ऊदबिलाव की रोचक जानकारी | Otter In Hindi

इस लेख Information About Otter In Hindi में ऊदबिलाव जो की एक बड़ा ही रोचक जानवर है के बारे में जानकारी दी गयी है। यह एक स्तनधारी मांसाहारी प्राणी है जो जल और थल दोनों जगह पाये जाते है। तो आइए दोस्तों, ऊदबिलाव की जानकारी इस पोस्ट Udbilao Animal Information In Hindi में आगे पढ़ते है।

Otter (Udbilao) Animal In Hindi

ऊदबिलाव की जानकारी – Information About Otter In Hindi

1. यह ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को छोड़कर पूरी दुनिया में पाया जाता है। ऊदबिलाव की करीब 13 प्रजाति संसारभर में मिलती है।

2. ऊदबिलाव एक स्तनधारी प्राणी है जो समुद्र, तालाब, झीलों, साफ पानी की नदियों के आसपास रहता है। मुख्यतः समुद्री ऊदबिलाव, यूरोपियन ऊदबिलाव और रिवर ऊदबिलाव है।

3. समुद्री ऊदबिलाव (Sea Otter) ज्यादातर समय पानी में बीताता है। यह ऊदबिलाव प्रशांत महासागर में अलास्का के यहां पाया जाता है।

4. समुद्री ऊदबिलाव शेलफिश को पत्थर से तोड़कर खाते है। इसका आशय यह है कि इस प्रजाति का ऊदबिलाव मनुष्य, डॉल्फिन इत्यादि की तरह औजार का इस्तेमाल करता है।

ऊदबिलाव कैसा होता है? (Otter Animal In Hindi)

5. समुद्री ऊदबिलाव के शरीर पर घने बाल होते है जो उनके शरीर को गर्म रखते है। इन बालो की दो परते होती है। ये बाल पानी को त्वचा पर नही जाने देते है। ऊदबिलाव अपने बालों को पत्थर से रगड़कर संवारते है।

6. ऊदबिलाव के शरीर का आकार 6 फुट तक होता है। इनको जियान्ट ऊदबिलाव कहते है जो अमेज़न नदी के आसपास है। इनका वजन 40 किलोग्राम तक होता है। कुछ प्रजाति 3 फ़ीट तक भी होती है। इनका वजन 5 किलोग्राम तक होता है।

7. इनकी आंखे और नाक छोटे होते है। बेलन के आकार का इनका शरीर है। इनके एक पूंछ भी होती है जो तैरने में सहायक है।

8. ऊदबिलाव के चार छोटे पैर होते है। ये इन पैरों पर चलते भी है लेकिन ऊदबिलाव तैरना पसंद करते है। इनके पैर झिल्लीदार होते है जिससे इन्हें तैरने में आसानी होती है।

9. ऊदबिलाव के मुंह में तेज और नुकीले दांत होते है जो शिकार को खाने में मदद करते है। इसके पंजे भी तेज होते है जिससे यह शिकार को दबोच लेता है।

10. जब ऊदबिलाव पानी में तैरते है तो इनके कान और नाक बंद हो जाते है। इससे इनमें पानी नही जाता है।

ऊदबिलाव के रोचक तथ्य – Udbilao Information In Hindi

11. रिवर ऊदबिलाव (River Otter) पानी में 60 फ़ीट तक गोता लगा लेते है। समुद्री ऊदबिलाव इससे भी गहरे पानी में जा सकते है। ऊदबिलाव करीब 8 मिनट तक पानी में सांस रोक सकता है।

12. समुद्री ऊदबिलाव अपनी पीठ के बल तैरते हुए सोते या आराम करते है।

13. नदियों के पास मिलने वाले ऊदबिलाव ग्रुप में खेलते भी है। यह खेलकर अपने शरीर को ऊर्जावान रखते है। इन्हें चट्टानों और ढलानों पर फिसलना अच्छा लगता है।

14. यह प्राणी जल और थल दोनों जगह पाया जाता है। यह पानी में भी आसानी से तैर लेता है।

15. ऊदबिलाव का मुख्य भोजन मछलियां होती है। यह एक माहिर शिकारी है। नदियों में मिलने वाला ऊदबिलाव प्राणी घोंघा, केकड़ा, मेंढक इत्यादि को भी खाता है। यह एक दिन में अपने वजन का 25 फीसदी तक खा जाता है।

16. यह प्राणी बिल में रहता है। इसका बिल समुद्र, सरोवरों के किनारे होता है। यह बिल किसी अन्य जानवर के द्वारा बनाया गया होता है।

17. मादा ऊदबिलाव 3 वर्ष के बाद बच्चे देने लायक हो जाती है।

18. मादा ऊदबिलाव पानी में बच्चो को जन्म देती है। ऊदबिलाव का बच्चा पुप्स कहलाता है। पैदा होने के वक्त बच्चे की आंखे बंद होती है जो करीब 1 माह बाद ओपन होती है। करीब एक वर्ष तक बच्चा माँ के पास रहता है।

19. ऊदबिलाव का लगातार शिकार करने से इनकी संख्या में भारी गिरावट हुई है। इसकी खाल और बालों के लिए शिकार किया जाता है।

20. ऊदबिलाव का औसत जीवनकाल 10 से 16 वर्ष होता है।

FAQ:-

Q.1 ऊदबिलाव किसे कहते हैं?

Ans. यह एक स्तनधारी प्राणी है जो जल और थल दोनों स्थानों पर मिलता है।

Q.2 ऊदबिलाव का अंग्रेजी अर्थ क्या है?

Ans. Otter

Note – ऊदबिलाव की जानकारी Information About Otter In Hindi पर यह आर्टिकल Otter Animal Information आपको कैसा लगा? यह पोस्ट “Udbilao Information In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment