एमू पक्षी की रोचक जानकारी Emu Bird In Hindi

एमू पक्षी Emu Bird In Hindi आकार में बड़ा होता है। शुतुरमुर्ग के बाद यह विश्व का सबसे बड़ा पक्षी है। एमू पक्षी उड़ नही पाता है क्योंकि इसका शरीर भारी होता है। एमू पक्षी के बारे में जानकारी देने का प्रयास इस पोस्ट में है।

Emu Bird In Hindi

एमू पक्षी की जानकारी Emu Bird In Hindi

1. एमू पक्षी (Emu Bird) को डायनासोर के जमाने का माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि एमू पुराना पक्षी है। एमू पक्षी ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, फिलिफिन्स जैसे देशों में मुख्यतः पाया जाता है।

2. एमू पक्षी ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पक्षी भी है।

3. एमू विश्व का दूसरा सबसे बड़ा पक्षी है। इस पक्षी की ऊंचाई लगभग 6 फ़ीट 5 इंच होती है। इस पक्षी का वजन 59 किलोग्राम के आसपास होता है। मादा एमू नर से आकार में बड़ी होती है।

4. एमू पक्षी की गर्दन लंबी होती है। गर्दन पर बाल बहुत कम होते है। इसके कान छोटे होते है।

5. एमू के पूरे शरीर पर हल्के भूरे रंग के बाल होते है। इसके शरीर पर छोटे आकार के पंख होते है जो दौड़ने के दौरान स्थिरता देते है।

6. इस पक्षी की आंखों पर दो पलके होती है। इनमें से एक पलक आंखों को धूल मिट्टी से बचाती है। दूसरी पलक केवल झपकती है।

7. एमू की सुनने और देखने की क्षमता अधिक होती है। यह शिकारियों की आहट भी पहचान लेता है।

8. भारी शरीर होने से यह उड़ नही पाता है। इस पक्षी के पंख भी होते है। यह एक फुर्तीला पक्षी है जो तेज दौड़ने में माहिर है।

9. एमू पक्षी (Emu Bird In Hindi) की टांगे मजबूत होती है जिससे यह तेज दौड़ने में माहिर है। यह 48 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। एमू पक्षी तेज दौड़ने के साथ ही अच्छा तैराक भी होता है। यह खाने की तलाश में नदी को भी तैरकर पार कर सकता है।

Emu Information In Hindi एमू पक्षी –

10. इसकी टांगे इतनी शक्तिशाली होती है कि यह ठोकर देकर शिकारी जानवर को बेहोश कर सकता है।

11. एमू की प्रत्येक टांग में तीन उंगलियां होती है जिससे यह तेज गति से दौड़ सकता है। यह पक्षी 7 फ़ीट तक कि छलांग भी आसानी से लगा सकता है।

12. एमू पक्षी Emu Bird जंगलो और घास के मैदानों में पाया जाता है।

13. एमू पक्षी सर्वाहारी होता है। यह फल, फूल पत्ते, टहनियां और छोटे जानवरों को खाता है जैसे कि छिपकली या कीड़े मकोड़े।

14. यह जानवर पाचन क्रिया को तेज करने के लिए छोटे पत्थर और कंकड़ निगल लेता है। इससे भोजन जल्दी और अच्छी तरह से पच जाता है।

15. एमू झुंड में रहना पसंद करता है। इसके झुंड में 8 से 10 पक्षी होते है।

16. यह पक्षी गर्मियों में जोड़ा बनाता है और सर्दी के दिनों में अंडा देता है। इनका घोंसला जमीन पर ही होता है।

17. एमू पक्षी हरे रंग के अंडे देता है जो आकार में बड़े होते है। यह करीब 8 से 10 अंडा देता है।

18. नर पक्षी अंडों को सेहने का काम करता है। मादा अंडे नही सेहती है। करीब 8 हफ़्तों तक अंडों को सेहने के बाद उनमें से बच्चे निकलते है। इस दौरान नर खाना नही खाकर शरीर में मौजूद वसा को पचाता है।

19. मांस और अंडों के लिए एमू पालन किया जाता है। भारत में भी एमू पालन पिछले कुछ वर्षों से बढ़ा है।

20. एमू पक्षी कई दिनों तक बिना खाये पिये रह सकता है। यह खाने को वसा के रूप में स्टोर कर लेता है।

21. एमू पक्षी (Emu Bird) का औसत जीवनकाल 30 से 35 वर्ष का होता है।

यह भी पढ़े – 

Note – एमू पक्षी Emu Bird In Hindi पर जानकारी कैसी लगी। यह पोस्ट “Emu Information In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “एमू पक्षी की रोचक जानकारी Emu Bird In Hindi”

Leave a comment