टर्की पक्षी की रोचक जानकारी Turkey Bird In Hindi

Turkey Bird In Hindi

टर्की पक्षी Turkey Bird In Hindi मुर्गे की ही एक प्रजाति है। मुर्गे से यह आकार में बड़े होते है। टर्की पक्षी का पालन मांस और अंडों के लिए किया जाता है। तो आइए इस रोचक पक्षी के बारे में (Turkey Bird Information In Hindi) जानने का प्रयास करते है।

टर्की पक्षी की जानकारी Turkey Bird In Hindi

1. अमेरिका में टर्की पक्षी (Turkey Bird) बहुतायत से मिलता है। इसकी मुख्यतः दो प्रजाति है, एक जंगली टर्की और दूसरी पालतू टर्की। पालतू तुर्की का पालन मांस और अंडों के लिए किया जाता है।

2. जंगली टर्की पक्षी जंगलो में पानी के पास रहता है। यह पेडो पर घोंसला बनाता है। पालतू या घरेलू टर्की पक्षी इंसानों के द्वारा पाला जाता है।

3. टर्की एक बुद्धिमान पक्षी है और इसकी मेमोरी भी अच्छी होती है। यह जिस इलाके में रहता है, उसकी पहचान रखता है। टर्की को सामाजिक प्राणी भी कह सकते है।

4. नर टर्की पक्षी मादा से आकार में बड़ा होता है। नर जंगली टर्की के पंख विभिन्न रंगों में होते है। मादा के पंख भूरे रंग के होते है। घरेलू टर्की पक्षी का रंग सफेद होता है। यह वजन में भी ज्यादा भारी होते है।

5. इस पक्षी के दो पैर होते है और प्रत्येक पैर में तीन उंगली होती है। पैर पतले और मजबूत होते है।

6. टर्की के सर और गर्दन के हिस्से में बाल नही होते है। उत्तेजित होने के समय उसके सर का रंग नीला होता है। जब लड़ाई करता है तो सर का रंग लाल हो जाता है।

7. नर और मादा टर्की के गले पर लटकती हुई चमड़ी होती है जो लाल रंग की होती है। इसे वाटल कहते है। नर में यह थोड़ी बड़ी होती है।

Turkey Bird Information In Hindi टर्की पक्षी –

8. टर्की पक्षी (Turkey Bird) 40 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से जमीन पर दौड़ लेता है। 88 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से उड़ भी सकता है लेकिन इनकी उड़ान ज्यादा लम्बी नही होती है। टर्की ज्यादा से ज्यादा केवल 500 मीटर तक ही उड़ सकता है। घरेलू या पालतू टर्की उड़ने में अक्षम होता है।

9. मांस के लिए टर्की पालन किया जाता है। अमेरिका ही नही दुनिया के कई देशों में इसका पालन किया जाता है। भारत में भी पिछले कुछ वर्षों से टर्की पालन बढ़ा है।

10. नर टर्की मादा को रिझाने के लिए अपनी पूंछ को मोर पक्षी की तरह फैला लेता है। इसके साथ ही वह तेज आवाज निकालता है। मादा को आकर्षित करने का यह तरीका है।

11. मादा टर्की पक्षी 10 से 15 अंडे देती है। अंडों का रंग हल्का भूरा धब्बेदार होता है। यह पक्षी एक एक अंडा रोज देता है। करीब 28 दिन तक अंडों को सेहने के बाद उनमें बच्चे निकलते है। बच्चों के भोजन का प्रबंध मादा करती है। कुछ दिनों के बाद बच्चे चलने लग जाते है और स्वयं भोजन ढूंढते है।

12. टर्की का मुख्य भोजन फलों के बीज, कीड़े, छिपकली और मेंढक होते है। यह पक्षी सर्वाहारी होता है।

13. टर्की पक्षी का औसत जीवनकाल 10 वर्ष होता है। लेकिन मांस के लिए फैक्टरियों में पैदा हुए टर्की पक्षी करीब 5 से 7 महीने ही जीवित रह पाते है।

यह भी पढ़े – 

Note – टर्की पक्षी Turkey Bird In Hindi पर जानकारी (Turkey Bird Essay) कैसी लगी। यह पोस्ट “Turkey Bird Information In Hindi” पसंद आयी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment