शिक्षा का महत्व पर निबंध – Importance Of Education Essay In Hindi

शिक्षा का महत्व पर निबंध Importance Of Education Essay In Hindi

शिक्षा से ही मनुष्य जीवन में व्यवहारिकता आती है। शिक्षा किसी भी देश के विकास में महत्वपूर्ण है। शिक्षा का महत्व हर जगह पर है। इस लेख Importance Of Education Essay In Hindi में शिक्षा का महत्व पर निबंध और भारतीय शिक्षा प्रणाली की जानकारी बताने का प्रयास है।

भारत देश में शिक्षा का विशेष महत्व है क्योंकि देश के निर्माण में शिक्षा आवश्यक अंग है। शिक्षा का महत्व पर निबंध कक्षा 5, 6, 7, 8, 10 और 12 के लिए Importance Of Education Essay In Hindi Language उपयोगी सिद्ध होगा। तो आइए दोस्तों, शिक्षा पर निबंध और उसके महत्व पर चर्चा करते है।

Importance Of Education Essay In Hindi

शिक्षा पर निबंध Essay On Education In Hindi

अच्छी शिक्षा (Education) हासिल करने पर सबका हक है। शिक्षा उचित और काबिलियत के मुताबिक होनी चाहिए। बच्चें के चहुमुंखी विकास के लिए शिक्षा अनिवार्य है। बच्चे की जिस क्षेत्र में रुचि है, उसे शिक्षा भी उसी क्षेत्र की मिलनी चाहिए। बच्चे देश का भविष्य है और अच्छे भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी है। अच्छे और बुरे की पहचान शिक्षा करवाती है। एक शिक्षित नागरिक देश की आर्थिक तररकी के लिए जिम्मेदार होता है।

शिक्षा इंसान के मन को आत्मविश्वास से भर देती है। शिक्षा से ही अधिकारों की पहचान होती है। एक शिक्षित इंसान अशिक्षित से बहुत बेहतर होता है। व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा का महत्व है। जानवर और इंसान में फर्क केवल शिक्षा से ही आता है।

शिक्षा को केवल स्कूल तक सीमित नही किया जा सकता। बच्चें को अपनी पहली शिक्षा घर पर अपने माँ बाप से मिलती है। इंसान में सोचने, समझने और विचारने की शक्ति शिक्षा से ही आती है। हर तरह की अच्छी शिक्षा जरूरी है।

वर्तमान समाज में शिक्षा का बहुत ज्यादा महत्व है। माँ बाप अपने बच्चों के विवाह के लिए पढ़ा लिखा लड़का या लड़की ढूंढते है। अनपढ़ लोगों की शादी होने में बहुत दिक्कत आती है। प्राइवेट या गवर्मेन्ट सेक्टर्स में जॉब पाने के लिए भी पढ़ा लिखा होना जरूरी है।

पेरेंट्स बच्चों के भविष्य के लिए कई सपने देखते है कि वो इंजीनियर, डॉक्टर, अफसर बनेगा। इन सपनो को सच करने के लिए शिक्षा ग्रहण करना भी जरूरी है।

भारत देश की शिक्षा प्रणाली Education System Of India

प्राचीन भारत में गुरुकुल शिक्षा प्रणाली चलती थी। इसमें विद्यार्थियों को शिक्षा शहर या गांव से दूर शांत वातावरण में दी जाती है। ऋषि मुनि विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करते थे। गुरुकुल शिक्षा में प्रायोगिक शिक्षा पर जौर होता था। गुरु का सम्मान और आदेश का पालन हर विद्यार्थी का कर्तव्य था।

वर्तमान भारत देश में मैकाले की शिक्षा प्रदति चलती है। इस प्रणाली में किताबी ज्ञान दिया जाता है। प्रायोगिक शिक्षा भी है लेकिन आंशिक रूप से है। शिक्षा प्रणाली में सुधार की जरूरत है।

भारत में स्कूली एजुकेशन सिस्टम को तीन भागों में बांटा गया है –

1. प्राथमिक शिक्षा (Kg से 5 वी तक)

2. माध्यमिक शिक्षा (10 वी कक्षा तक)

3. उच्च माध्यमिक शिक्षा (12 वी कक्षा तक)

वैसे 3 साल से छोटे बच्चों के लिए नर्सरी शिक्षा प्रणाली भी है। कम से कम प्रत्येक बच्चे को 12 वी कक्षा तक पढ़ाई जरूर करनी चाहिए। लकड़ियों के लिए भारत के कई राज्यों ने 12 वी तक कि पढ़ाई फ्री की हुई है। 12 वी तक की पढ़ाई राज्य की मानद भाषा में होती है। कई प्राइवेट स्कूल अंग्रेजी मीडियम में भी शिक्षा देते है।

उच्च शिक्षा में इंजीनियरिंग, डॉक्टरी, ग्रेजुएशन इत्यादि आते है। उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पैंसा और मेहनत दोनों लगती है। होनहार बच्चे स्कॉलरशिप पाकर भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर लेते है। गरीब बच्चों के लिए इंजीनियरिंग या डॉक्टरी करना बहुत बड़ा टास्क है। उन्हें कोर्सेज के लिए मोटी फीस चुकानी पड़ती है।

शिक्षा का महत्व Importance Of Education In Hindi

आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों के बच्चे शिक्षा (Education) प्राप्त करने में आगे रहते है। गरीब बच्चों को सम्पूर्ण शिक्षा नही मिल पाती है। आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चें शिक्षा से वंचित रह जाते है। भारत सरकार के कानून “शिक्षा का अधिकार” से इन गरीब तबकों के बच्चों को भी शिक्षा का हक मिला है। चाहे बच्चे हो या बूढ़े हो, गरीब हो या अमीर हो या फिर किसी भी धर्म या जाति का हो, शिक्षा पर सबका हक है।

ज्ञानी और अज्ञानी में अंतर केवल शिक्षा का ही होता है। शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है। बौद्धिक विकास के लिए शिक्षा प्राप्त करना जरूरी है। किसी भी प्रकार की विकट परिस्थितियों का सामना शिक्षा से ही किया जा सकता है। शिक्षा किसी भी समाज के स्तर को ऊंचा उठा सकती है।

जीवन में सन्तुलन के लिए शिक्षा आवश्यक है। परिवार की आर्थिक स्थिति और समाज में समानता के लिए शिक्षा हासिल करना जरूरी है। अच्छी शिक्षा (Education) एक अच्छा शिक्षक ही दे सकता है। एक शिक्षित व्यक्ति समाज और देश दोनों के लिए महत्वपूर्ण होता है।

निष्कर्ष

शिक्षा या विद्या को सर्वश्रेष्ठ धन की संज्ञा दी गयी है। इस धन को कोई आपसे चोरी नही कर सकता है। शिक्षा ऐसी चीज है जिसे प्राप्त करने के लिए कही पर भी जाना पड़े तो जाइये। शिक्षा इंसान को अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की और ले जाती है।

अन्य उपयोगी निबंध –

Note – शिक्षा का महत्व पर निबंध Importance Of Education Essay In Hindi में शिक्षा का महत्व, भारतीय शिक्षा प्रणाली पर जानकारी आपको कैसी लगी? “शिक्षा पर निबंध Essay On Education In Hindi” आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment