Swallow Bird Information In Hindi | अबाबील पक्षी

यह आर्टिकल Swallow Bird Information In Hindi अबाबील पक्षी (Ababil Bird) के बारे में है। अबाबील एक दुर्लभ पक्षी है। अबाबील पक्षी का इस्लाम धर्म में विशेष महत्व है। अबाबील (Swallow Bird In Hindi) झुंड में रहता है। इसे अक्सर झुंड में आकाश में उड़ते हुए देख सकते है।

Swallow Bird Information In Hindi

अबाबील पक्षी की जानकारी Swallow Bird Information In Hindi

1. अबाबील पक्षी (Swallow Bird) दुनिया के कई हिस्सों में पाया जाता है। यह भारत देश में भी मिलता है। इस पक्षी की कुल 83 प्रजाति पूरी दुनिया में मिलती है। यह एक प्रवासी पक्षी है। प्रवास के दौरान यह एक दिन में 300 किलोमीटर तक उड़ जाता है।

2. अबाबील पक्षी का आकार गौरेया के बराबर है। यह पक्षी कई रंगों में मिलता है। नीला, काला, सफेद इत्यादि कई रंग होते है।

3. इस पक्षी का आकार 19 सेंटीमीटर तक होता है और वजन 25 ग्राम तक होता है।

4. यह पक्षी हवा में उड़ते वक्त कीट पतंगों को भी पकड़ कर खा जाता है। अबाबील मक्खी, चींटी, तितली इत्यादि को खाता है।

5. अबाबील पक्षी (Swallow Bird) के पंख नुकीले संकीर्ण होते है। अबाबील के पैर भी छोटे और कमजोर होते है। यह पक्षी चलता बहुत कम है, ज्यादातर वक्त उड़ता है। अबाबील की चोंच भी छोटी होती है।

6. अबाबील के उड़ने की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घण्टा तक पहुंच जाती है।

7. नर और मादा अबाबील की पहचान करना मुश्किल होता है। नर की पूंछ मादा से लम्बी होती है।

8. मादा अबाबील लम्बी और सीधी पूंछ वाले अबाबील की और आकर्षित होती है।

9. मादा अबाबील एक बार मे करीब 3 से 5 अंडे देती है। अंडों को सेहने की समयावधि 10 से 15 दिन होती है। अंडों का रंग सफेद ब्राउन होता है।

अबाबील की जानकारी – Ababil Bird In Hindi

10. नर और मादा दोनों बच्चो का ख्याल रखते है। 2 सप्ताह के बाद वो घोंसला छोड़ देते है।

11. अबाबील पक्षी (Swallow Bird) अपना घोंसला मिट्टी से बनाता है। मिट्टी में घास और तिनके मिलाकर घोंसले का निर्माण करता है, इससे घोसले में मजबूती आती है। इनके घोंसले अद्भुत कारीगरी का नमूना है। यह पक्षी अपनी चोंच से तालाब की मिट्टी लाकर घोंसले का निर्माण करते है।

12. नर और मादा दोनों मिलकर घोंसला बनाते है। इसके घोंसले की आकृति कप के समान होती है। यह पक्षी घोंसला ऊंचाई पर बनाता है। अबाबील घोंसला पुराना होने के बाद भी उसे इस्तेमाल करता है और घोंसले की समय समय पर मरम्मत करता है।

13. इस पक्षी का निवास स्थान तालाबों और नदियों के पास होता है। सामान्यता यह पक्षी पानी के पास रहना पसंद करते है। अबाबील अपना घोंसला आबादी के आसपास भी बनाता है।

14. इस्लाम धर्म के पवित्र ग्रँथ कुरान में अबाबील पक्षी का जिक्र आता है।

15. इन पक्षियों के शिकारी उल्लू, चूहे, बिल्ली इत्यादि जंतु होते है। इंसान भी अबाबील के घोसलों को तोड़ देता है।

16. अबाबील पक्षी (Swallow Bird) का औसत जीवनकाल 3 वर्ष का होता है।

इस पोस्ट Swallow Bird Information In Hindi में अबाबील पक्षी (Ababil Bird) की जानकारी आपको कैसी लगी? यह पोस्ट “Ababil (Swallow) Bird In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “Swallow Bird Information In Hindi | अबाबील पक्षी”

Leave a comment