टमाटर के फायदे व जानकारी Tomato Information In Hindi

टमाटर के बारे में जानकारी Tomato Information In Hindi

यह आर्टिकल Tomato Information In Hindi टमाटर खाने के फायदे (Benefits Of Tomato In Hindi), नुकसान और जानकारी (About Tomato In Hindi) पर आधारित है। टमाटर एक सब्जी और फल दोनों ही है। टमाटर खाने के ढेरों फायदे है। कई प्रकार के रोगों में डॉक्टर टमाटर खाने की सलाह देते है। वैसे टमाटर खाने के कुछ नुकसान भी होते है। टमाटर खाने के फायदे (Tamatar Khane Ke Fayde) और नुकसान पर इस पोस्ट में बताने का प्रयास है।

Tomato Information In Hindi

टमाटर के फायदे व जानकारी Tomato Benefits And Information In Hindi –

सब्जी बनाने में टमाटर (Tomato) का उपयोग भारतीय व्यंजन को स्वादिष्ट बना देता है। इसका मुख्य उपयोग सब्जी, चटनी, सॉस, सूप और सलाद बनाने में किया जाता है। टमाटर से बने सॉस बाजार में भी मिलते है, आप घर पर भी सॉस बना सकते है। सब्जी में खटास लाने के लिए भी टमाटर का उपयोग किया जाता है।

कच्चा टमाटर हरे रंग का होता है। पकने पर इनका रंग लाल हो जाता है। टमाटर में बीज भी होते है। टमाटर को बीज सहित ही खाया जाता है। वैसे टमाटर के बीज निकालकर भी खा सकते है। इस फल का छिलका मुलायम होता है। टमाटर का स्वाद खट्टा मीठा होता है।

लाल टमाटर के पोषक तत्व Tomato Information In Hindi –

टमाटर में साइट्रिक एसिड पाया जाता है। टमाटर में कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते है। टमाटर शरीर को सम्पूर्ण पोषण प्रदान करता है। टमाटर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन K और A भी मिलता है। इस फल में आयरन भी अच्छी खासी मात्रा में होता है। टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व भी पाया जाता है। इस फल में कई प्रकार के खनिज तत्व भी पाये जाते है। इनमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस प्रमुख है। इस फल में फाइबर भी मौजूद होता है।

टमाटर खाने के फायदे Benefits Of Tomato In Hindi –

1. टमाटर (Tomato) कब्ज जैसी समस्या में फायदेमंद है। यह पेट सबन्धी विकारों को दूर करता है। इसका कारण टमाटर में मौजूद फाइबर होता है। अगर आप कब्ज से परेशान है तो टमाटर को अपने आहार में शामिल करें।

2. टमाटर में कोलेस्ट्रॉल ना के बराबर होता है। इससे दिल सुरक्षित रहता है। दिल सबन्धी बीमारियां भी नही होती है।

3. टमाटर के पल्प को चेहरे पर लगाने से निखार आता है। चेहरे की त्वचा मुलायम होती है। त्वचा से दाग धब्बे दूर होते है। इसमें मौजुद लाइकोपीन नामक तत्व अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। चेहरे कील मुंहासे दूर होते है और त्वचा झुर्री मुक्त होती है।

4. टमाटर के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को पोषित करता है। गठिया रोग में इसका सेवन लाभदायक है।

5. अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो टमाटर का सेवन फायदा पहुँचाता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में यह लाभकारी है।

6. टमाटर में मौजूद आयरन खून की कमी को दूर करता है। अगर आपको अनीमिया की बीमारी है तो आज ही टमाटर का सेवन शुरू करे।

टमाटर के फायदे Tamatar Khane Ke Fayde –

7. इस फल में फैट की मात्रा बहुत कम होती है। टमाटर के सेवन से मोटापा कम होता है। शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी दूर होती है।

8. टमाटर का फल कैंसररोधी होता है। यह कई प्रकार के कैंसर में फायदा देता है। इसके सेवन से कैंसर होने की संभावना कम होती है।

9. अगर आपको मधुमेह है तो यह आपके लिए लाभकारी है। रक्त में शकर्रा की मात्रा को टमाटर नियंत्रित करता है।

10. टमाटर में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है। रतोंधी नामक रोग में टमाटर का सेवन लाभकारी है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

11. अगर आप नींद ना आने की बीमारी से ग्रस्त है तो आज ही टमाटर का सेवन शुरू करे। इसमें पाया जाने वाला लाइकोपीन नामक तत्व नींद आने में सहायक है।

टमाटर के नुकसान About Tomato In Hindi –

स्वास्थ्यवर्धक टमाटर खाने के फायदे (Tomato Benefits In Hindi) के साथ नुकसान भी है। तो आइए टमाटर खाने के नुकसान जानते है।

टमाटर (Tomato) का सेवन अत्यधिक मात्रा में नही करना चाहिए। इसके ज्यादा सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है। अगर गुर्दे में पथरी की शिकायत है तो टमाटर का सेवन ना करे। इसके बीज पथरी को बढ़ाने का कार्य करते है। टमाटर में एसिड अधिक होता है। अत्यधिक मात्रा में अनियंत्रित सेवन करने से पेशाब में जलन हो सकती है। पेट दर्द या सूजन की शिकायत भी हो सकती है।

अन्य पोस्ट्स –

Note – टमाटर के बारे में जानकारी Tomato Information In Hindi और टमाटर खाने के फायदे (Tomato Benefits In Hindi) पर यह आर्टिकल आपको कैसा लगा। यह पोस्ट “About Tomato In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment