वनों का महत्व पर निबंध Forest Essay In Hindi

यह पोस्ट Forest Essay In Hindi वनों का महत्व पर निबंध (Importance Of Forest In Hindi) के बारे में है।वनों पर निबंध और वनों का महत्व के बारे में हमें जानना चाहिए। प्राकृतिक संपदा जंगलो में सबसे ज्यादा है। जंगल पर निबंध (Jungle Essay In Hindi) और इनको बचाने के तरीकों को बताने का प्रयास है।

Forest Essay In Hindi

वनों का महत्व पर निबंध Forest Essay In Hindi

साधारण शब्दों में कहे तो जंगल (Forest) एक भूमि है जो घने पेड़ पौधों से भरी हुई है। इसमें जीव जंतु और विभिन्न प्रजाति के वृक्ष पाए जाते है। जंगल छोटा और बड़ा दोनों ही होते है। जंगलो में जीवो और पेड़ो में विविधता देखने को मिलती है। धरती की सुंदरता वनों से ही है। धरती पर हरियाली वनों के कारण ही है। प्राचीन समय में ऋषि मुनि जंगलों में ही तपस्या किया करते थे।

गर्मियों में तेज धूप से बचने के लिए पेडों की छाव तलाशी जाती है। पेड़ की अमृत रूपी छाया में आकर सुकून मिलता है। वनों में जीवों को भी यही सुकून चाहिए। वृक्ष जीवन के लिए जरूरी है और धरती पर ज्यादातर वृक्ष वनों में ही मिलते है। सोचिए अगर आपको रहने के लिए दो ऑप्शन दिए जाए, एक मरुस्थल और दूसरा वन तो आप किसे चुनेंगे। जाहिर सी बात है आप वन चुनेंगे।

जंगलों में विविधता और वन्य जीवन Jungle Essay In Hindi –

जंगल (Forest) में परिस्थिति तंत्र व्यापक स्तर पर फैला हुआ है। जंगल में विभिन्न प्रकार के जंगली जीव पाये जाते है। इनमें मांसाहारी और शाकाहारी दोनों प्रकार के जानवर होते है। शेर, चीता, तेंदुआ, लोमड़ी, भेड़िया, भालू जैसे मांसाहारी जंगली जीव मिलते है। हिरण, खरगोश, हाथी जैसे शाकाहारी जानवर भी जंगल मे पाये जाते है। पेड़ पौधों पर निवास करने वाले सुंदर रंगबिरंगे पक्षी भी बहुतायत में जंगलो में पाये जाते है। तोता, मैना, गिद्ध, गौरेया, उल्लू जैसे पक्षी जंगलो में चहकते हुए मिल जाते है।

जंगलों में जीवो की विभिन्नता होती है। एक तरफ हाथी जैसा विशाल जानवर होता है, तो दूसरी तरफ मामूली सी छोटी चींटी होती है। वनों में शिकार और शिकारी एक साथ रहते है। जंगल में मांसाहारी जानवर छोटे शाकाहारी जानवरों को खाते है। जंगल का राजा शेर छोटे शाकाहारी जीवों हिरण, खरगोश इत्यादि का शिकार करता है। घटने वनों से जीवों की संख्या में कमी आयी है। कई वन्य प्रजातियां विलुप्त हो चुकी है और कई विलुप्ति की कगार पर है।

वनों या जंगलों के वृक्षों में भी विभिन्नता होती है। कही पर ऊंचे ऊंचे वृक्ष है, तो कही पर छोटी घास या झाड़ी होती है। पेड़ पौधों से कंद मूल, फल इत्यादि प्राप्त होते है और जंगल इनका खजाना है।

जंगल या वन का महत्व पर निबंध Importance Of Forest In Hindi –

पृथ्वी पर जीवन के लिए जंगलों का होना अति आवश्यक है। जंगलो के कारण ही धरती पर वर्षा होती है। शुद्ध हवा के लिए जंगल जरूरी है। जंगल कई जानवर और पक्षियों का घर है। मनुष्य स्वार्थी है और इसी कारण वह जंगलों को उजाड़ रहा है। लगातार हो रही पेडों की कटाई के कारण वनभूमि कम हो गई है। जंगल सिमट रहे है और शहर बढ़ रहे है।

  • जंगलों (Forest) में कई प्रकार के औषधीय पौधे भी मिलते है जिनसे आर्युवेदिक दवाइयां बनाई जाती है।
  • वनों को काटकर उसकी लकड़ी से फर्नीचर बनाया जाता है। चीड़, देवदार जैसे वृक्ष वनों में ही मिलते है। लेकिन वृक्षो की अंधाधुंध कटाई गलत है, हमें इसे रोकना होगा नही तो परिणाम गंभीर होंगे।
  • वन पृथ्वी के वायुमंडल को संतुलित रखते है। ग्लोबल वार्मिंग को कम करते है। धरती के वातावरण के तापमान को यह कम करने में सहायक है।
  • वनों की कमी होने से धरती पर कई नदियां सुख गई है और कई नदियों में पानी कम हो गया है। नदियों को बचाने के लिए वन संरक्षण जरूरी है।
  • पर्यावरण संतुलन के लिए वनों का संरक्षण जरूरी है। मनुष्य की जरूरत और निर्भरता वनों पर है।
  • वन मृदा अपरदन को रोकते है। भूमि के कटाव को कम करते है। इससे उपजाऊ भूमि बनी रहती है।
  • जनसंख्या विस्फोट के कारण निवास के लिए भूमि कम पड़ रही है। इसलिए वनों की कटाई होती है।
  • मनुष्य वनों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष लाभ लेता रहता है। वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण इत्यादि से वन हमें बचाते है। वन पर्यावरण प्रदूषण के खतरे को कम करते है।

वनों पर निबंध Jungle Par Nibandh –

वनों का बचाव और संरक्षण जरूरी है। वनों का संरक्षण होगा तो वनस्पति और वन्य जीवों का भी संरक्षण होगा। भारत में वन संरक्षण का अधिनियम भी बना हुआ है। वन नीति के अनुसार भारत के भूभाग पर 33 फीसदी वन होना चाहिए।

भारत में कई प्रकार के वन पाये जाते है। गंगा नदी के पास के सुन्दर वन, हिमालय क्षेत्र के सदाबहार वन, मानसूनी वन, राजस्थान क्षेत्र के शुष्क वन इत्यादि कई प्रकार के जंगल भारत देश के विभिन्न इलाकों में है। भारत के 21 फीसदी भाग पर जंगल मौजूद है।

वनों की कटाई नही रुकी तो आने वाला समय मानव जाति के लिए विकट होने जा रहा है। रेगिस्तानी भूमि में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वनों की कटाई करने पर सख्त कानून होने चाहिए। जीवन के लिए ऑक्सिजन जरूरी है, ऑक्सीजन पेड़ पौधों से मिलती है। वन पेड़ पौधों से ही बनते है। जागरूकता ही समझदारी है।

यह भी पढ़े –

नोट – वनों का महत्व पर निबंध Forest Essay In Hindi का यह आर्टिकल Importance Of Forest In Hindi आपको कैसा लगा। यह पोस्ट “Jungle Essay In Hindi” पसंद आयी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment