जीमेल क्या है? अकाउंट कैसे बनाये | What Is Gmail In Hindi

Gmail Kya Hai In Hindi

इस लेख What Is Gmail In Hindi में जीमेल क्या होता है? जीमेल अकाउंट कैसे बनाये? (How To Create Gmail Account In Hindi) इन प्रश्नों के उत्तर देने का पूरा प्रयास किया गया है। Gmail एक इलेक्ट्रॉनिक मेल सेवा है जिसे Email भी कहते है। सामान्य शब्दों में कहे तो जीमेल गूगल कंपनी के द्वारा प्रदत ईमेल सेवा है।

जीमेल क्या है – What Is Gmail In Hindi

Gmail एक फ्री ईमेल सेवा है। यह सेवा गूगल कम्पनी की तरफ से ऑनलाइन दी जाती है। गूगल एक ईमेल सर्विस प्रोवाइडर है जिसकी ईमेल सेवा का नाम Gmail है। Gmail का फुल फॉर्म Google Mail है। इस सेवा के जरिये यूजर आसानी से ईमेल भेज और प्राप्त कर सकता है। जीमेल सेवा को कंप्यूटर या मोबाइल दोनों में उपयोग कर सकते है।

Gmail सेवा पर आपको 15 जीबी की स्टोरेज फ्री में मिलती है। जैसा कि आप जानते है कि जीमेल एक ईमेल सेवा है। तो Gmail के बारे में आगे पढ़ने से पहले ईमेल क्या है? विषय पर आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़े।

जीमेल सेवा के द्वारा सन्देश भेजना आसान हो गया है। त्वरित सन्देश भेजने में Gmail का कोई मुकाबला नही है। Gmail सेवा का लाभ लेने के Gmail Account के अलावा इंटरनेट कनेक्शन भी होना जरूरी है। एंड्राइड मोबाइल फोन को शुरू में बूट करने पर जीमेल एकाउंट मांगा जाता है। इसके बिना गूगल प्ले पर एप्लिकेशन डाऊनलोड नही की जा सकती है।

जीमेल का इतिहास – Gmail History In Hindi

गूगल की Gmail Service आने से पहले इंटरनेट पर याहू मेल लोकप्रिय था। लेकिन बेहतरीन फीचर्स और सर्विस के दम पर गूगल जीमेल नंबर 1 हो गया है। शुरुआत में केवल गूगल के कर्मचारी ही इस सेवा का लाभ ले सकते थे। Gmail सेवा 1 अप्रैल, 2004 पर लांच हुई थी। इस समय जीमेल उपयोग करने के लिए इनविटेशन देना होता था। वर्ष 2007 में इसे बिना इनविटेशन के सार्वजनिक आम लोगो के लिए लांच कर दिया गया। वर्ष 2006 में गूगल ने Gmail Service की app लांच की थी।

जीमेल अकाउंट कैसे बनाये? How To Create Gmail Account (Easy Steps)

गूगल की Gmail सेवा का उपयोग करने के लिए जीमेल अकाउंट होना जरूरी है। Gmail अकाउंट Create करने को Sign Up कहते है। गूगल जीमेल सेवा के लिए कोई भी चार्ज नही लेता है।

गूगल का Gmail अकाउंट Create करने के लिए सबसे पहला स्टेप Gmail के वेब एड्रेस (mail.google.com) पर जाना पड़ता है। ब्राउज़र द्वारा इस वेब पेज पर जाते ही “Create An Account” Option पर क्लिक करना होता है। उसके बाद एक आसान सा Form आता है।

  • Account फॉर्म में First Name, Last Name, Username, Password, Gender, Date Of Birth Fill up करना होता है।
  • Username यूनिक होता है। यही आपका ईमेल आईडी है। इसके अलावा मोबाइल नम्बर वेरीफाई भी करना होता है। आपसे रिकवरी ईमेल भी पूछा जाता है जो कि Optional है।
  • गूगल आपसे Terms & Condition और Privacy पर Agree भी करवाता है। बस केवल इतना सा फॉर्म भरते ही आपका गूगल जीमेल एकाउंट क्रिएट हो जाएगा।
  • आपको एक Gmail ID मिलती है। Gmail आईडी का उदहारण – [email protected] इसमें Knowledgedabba Username है और Gmail.Com डोमेन है।
  • जीमेल एकाउंट को ओपन करने के लिए जीमेल आईडी और पासवर्ड पूछा जाता है। जीमेल को Open करना Sign In कहलाता है।

Sign In होने के बाद Gmail डैशबोर्ड ओपन होता है। इस डैशबोर्ड पर कुछ Important Features होते है।

जीमेल अकाउंट की विशेषता क्या है?

