मोबाइल का आविष्कार किसने किया Mobile History In Hindi

मोबाइल फोन का इतिहास Mobile History In Hindi

दोस्तों, मोबाइल का आविष्कार किसने किया (Mobile Ka Avishkar Kisne Kiya), इस प्रश्न का उत्तर मोबाइल का इतिहास Mobile History In Hindi पोस्ट में बताने का प्रयास है। आपके पॉकेट में रखा मोबाइल किसी चमत्कार से कम नही है। पहले केवल कॉल करने में कार्य आने वाला Mobile, आज के समय में कंप्यूटर की तरह एडवांस हो गया है। दुनिया का लगभग हर शख्श मोबाइल का इस्तेमाल करता है लेकिन मोबाइल का इतिहास और आविष्कार के बारे में नही जानता। तो आइए मोबाइल का आविष्कार (Mobile Invention Hindi) की कहानी जानते है।

Mobile History In Hindi
Mobile Ka Avishkar

मोबाइल का आविष्कार किसने किया Mobile Ka Avishkar Kisne Kiya –

मोबाइल (Mobile) एक वायरलेस डिवाइस है। दुनिया का पहला मोबाइल वर्ष 1973 में मोटोरोला कम्पनी ने बनाया था। मोबाइल का आविष्कार मार्टीन कूपर ने किया था। इस फोन से कूपर ने पहली कॉल न्यूयॉर्क से न्यूजर्सी की थी। इसके करीब 10 साल बाद आम लोगो के लिए Mobile हैंडसेट भी मोटोरोला ने ही लांच किया था।

इसका नाम मोटोरोला डायनाटेक 8000X था। यह Mobile वजन में 2 किलोग्राम भारी था। इस मोबाइल की बैटरी को चार्ज करने में 10 घण्टे का समय लगता था। मोबाइल को एक बार चार्ज करके करीब 30 मिनट तक बात की जा सकती थी। उस वक्त मार्किट में इस मोबाइल की कीमत 3 लाख रुपये के करीब थी। टेलीफोन के आविष्कार के बाद यह दूर संचार में क्रांति थी। इस Mobile को 0 जनरेशन कहा गया।

मोबाइल के आविष्कारक मार्टीन कूपर का जन्म 26 दिसम्बर,1928 को अमेरिका में हुआ था।

शुरुआत में Mobile केवल कॉलिंग फीचर के साथ आता था यानीकि कॉल करना और रिसीव करना। इसके बाद मोबाइल टेक्नोलॉजी अधिक विकसित हुई और SMS सेवा, डेट एंड टाइम भी शुरू हुई। पहले कीपैड मोबाइल का जमाना था। ये बेसिक फोन है जो मल्टीमीडिया डिवाइस कहलाते है। मल्टीमीडिया मोबाइल में कैमरा, ऑडियो और वीडियो प्लेयर, फ़ोटो व्यूअर जैसे फीचर आये जिन्होंने Mobile को एडवांस बना दिया।

Mobile Ka Itihas मोबाइल का आविष्कार –

इसके बाद स्मार्टफोन का समय आया। स्मार्टफोन एक तरह का कंप्यूटर है जिसमें एंड्राइड सिस्टम या विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम आता है। आजकल मोबाइल में डिजिटल कैमरा आता है जिसका मेगापिक्सल प्रोफेशनल कैमरे की तरह होता है।

स्मार्टफोन में मेमोरी कार्ड, कैमरा, टच स्क्रीन होता है। मोबाइल में एंड्राइड सॉफ्टवेयर आता है जिसको गूगल ने बनाया है। कंप्यूटर की तरह ही मोबाइल में प्रोसेसर होता है। स्मार्टफोन में रैम भी होती है जो Mobile की स्पीड को बनाये रखती है। शुरुआती मोबाइल फोन वजन में भारी और आकार में बड़े होते थे लेकिन समय के साथ टेक्नोलॉजी ने इन्हें हल्का और छोटा बना दिया।

भारत में प्रथम मोबाइल फोन 31 जुलाई, 1995 में “Modi Telstra” कम्पनी लेकर आई थी। इस कम्पनी को आज Spice के नाम से जानते है।

मोबाइल का इतिहास Mobile History In Hindi –

वर्ष 1979 में जापान में पहला मोबाईल नेटवर्क बिछाया गया था। यह फर्स्ट जनरेशन का नेटवर्क था जिससे लोग आपस में बात कर सकते थे। 2nd जेनरेशन मोबाईल नेटवर्क सेवा फ़िनलैंड में वर्ष 1991 में रेडिओलिंजा नामक कम्पनी ने शुरू की थी। इस सेवा की शुरुआत से मोबाइल में SMS और इंटरनेट सेवा आ गयी।

इसके बाद 3G आया जो उस समय का सबसे एडवांस मोबाइल नेटवर्क था। इसकी सहायता से डेटा ट्रांसफर करना फ़ास्ट हुआ। वीडियो कॉलिंग फीचर इसी जनरेशन में आया था। 3rd जेनरेशन सेवा वर्ष 2001 में जापान में आई थी। इसके बाद 4G और 5G जनरेशन नेटवर्क आया। भारत में अभी 4G नेटवर्क चल रहा है।

मोबाइल में कालिंग या इंटरनेट के लिए Sim Card (Subscriber Identification Module) होना जरूरी होता है। इसके बिना मोबाइल का महत्व नही है। दुनिया का पहला मोबाईल सिम कार्ड वर्ष 1991 में जर्मन कम्पनी जीसेक एंड डेवीएंट ने बनाया था।

Mobile Phone बनाने में Samsung, Nokia, Apple, Motorola, LG, Xiaomi मुख्य है।

मोबाइल फोन के बारे में रोचक तथ्य Mobile History –

Mobile History In Hindi मोबाइल का इतिहास

1. नोकिया एक समय Mobile क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी थी। इसका मॉडल नोकिया 1100 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला मोबाइल है।

2. आज के समय में सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी मोबाईल मेकर कम्पनी है। इसके एंड्राइड मोबाइल फोन ज्यादा फेमस है।

3. दुनिया का पहला कैमरा मोबाइल का आविष्कार जापान की शार्प कम्पनी ने वर्ष 2000 में किया था।

4. पहला टच स्क्रीन फोन IBM का सिमोन फोन था। इसे वर्ष 1992 में बनाया गया था। इस फोन में ईमेल की सुविधा थी।

5. आधुनिक स्मार्टफोन की सहायता से वीडियो कॉलिंग भी की जाती है। इंटरनेट और स्मार्टफोन की मदद से वीडियो कॉलिंग करना सम्भव है।

6. जापान में 90 फीसदी मोबाइल वॉटरप्रूफ होते है। मोबाइल के आदि लोगो को “नोमोफोबिया” नामक बीमारी होती है।

7. वर्ष 2007 में आईफोन लांच किया गया जो Ios ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। वर्ष 2008 में पहला एंड्राइड फ़ोन लाया गया था।

Mobile एक वायरलेस डिवाइस है जो बिना किसी तार के दूसरे मोबाइल से कनेक्ट हो जाता है। कॉलिंग, डेट एंड टाइम, इंटरनेट, गेम्स, कैमरा, वीडियो, ऑडियो जैसे कई फीचर्स मोबाइल में आते है। मोबाइल के बिना दैनिक जीवन डिस्टर्ब हो जाता है।

नोट – इस पोस्ट Mobile History In Hindi “मोबाइल का इतिहास” में मोबाइल का आविष्कार किसने किया (Mobile Ka Avishkar Kisne Kiya) के बारे में बताया गया है। यह पोस्ट “Mobile Phone Ka Avishkar” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment