गूगल क्या है? विवरण What Is Google In Hindi

What Is Google In Hindi

इस लेख What Is Google In Hindi में गूगल क्या है? गूगल के कार्य और यह कैसे काम करता है? जैसे विभिन्न विषयो पर संक्षिप्त विवरण दिया गया है। “Google Kya Hota Hai” जानने के लिए यह पोस्ट विस्तार से पढ़े। गूगल कम्पनी के बारे में पिछले आर्टिकल में बताने का प्रयास किया गया था। यहां पर विशेष तौर पर गूगल क्या है? की चर्चा की गई है। Google के बारे में हम सबने सुन रखा है लेकिन असल में गूगल क्या है? यह केवल प्रश्न बनकर ही रह जाता है।

ज्यादातर लोग Google को केवल सर्च इंजिन के रूप में जानते है लेकिन यह सर्च इंजिन तक ही सीमित नही है। वर्तमान में गूगल व्यापक स्तर पर विस्तार कर चुका है जिसकी कई प्रकार की सेवाएं इंटरनेट पर मौजूद है। तो आइए जानते है कि Google Kya Hai In Hindi?

गूगल क्या है – What Is Google In Hindi

आसान शब्दों में कहे तो Google ऑनलाइन इनफार्मेशन का खजाना है। तमाम तरह की जानकारी गूगल पर उपलब्ध है। लेकिन मजेदार बात यह है कि इस Information को खुद Google ने नही लिखा है। हमारे जैसे ब्लॉगर और वेबसाइट चलाने वालों ने इन जानकारियों को बताया है। गूगल ने इन सभी इन्फॉर्मेशन को एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का काम किया है।

Google पर मौजूद सारी जानकारी Web Page के रूप में होती है। ये वेबपेज किसी भी वेबसाइट के हो सकते है। हमने नॉलेज डब्बा के पिछले आर्टिकल में वेबसाइट क्या है? के बारे में बताया था।

वैसे दोस्तो गूगल भी एक वेबसाइट ही है लेकिन Search Engine प्रकार की साइट है। यह कीवर्ड के माध्यम से कंटेंट सर्च करवाती है। इसका आशय यह है कि Google बेसिकली एक सर्च इंजिन है। वर्तमान में यह सर्च इंजिन से भी काफी आगे बढ़ चुका है। इसकी कई प्रकार की Services और Applications इंटरनेट पर मौजूद है। इन तमाम बातों से अलग यह है कि Google एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है।

गूगल की कुछ महत्वपूर्ण सेवाएं (Services And Products Of Google)

1. जीमेल (Gmail) – इस सेवा के अंतर्गत यूजर आसानी से ईमेल सन्देश भेज सकता है। वर्तमान में Google की जीमेल सेवा सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

2. गूगल एडवर्ड और एडसेंस (Google Ad Word And Adsense) – Google के एडवर्ड प्लेटफॉर्म से आप अपने प्रोडक्ट या सर्विस का विज्ञापन दे सकते है। गूगल पब्लिशर (Blogger) को पैसे कमाने का मौका भी देता है। गूगल एडसेंस के जरिये आप लाखो कमा सकते है।

3. गूगल क्रोम (Google Chrome) – गूगल के द्वारा बनाया गया यह एक इंटरनेट ब्राउज़र है जिसकी सहायता से वेबसाइट एक्सेस की जाती है। सर्वोधिक इंटरनेट यूजर गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते है।

4. ब्लॉगर (Blogger) – Google के इस प्रोडक्ट के जरिये ब्लॉग बना सकते है। इस सेवा के जरिये फ्री में ब्लॉग बनाकर लाखो रुपये कमा सकते है।

5. यूट्यूब (YouTube) – वर्तमान में सबसे ज्यादा क्रेज यूट्यूब का ही है। यूट्यूब पर वीडियो अपलोड, व्यू, लाइक, शेयर किया जा सकता है।

6. एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम (Android Operating System) – स्मार्टफोन के लिए Google ने ऑपरेटिंग सिस्टम बनाया है जिसे Android कहते है। दुनिया में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन एंड्राइड पर ही आधारित होते है।

गूगल के बारे में अधिक जानकारी – Google Kya Hota Hai In Hindi

पिछले कुछ वर्षों से Internet पर काफी तरह का डाटा अपलोड हो रहा है। इंटरनेट पर हिंदी, अंग्रेजी और तमाम दूसरी भाषाओं में कंटेंट मौजूद है। रोज करोड़ो विजिटर Google पर जाते है और अपने मन मुताबिक कंटेंट खोजते है। जैसे आपने गूगल क्या है (What Is Google In Hindi) कि इस पोस्ट को Google के जरिये ही खोजा है।