1. Compose – इस Option कि सहायता से ईमेल सन्देश भेजे जाते है। इस डायलाग बॉक्स में प्राप्त करने वाले का ईमेल आईडी “To” Option में भरनी होती है। इसके अलावा Compose में एक सब्जेक्ट Option भी होता है। किसी भी प्रकार की फ़ाइल या फ़ोटो को attach करने के लिए Attachment Option भी होता है। Send बटन पर क्लिक करके सन्देश Sent हो जाता है।

2. Inbox – इसमें प्राप्त की गई ईमेल होती है। जिसने भी आपको सन्देश भेजा है, वो आपके इनबॉक्स में आता है।

3. Sent – जो ईमेल सन्देश भेजे जा चुके है, वो इस Option में आते है। जितने भी ईमेल आप भेज चुके हो, उनको Sent box में चेक कर सकते है।

4. Draft – ईमेल Compose करने के बाद उसे Sent ना करके Draft Option में सेव किया जाता है।

5. Spam – अनचाहे ईमेल इस बॉक्स में आकर सेव होते है। फ्रॉड या फिशिंग वाले मेल को भी Google Gmail फ़िल्टर करता है।

6. Trash – डिलीट किये गए मेल Trash में जाकर सेव होते है जिन्हें वापस रिस्टोर कर सकते है।

जीमेल की जानकारी – Gmail Information In Hindi

गूगल इन Options के अलावा सर्च का ऑप्शन भी देता है। इसके द्वारा किसी भी ईमेल को सर्च किया जा सकता है। Gmail डैशबोर्ड के साइडबार में गूगल हैंगआउट का ऑप्शन भी होता है। इससे आप अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन वीडियो चैटिंग भी कर सकते है। जीमेल एकाउंट से पुराने Emails को डिलीट भी किया जा सकता है। जीमेल डैशबोर्ड की थीम को सेटिंग्स Option में जाकर चेंज भी कर सकते है।

जीमेल के फायदे (Advantages Of Gmail Account)

1. एक Gmail Account बनाकर गूगल की सभी सर्विस और प्रोडक्ट को एक्सेस किया जा सकता है। इनमें गूगल हैंगआउट, यूट्यूब, ब्लॉगर, गूगल ड्राइव प्रमुख है।

2. जीमेल सेवा Highly Secure सेवा है। इसमें यूजर Two स्टेप वेरिफिकेशन कर सकता है। पासवर्ड के अलावा मोबाइल ओटीपी वेरीफाई भी करवा सकता है।

3. Gmail की सहायता से ईमेल करना आसान हो गया है। मोबाइल में भी जीमेल app की मदद से सन्देश भेज सकते है। यह गूगल की फ्री सेवा है जिसका कोई चार्ज नही लगता है।

4. ईमेल Account के लिए गूगल जीमेल सबसे लोकप्रिय सेवा है। दुनिया के सबसे ज्यादा ईमेल यूजर गूगल पर ही Account बनाते है।

5. Gmail आपको 15 जीबी का फ्री स्टोरेज देता है। यह अन्य ईमेल प्रोवाइडर से काफी ज्यादा है।

Note – इस पोस्ट What Is Gmail In Hindi में जीमेल क्या है? और जीमेल अकाउंट कैसे बनाये? (Gmail Kaise Banaye With Easy Steps Hindi Mein) के बारे में जानकारी कैसी लगी? यह पोस्ट “Gmail Kya Hota Hai Information In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “जीमेल क्या है? अकाउंट कैसे बनाये | What Is Gmail In Hindi”

Leave a comment