प्लॉटर क्या है? प्रकार | What Is Plotter In Hindi

What Is Plotter In Hindi

इस पोस्ट What Is Plotter In Hindi में प्लॉटर क्या है? और प्लॉटर के प्रकार (Types Of Plotter In Hindi) के बारे में जानकारी है। प्लॉटर एक कंप्यूटर Output Device है जिसका कार्य प्रिंट करना होता है। यह एक तरह का प्रिंटर ही है। Plotter अच्छी क्वालिटी के ग्राफिक्स प्रिंट करता है।

बड़े बड़े होर्डिंग, बैनर भी Plotter की मदद से ही प्रिंट किये जाते है। एक तरह से देखा जाए तो प्लॉटर एक व्यवसायिक उपयोगी प्रिंटर है। तो दोस्तों, Plotter क्या है? और Plotter के प्रकार, कार्य पर इस लेख में बात करने का पूरा प्रयास है।

प्लॉटर क्या होता है – What Is Plotter In Hindi

Plotter का मुख्य कार्य इंजीनियरिंग डिज़ाइन Produce करना होता है। यह ग्राफिक्स, चार्ट, फ़ोटो इत्यादि को प्रिंट करता है। आसान भाषा में कहे तो प्लॉटर वह डिवाइस है जो Computer से कमांड लेकर पेपर पर चित्र बनाता है। Plotter पेपर पर पेन की मदद से लाइन्स बनाकर पिक्चर बनाता है। इसका कार्य प्रिंटर की तरह ही है लेकिन प्रिंटर लाइन ना बनाकर डॉट्स में आउटपुट देता है।

Plotter के कार्य की जानकारी –

प्लॉटर हाई क्वालिटी के चित्रों को प्रिंट करता है। आकार में बड़े चित्र या ग्राफ़िक को प्लॉटर आसानी से प्रिंट  कर सकता है। यह पेन की सहायता से डिज़ाइन को पेपर पर बनाता है। प्लॉटर की एक्यूरेसी 100 फीसदी होती है।

इसकी मदद से बड़े बड़े होर्डिंग्स और पोस्टर्स प्रिंट किये जाते है। चुनाव प्रचार में राजनीतिक पार्टियों के बड़े पोस्टर्स प्लॉटर की सहायता से ही छापे जाते है। मैप, अभियांत्रिकी डिज़ाइन, बिल्डिंग मैप इत्यादि को प्लॉटर से ही बनाते है।

Plotter को कंप्यूटर से USB केबल के माध्यम से कनेक्ट किया जाता है। ग्राफिक्स डिज़ाइन कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर जैसे कि फोटोशॉप में बनाई जाती है। कंप्यूटर से Plotter को डिज़ाइन प्रिंट करने की कमांड दी जाती है। प्लॉटर रंगीन आउटपुट देता है।

प्लॉटर के प्रकार – Types Of Plotter In Hindi

प्लॉटर (Plotter In Hindi) मुख्यतः दो प्रकार के होते है –

  • ड्रम पेन प्लॉटर (Drum Pen Plotter)
  • फ्लैट बेड प्लॉटर (Flatbed Plotter)

1. ड्रम पेन प्लॉटर (Drum Pen Plotter)

इसके नाम से ही स्पष्ट है कि इस Plotter में ड्रम और पेन का कार्य है। किसी भी प्रकार की ग्राफिक्स डिज़ाइन बनाने के लिए पेन और ड्रम का उपयोग किया जाता है। ड्रम पर कागज या शीट रहती है जो उस पर रोल होती है। बिल्कुल एक प्रिंटर की तरह इसमे ड्रम कार्य करता है। इस शीट या कागज पर ग्राफिक्स को पेन के द्वारा ड्रा किया जाता है।

पेन का कार्य कागज पर डिज़ाइन को प्रिंट करना है। इस ग्राफ़िक ड्राइंग की कमांड इससे कनेक्ट कंप्यूटर से दी जाती है। पेन की संख्या प्लॉटर की क्वालिटी पर डिपेंड करती है। जितने ज्यादा पेन होंगे क्वालिटी उतनी ही बेहतर होगी।

2. फ्लैट बेड प्लॉटर (Flatbed Plotter)

इस प्रकार के प्लॉटर में एक बेड पर शीट या कागज को रखा जाता है। इसमें एक आर्म होती है जिससे पेन लगे होते है। यह आर्म X और Y Axis की दिशा में गति करती है। पेन शीट पर ग्राफ़िक डिज़ाइन को उकेरता है। यह एक Fully Automated मशीन है। Flatbed Plotter हाई क्वालिटी ग्राफ़िक का उत्पादन करता है।

Plotter बेहतर क्वालिटी के रंगीन आउटपुट देता है लेकिन यह प्रिंटर से महंगा होता है। प्लॉटर आकार में भी बड़ा होता है। इसके आउटपुट देने की गति प्रिंटर से बहुत कम होती है। यह इंच प्रति मिनट की दर से ग्राफ़िक्स को प्रिंट करता है।

प्लॉटर क्या है? (What Is Plotter In Hindi) व प्लॉटर के प्रकार “Types Of Plotter In Hindi” पर यह आर्टिकल आपको कैसा लगा? यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment