अमेरिका की खोज किसने की थी America Ki Khoj Kisne Ki Thi

अमेरिका की खोज किसने की थी (America Ki Khoj Kisne Ki Thi) इस प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास इस आर्टिकल “Christopher Columbus History” में है। इतिहास की किताबों में आता है कि अमेरिका की खोज क्रिस्टोफर कोलंबस ने की थी। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि कोलंबस अमेरिका खोजने नही निकला था। वह भारत की खोज करने निकला था लेकिन अमेरिका पहुंच गया। तो आइए क्रिस्टोफर कोलंबस का इतिहास में अमेरिका की खोज (America Ki Khoj Kisne Ki Thi) जानने का प्रयास करते है।

America Ki Khoj Kisne Ki Thi

क्रिस्टोफर कोलम्बस का इतिहास Christopher Columbus In Hindi

America Ki Khoj Kisne Ki Thi – क्रिस्टोफर कोलंबस एक नाविक थे जिनका जन्म 1451 ईसवी में जिनेवा, इटली में हुआ था। उनके पिता का नाम डोमेनिको कोलंबो था। कोलंबस का बचपन गरीबी में गुजरा था। उसे बचपन से ही समुद्री खोज करने की चाह थी। बचपन से ही कोलंबस ने जहाजी बनने की शिक्षा ली थी।

कोलंबस के समय के लोग यह मानते थे कि दुनिया चपटी है। उनका मानना था कि समुद्र के रास्ते आगे जाने पर दुनिया खत्म हो जाएगी क्योंकि दुनिया का एक छोर है। कोलंबस ने साहस दिखाया और नई दुनिया की खोज के लिए निकले थे।

क्रिस्टोफर कोलंबस (Christopher Columbus) के अमेरिका खोजने के पीछे की कहानी बड़ी ही रोचक है। कोलंबस भारत की खोज करने निकले थे लेकिन अमेरिका पहुंच गए। वहां के लोगो को उन्होंने रेड इंडियन कहा। अमेरिका की खोज से पहले यह एक अनजान दुनिया थी। यूरोपवासियों को अमेरिका के बारे में नही पता था। कोलंबस ने नई दुनिया की खोज की थी।

यूरोप के लोग भारत से लाये गए मसालों को खरीदते थे। अरब यूरोपवासियों को मसालें बेचा करते थे। यूरोप के लोगो के पास भारत जाने का जमीनी रास्ता नही था। भारत जाने के जमीनी रास्ते पर अरबों का एकाधिकार था। इसलिए यूरोप के लोगो को भारत से कारोबार करने के लिए समुद्री रास्ते की आवश्यकता हुई।

कई नाविक भारत की खोज के लिए निकले थे लेकिन किसी को भी सफलता नही मिली। कोलंबस भी ऐसा ही एक नाविक था जो भारत की खोज करने में विफल रहा। लेकिन उसने अमेरिकी द्वीपों को खोज निकाला जिसे आज अमेरिका कहते है।

अमेरिका की खोज किसने की थी America Ki Khoj Kisne Ki Thi

America Ki Khoj Kisne Ki Thi – भारत की खोज करने के लिए स्पेन के राजा ने क्रिस्टोफर कोलंबस को आर्थिक सुविधा मुहैया कराई थी। इससे पहले उसने पुर्तगाल के राजा से भी मदद मांगी थी। स्पेन के राजा ने भारत की खोज में रुचि दिखाई।

वर्ष 3 अगस्त, 1492 की ऐतिहासिक तारीख थी जब कोलंबस भारत की खोज के लिए स्पेन के पालोस बन्दरगाह से निकला था। कोलंबस के बेड़े में कुल 3 जहाज सांता मारिया, नीना और पिंटा थे। उसके भारत के सफर के साथियों की संख्या 90 के आसपास थी। कोलंबस को भारत का समुद्री मार्ग पता नही था। उसने केवल अंदाजा लगाया था कि भारत पश्चिम की तरफ है। समुद्री रास्तों में कोलंबस के सामने कई रुकावटे आयी। कभी तूफानों ने रास्ता घेरा तो कभी खाने के कमी के कारण दिक्कतें आयी। क्रिस्टोफर कोलंबस साहसी थे और इन कठिनाइयों से नही घबराए।

कई दिनों के सफर के बाद वो दक्षिण अमेरिका के कैरेबियन द्वीप समूह पहुंचे। कोलंबस ने इसे भारत समझा और वहां के लोगो को रेड इंडियन कहा। यह नई दुनिया थी और क्रिस्टोफर कोलंबस ने अमेरिका की खोज कर ली थी। उन द्वीप समूह पर आदिवासी रहा करते थे। कोलंबस वहां के आदिवासी इलाकों से अकूत धन सम्पदा स्पेन ले गया।

इसके बाद कोलंबस वापस स्पेन लौटा जहां उसका धूमधाम से स्वागत किया गया। स्पेन के राजा ने कोलंबस को कैरेबियन द्वीपों का गवर्नर बना दिया। कोलंबस ने फिलिफा पेरेस्टोला नामक महिला से विवाह भी किया था।

क्रिस्टोफर कोलंबस की खोज और उपलब्धि

अमेरिका की खोज किसने की थी (America Ki Khoj) – कोलंबस अपने पूरे जीवनकाल में चार बार कैरेबियन द्वीपों पर गया था। अपनी बाद कि कैरेबियन यात्राओं में कोलंबस ने जमकर लूटपाट और हत्याएं की थी। लगभग सारे कैरेबियन द्वीप समूह पर उसने स्पेन का एकाधिकार कर लिया।

क्रिस्टोफर कोलंबस (Christopher Columbus) पर भ्रष्टाचार और हिंसा के आरोप भी लगे और इसके लिए उसे गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में माफी मांगने पर स्पेन के राजा ने उसे माफ कर दिया। लम्बी बीमारी के चलते 20 मई, 1506 की तारीख को कोलंबस की मृत्यु हुई थी। क्रिस्टोफर कोलंबस अमेरिका की महान खोज के लिए इतिहास में अमर हो गए।

वेसे अमेरिका तो हमेशा से वही था, बस कोलंबस ने यूरोप और एशिया को नई दुनिया से परिचित करवाया था। इतिहास में यह भी आता है कि कोलंबस से पहले भी कई लोग अमेरिका पहुँच चुके थे। कुछ तथ्यों में यह आता है कि चीनी और जापानी लोग सबसे पहले अमेरिका जा पहुंचे थे।

यह भी पढ़े –

नोट – अमेरिका की खोज किसने की थी (America Ki Khoj Kisne Ki Thi) पर यह आर्टिकल “Christopher Columbus History In Hindi” आपको कैसा लगा। यह पोस्ट “क्रिस्टोफर कोलंबस का इतिहास” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment