Essay On Mother In Hindi माँ का महत्व पर निबंध

यह आर्टिकल Essay On Mother In Hindi माँ का महत्व पर निबंध (Maa Par Nibandh) पर है। “माँ” शब्द का महत्व दुनिया में सबसे प्यारा है। माँ की दुलार और ममता दुनिया के दो अनमोल रत्न है। 9 महीने अपने कोख में पालने वाली माँ पर निबंध लेखन के बारे में जानने का प्रयास इस पोस्ट “Importance Of Mother In Hindi” में करेंगे। माँ का महत्व हर धर्म की किताबों में मिल जाता है। माँ के पैरों तले जन्नत मानी गयी है। तो आइये दोस्तों, माँ के बारे में बात करते है।

Essay On Mother In Hindi

किसी को घर मिला, किसी के हिस्से दुकान आयी।
में घर में सबसे छोटा था, मेरे हिस्से माँ आयी। – मुन्नवर राणा

माँ का महत्व पर निबंध Essay On Mother In Hindi

कोई औरत माँ (Mother) तब बनती है, जब उसे कोई “माँ” कहता है। माँ शब्द किसी भी स्त्री के लिए गौरव की बात होती है। जब बच्चा माँ कहकर बुलाता है, तो वो क्षण उसके जीवन में अनमोल होता है। माँ की ममता की तुलना ईश्वर से की जाती है। जो कष्ठ और पीड़ा माँ अपने बच्चे के लिए सेहती है, वो दुर्लभ है। माँ को मदर, मम्मी, अम्मी या माता भी कहा जाता है और हर शब्द से ममता ही बाहर आती है।

माँ के बारे में यह भी कहा जाता है कि ईश्वर हर एक के साथ नही रह सकता है, इसलिए उसने माँ बनाई। माँ का प्यार अनमोल होता है, जो खुशनसीब लोगो को मिलता है। बच्चें का रोना सुनकर माँ सहम जाती है और उसे अपने सीने से लगा लेती है।

दुनिया की नजर में आप सही या गलत हो सकते है लेकिन माँ की नजर में केवल आप सही ही होते है। अपने बचपन के दिन याद कीजिये जब आपकी माँ आपको लौरी गाकर सुनाती थी। आपकी हर छोटी मोटी जरूरत का ख्याल रखती थी। रात भर सिर्फ आपके लिए जगी रहती थी। आपके लिए दुनिया में किसी से भी लड़ने को तैयार रहती थी। बाप की डांट खाकर माँ की ममता भरी गोद में आप सो जाते थे। आज उसी माँ को कई बच्चे आश्रम छोड़कर आ जाते है।

यह सार्वभौमिक सत्य है की माँ (Mother) निःस्वार्थ भाव से अपने बच्चे को पालती है। बचपन में स्कूल जाने के लिए आपका टिफिन तैयार करती है। स्कूल के लिये तैयार होने में माँ भरपूर सहयोग करती है। बच्चा अपनी माँ के मार्गदर्शन में ही जीवन में आगे बढ़ता है। आपको अच्छे संस्कार माँ से ही मिलते है।

माँ का महत्व Importance Of Mother In Hindi –

माँ पर निबंध (Essay On Mother In Hindi) – दुनिया में हर इंसान का अस्तित्व माँ से ही है। प्रसव की भयंकर पीड़ा सहकर वो हमें जन्म देती है। हम बड़े होने पर माँ को पीड़ा पहुचाते है और हमे शर्म भी नही आती है।

किसी भी बच्चे के लिए माँ केवल माँ नही होती है वो एक शिक्षक और दोस्त भी होती है। किसी भी बच्चे के लिए उसकी पहली टीचर माँ होती है। हमारी परवरिश की जिम्मेदार माँ ही होती है। बचपन से लेकर अब तक हमारा लालन पालन माँ ही करती है। उसी के साये तले हम अच्छे और बुरे में फर्क करना सीखते है। हम बीमार होते है, तो हमारा ख्याल माँ ही रखती है। किसी ने भी क्या खूब कहा है कि –

मेने ईश्वर को नही देखा लेकिन माँ को देखा है।
शायद ईश्वर ऐसा ही होगा।

सूर्योदय से पहले माँ उठ जाती है और घर का सारा काम करती है। आपके लिए चाय बनानी हो या खाना तैयार करना हो, माँ बिल्कुल भी काम से नही झिझकती है।

माँ पर निबंध Maa Par Nibandh –

Essay On Mother In Hindi माँ का महत्व पर निबंध – माँ त्याग की मूरत होती है। जब वो पत्नी बनकर ससुराल आती है, तो अपने घर का त्याग करती है। बच्चे के लिए अपने स्वार्थ और अहम का त्याग करती है। बच्चे के लिए ढाल बनकर हमेशा तैयार रहती है। कभी कभी माँ के प्यार और दुलार के साथ डांट भी मिलती है। वो डांट भी माँ का प्यार ही है जो हमें सही रास्ते पर लाता है।

माँ के दिल को कभी ठेस नही पहुंचानी चाहिए। माँ का कर्ज आप अपनी पूरी जिंदगी में भी नही चुका सकते है। ममता से भरी माँ के लिए पूरे साल में एक दिन मातृ दिवस के रूप में मनाया जाता है। आपके लिए हर दिन माँ का दिन होना चाहिए क्योंकि आपकी माँ भी आपसे हर दिन प्यार करती है। क्या माँ अपने बच्चे के लिए प्यार दर्शाने का एक दिन निश्चित करती है? माँ पूरी जिंदगी अपने बच्चों को देने में बिता देती है और बदले में कुछ भी नही मांगती। इसलिए माँ के प्रेम को निःस्वार्थ माना जाता है।

चलती फिरती आंखों से अजां देखी है,
मैंने जन्नत तो नही देखी माँ देखी है। – मुन्नवर राणा

यह भी पढ़े – 

नोट – इस पोस्ट Essay On Mother In Hindi में माँ का महत्व पर निबंध कैसा लगा। माँ पर निबंध (Maa Par Nibandh) पर यह आर्टिकल “Importance Of Mother In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment