन में एक्टिव रहता है। इसे हमेशा भोजन की तलाश रहती है।

13. वर्तमान में बारहसिंगा विलुप्त प्राणी की श्रेणी में है। पहले एशिया महाद्वीप के कई देशों में यह प्राणी मिलता था लेकिन अब भारत और नेपाल में ही सीमित है। भारत देश में बारहसिंगा का संरक्षण वन्य जीव अभ्यारणों में हो रहा है।

14. बारहसिंगा (Swamp Deer) का औसत जीवनकाल करीब 25 वर्ष होता है।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट Swamp Deer In Hindi में बारहसिंगा की जानकारी (Barasingha Information In Hindi) आपको कैसी लगी। आर्टिकल “Barasingha Animal” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

3 thoughts on “बारहसिंगा की रोचक जानकारी Swamp Deer In Hindi”

Leave a comment