गूगल के आने से पहले ऑनलाइन कंटेंट खोजना मुश्किल कार्य था। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए वेबसाइट का यूआरएल पता होना जरूरी था। Google के आने के बाद यह कार्य बहुत आसान हो गया। अब केवल Keyword की सहायता से आपकी जानकारी से संबंधित वेबसाइट्स की खोज की जा सकती है। गूगल सभी वेबसाइटों को कीवर्ड के अनुसार पेज रैंक देता है जिससे ज्यादा लोकप्रिय साइट पहले नम्बर पर आती है।

Google कम्पनी कब स्थापित हुई और इसको बनाने वाले कौन थे। इस बारे में यहां विस्तृत चर्चा नही करेंगे। इसके लिए आप गूगल कम्पनी का इतिहास पोस्ट को पढ़े।

गूगल का मालिक कौन है?

गूगल के बारे में एक प्रश्न हमेशा यूजर के मन में आता है कि गूगल का मालिक कौन है? Google का मालिक सर्गेई बिन और लैरी पेज है। गूगल इतनी सारी फ्री सेवाएं देता है तो इसकी कमाई कहा से होती है। यह सवाल भी आपके मन में आता ही होगा। इसका जवाब बिल्कुल आसान है। Google की मुख्य कमाई विज्ञापन से आती है। इसके बनाये सॉफ्टवेयर एंड्राइड से भी कमाई आती है। गूगल का स्मार्टफोन ब्रांड गूगल पिक्सल है जिससे भी उसे कमाई होती है।

गूगल कैसे काम करता है?

Google Search तमाम वेबसाइट्स और वेबपेजों को समय समय पर Crawl करता है। गूगल बोट वेबपेजों को अल्गोरिथम के मुताबिक अपने डाटाबेस में लेता है। Google वेबपेजों को इंडेक्स करता है। गूगल सर्च में वो वेबपेज ही दिखता है जो इंडेक्स होता है।

दुनिया का लगभग हर इंसान Google इस्तेमाल करता है। वैसे और भी कई सर्च इंजिन है जो कंटेंट उपलब्ध करवाते है लेकिन गूगल बेस्ट है। इसका कारण यह है कि Google “पेज रैंक” के अनुसार खोजकर्ता को रिजल्ट दिखाता है। आप जब भी नया मोबाइल लेते है तो सबसे पहले गूगल एकाउंट ही सेटअप करवाया जाता है। मोबाइल से संबंधित सभी एप्लिकेशन गूगल के ही प्रोडक्ट Google Play Store पर मिलती है।

गूगल के फायदे (Advantages Of Google)

आज जीवन में कई चीजें आसान हो गयी है। इसमें सबसे बड़ा हाथ Google का ही है। पहले किसी चीज के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए किताबे पढ़नी पड़ती थी। जानकारी से संबंधित किताब ना हो तो और ज्यादा समस्या आ जाती थी। लेकिन गूगल ने हमारा यह काम आसान कर दिया है। किसी भी विषय के बारे में विभिन्न भाषाओं में जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध है। Google ने जीवन बेहतर बनाया है। गूगल मैप के जरिये किसी भी एड्रेस को ढूढ़ना आसान हो गया है।

गूगल क्या है (Google Kya Hai) पोस्ट को यहां तक पढ़कर आप जान गए होंगे कि गूगल बेसिकली एक सर्च इंजन है। इस सर्च इंजन पर ऑनलाइन इंटरनेट कंटेंट खोजा जाता है। गूगल का मिशन –

“हमारा मकसद है कि दुनिया की सभी जानकारियों को सुचारू रूप से व्यवस्थित करना और इसे हर किसी के लिए उपलब्ध करवाना और उपयोगी बनाना है।” यह गूगल कम्पनी का स्टेटमेंट और मिशन है। Google इसी पर कायम रहते हुए हमें इंटरनेट पर अच्छा कंटेंट उपलब्ध करवा रहा है।

इस पोस्ट What Is Google In Hindi में गूगल क्या है? व गूगल के बारे में सामान्य जानकारी है। यह लेख “Google Kya Hota Hai” पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “गूगल क्या है? विवरण What Is Google In Hindi”

Leave a comment